25/11/2025
*शिक्षित बेटी -समृद्ध परिवार फ्री कोचिंग योजना*
मानवता एक धर्म फाउंडेशन (रजि. HRF/2019/02928) द्वारा भारत सरकार के स्लोगन "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गो की मेधावी छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग उपलब्ध करवाने के लिए "शिक्षित बेटी -समृद्ध परिवार फ्री कोचिंग " योजना की शुरुआत की है ।
1) योजना का उद्देश्य
* आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग देकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के अवसर पैदा करना |
* “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” के नारे को साकार करना |
* महिलाओं के लिए शिक्षा-आधारित अवसरों का विस्तार करना |
2) पात्रता ( निम्नलिखित चार पात्रताओं में से किसी एक में पात्र हो )
* *यदि लडकी दिव्यांग है |*
* *जिस छात्रा के माता या पिता का स्वर्गवास हो गया हो |*
* *जिन माता-पिता के केवल लड़कियाँ हों (यानी सभी बच्चे लड़कियाँ हों)*
* *परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक हो व परिवार में सरकारी नौकरी न हो |*
3) कोचिंग के प्रकार (बैच)
1. CET Group C & D (Haryana)
2 Delhi Police (Constable)
3 Foundation Batch
4) आवश्यक दस्तावेज (चयन सूचि में नाम आने के बाद )
परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड,
शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, स्नातक, अन्य), जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), स्वयं सत्यापित हलफनामा
5) IMPORTANT DATES
1. *ऑनलाइन आवेदन:- दिनांक 25 नवम्बर से 5 दिसम्बर 2025 तक*
2. चयनित सूचि :- 07 दिसम्बर 2025
3. दस्तावेज जाँच व बैच आवंटन कार्य :- 08 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 तक
(CTJ Coaching Center Badhra)
4. *बैच/कक्षाओं की शुरुआत :- 15 दिसम्बर 2025*
*(प्रथम चरण में केवल तहसील बाढ़डा जिला चरखी दादरी हरियाणा में कक्षाएं लगाई जाएँगी )*
चयन प्रक्रिया
* क्रमांक 2 में वर्णित मानदंडो के अनुसार चयन प्रक्रिया
* आय-प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेज़ों की जाँच
* उपलब्ध सीटों के अनुसार बैच-आवंटन
*योजना से सम्बन्धित जानकारी के लिए सम्पर्क करें +91-9813817470, +91-9671257196*
*संस्था से सम्बन्धित जानकारी के लिए सम्पर्क करें :- +91-8053053052*
Email Id [email protected]
आवेदन ऑनलाइन करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें ।
मानवता एक धर्म फाउंडेशन (रजि. HRF/2019/02928) द्वारा भारत सरकार के स्लोगन "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए...