Lions club of chhapra 322E

Lions club of chhapra 322E Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lions club of chhapra 322E, Nonprofit Organization, Chhapra.

08/03/2026
होली मिलन समारोह
03/03/2026

होली मिलन समारोह

आज रक्त दान शिविर सदर हॉस्पिटल छपरा में
25/01/2026

आज रक्त दान शिविर सदर हॉस्पिटल छपरा में

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के उपाध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल कुमार वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ, द...
29/09/2025

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के उपाध्यक्ष डॉ. उज्ज्वल कुमार वर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर आपको स्वस्थ, दीर्घायु और निरंतर समाज सेवा में अग्रसर रखें। ❤️🌹

गतिविधि प्रतिवेदन (Activity Report)लायंस क्लब ऑफ़ छपरा द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत एल्बेंडाजोल वितरणस...
23/09/2025

गतिविधि प्रतिवेदन (Activity Report)

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत एल्बेंडाजोल वितरण

स्थान: सेंट जोसेफ्स एकेडमी, गड़खा
तिथि: 23 सितंबर 2025
लक्षित समूह: कक्षा V से XII तक के छात्र-छात्राएँ
लाभान्वित विद्यार्थी: 963

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ़ छपरा एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सेंट जोसेफ्स एकेडमी, गड़खा में विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल टैबलेट वितरित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. कल्पना छेत्री ने की। कक्षा V से XII तक के 963 विद्यार्थियों को दवा दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय परिवार लायंस क्लब ऑफ़ छपरा की इस पहल से प्रसन्न दिखे।

क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ रहना हमारे समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद है। इस अभियान का उद्देश्य केवल दवा वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना भी है।

क्लब के प्रशासक लायन डॉ. विकाश कुमार सिंह ने पूरे आयोजन का सफल समन्वय किया। कोषाध्यक्ष लायन सौरभ कुमार ट्विंकल, लायन कृष्णा प्रसाद, लायन अनिल कुमार एवं लायन डॉ. देव कुमार सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई और इस अभियान को सफल बनाया।

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा

गतिविधि प्रतिवेदन (Activity Report)लायंस क्लब ऑफ़ छपरा द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत एल्बेंडाजोल वितरणस...
20/09/2025

गतिविधि प्रतिवेदन (Activity Report)

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत एल्बेंडाजोल वितरण

स्थान: सीपीएस कैंपस, छपरा
तिथि: 20 सितंबर 2025
लक्षित समूह: विद्यालयी छात्र-छात्राएँ
लाभान्वित विद्यार्थी: लगभग 300

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज तीसरे दिन लायंस क्लब ऑफ़ छपरा एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज सीपीएस कैंपस, छपरा में विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल टैबलेट वितरित किया गया।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। क्लब के प्रशासक लायन डॉ. विकाश कुमार सिंह ने पूरे आयोजन का सफल समन्वय किया।

कार्यक्रम में लायन अश्विनी परमार, स्वयंसेवक अविनाश पांडेय, शिव शंकर, प्रकाश श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, रूपाली मित्रा, प्रीति पांडेय एवं अंजू गिरी ने सक्रिय योगदान दिया।

क्लब सचिव लायन राकेश मिश्रा ने आयोजन उपरांत विस्तृत रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित की।

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षा एवं समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक दिवस क...
05/09/2025

लायंस क्लब ऑफ़ छपरा के द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से शिक्षा एवं समाज में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया

Address

Chhapra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lions club of chhapra 322E posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share