24/03/2026
Press note
सत्यप्रकाश सांगवान की उपस्थिति में शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर में 52 यूनिट रक्त संग्रहित, 51 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित
बाढ़डा
मानवता एक धर्म फाउंडेशन सीटीजे क्लासेज द्वारा शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर 23 मार्च 2026 (सोमवार) को CTJ कोचिंग सेंटर, बाढड़ा (बस अड्डा के सामने) में भव्य रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं, नागरिकों एवं छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कुल 52 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं मदर टेरेसा इंटरनेशनल अवार्डी श्री सत्यप्रकाश सांगवान उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमंडल अधिकारी (SDM) चरखी दादरी श्री योगेश सैनी (IAS) ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि सत्यप्रकाश सांगवान ने अपने संबोधन में शिक्षा और खेलों के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति को नई दिशा देती है और खेल युवाओं में अनुशासन व आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
वहीं विशिष्ट अतिथि योगेश सैनी (IAS) ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व और एक जिम्मेदार नागरिक बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज ही देश को मजबूत बनाता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए।
दोनों अतिथियों ने मानवता एक धर्म फाउंडेशन सीटीजे क्लासेज द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
संस्था प्रधान शीलू दमकोरा व सीटीजे क्लासेज से प्रदीप बड़राई ने अपने संबोधन में कहा कि लड़कियों की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब एक लड़की शिक्षित होती है, तो पूरे समाज का विकास संभव हो जाता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता दें और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन रविन्द्र घणघस द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। UPSC CSE 2025 में AIR 958 प्राप्त करने वाली सुश्री सुनीता श्योराण (टीना) तथा आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर बनीं डॉ. किरण को मंच पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
साथ ही संस्था द्वारा संचालित "शिक्षित बेटी-समृद्ध परिवार" फ्री कोचिंग योजना के अंतर्गत चयनित 51 छात्राओं को प्रमाण पत्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में मानवता एक धर्म फाउंडेशन के प्रधान शीलू, सचिव प्रीतम दमकोरा, कोषाध्यक्ष सुशील सहित पवन पटवारी, रवि, सुरेंद्र एवं संदीप उपस्थित रहे। वहीं CTJ क्लासेज से प्रदीप, मोनिका, जोनी, वर्षा एवं सोनू ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया।
इसके अलावा सरोजना देवी (सरपंच बाढड़ा), मास्टर रविन्द्र सांगवान बादल, कविराज सांगवान, कृष्ण श्योराण, संदीप, धर्मसेना प्रधान बलवान सिंह आर्य, अशोक थालोर, डॉ. संजय जाखड़, बलजीत, ओमप्रकाश लाड़ एवं सरेंद्र गांधी सहित अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।