Nehru Yuva Kendra Sangathan Chapra

Nehru Yuva Kendra Sangathan Chapra Nehru yuva Kendra sangathan is an autonomous organization under the Ministry of Youth Affairs & Sports, Government of India.

*नेहरू युवा केंद्र सारण के तत्वधान में  मनाया गया 9 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।*नेहरू युवा केंद्र, सारण युवा कार्यक्रम ...
21/06/2023

*नेहरू युवा केंद्र सारण के तत्वधान में मनाया गया 9 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।*

नेहरू युवा केंद्र, सारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तत्वाधान में नेहरू युवा केन्द्र सारण के प्रभारी जिला युवा अधिकारी कार्तिक सिंगला के निर्देशानुसार राजेंद्र महाविद्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2023 को प्रातः 6:30 से 7:30 तक योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर में प्रशिक्षक की भूमिका में प्रख्यात योग निर्देशक चंद्रशेखर जी के मार्गदर्शन में सभी युवाओं ने योगाभ्यास किया।
जिसमें मुख्य रुप से ने० यु०के० सारण के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण प्रसाद यादव, एम०टी०एस० गोविंद दास,ने०यु०के० सारण से सम्बद्ध स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, पूर्व स्वयंसेवक रोहित कुमार, पीयूष कुमार , सोनू कु सिंह,वर्तमान स्वयंसेवक धीरज कुमार ,अमन कुमार,अमित कु ठाकुर, राकेश कुमार,कुमारी अनामिका, अंजलि कुमारी सहित दर्जनों उपस्थित थे।
District Administration Saran Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Nehru Yuva Kendra Sangathan- NYKS Bihar Janardan Singh Sigriwal Rajiv Pratap Rudy

08/06/2023

Under the ongoing campaign, Millets Food Mela was organised by Nehru Yuva Kendra Chapra(Nehru Yuva Kendra Sangathan Chapra). Additional District Magistrate was the Chief Guest of this program.



Anurag Thakur Nisith Pramanik Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India IYM 2023 Press Information Bureau - PIB, Government of India All India Radio - Akashvani

07/06/2023

सभी रोगों की एक ही दवाई, प्रतीदिन योग की आदत जो अपनाई।



Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Anurag Thakur Nisith Pramanik Press Information Bureau - PIB, Government of India All India Radio - Akashvani Morarji Desai National Institute of Yoga

*नेहरू युवा केन्द्र सारण द्वारा मिलेट्स मेला सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।* नेहरू युवा केन्द्र सारण युवा कार...
03/06/2023

*नेहरू युवा केन्द्र सारण द्वारा मिलेट्स मेला सह जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन ।*

नेहरू युवा केन्द्र सारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया के निर्देशानुसार साथी यूथ क्लब के सदस्यों एवं विशेषकर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रिंस कुमार के नेतृत्व में सारण अकेडमी हाईस्कूल में मिशन लाईफ यानी पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली संबंधित जागरूकता अभियान अंतर्गत मिलेट्स मेला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत चित्रकला,नारा लेखन,पोस्टर प्रतियोगिताओं एवं अन्य आई ई सी मटेरियल के माध्यम से युवाओं ने विभिन्न मिलेट्स की उपयोगिता एवं स्वास्थ्य लाभ संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों को दर्शाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता सारण डॉक्टर गगन, रामकृष्ण मिशन छपरा के सचिव स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, पूर्व एन एस एस समन्वयक विद्यावाचस्पति त्रिपाठी, महिला हेल्पलाइन की परियोजना निदेशक मधुबाला जी, सारण अकेडमी के प्रधानाचार्य एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। स्टाल प्रदर्शनी अंतर्गत युवाओं ने मिलेट्स से निर्मित बहुत सुंदर विभिन्न आर्ट एंड क्राफ्ट्स बनाये थे जिसे उन्होंने आगत अतिथियों को भी उपहार स्वरूप भी भेंट किया साथ ही मिलेट्स से विभिन्न पारंपरिक खाद्य पदार्थ जैसे कुटकी की खीर, चने के लड्डू, मूंग की सब्ज़ी, बाजरा की कचोरी, मडुआ का केक, बेसन का हलवा, कटहल की सब्ज़ी, ज्वार से निर्मित खाद्य पदार्थ आदि कई तरह के मिलेट्स से निर्मित खाद्य उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जिसे उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा सराहा गया। स्टाल प्रदर्शनी में प्रथम पुरस्कार कल्पना चावला ग्रुप, द्वितीय पुरुस्कार जीनियस मिलेट्स ग्रुप एवं तृतीय पुरुस्कार मडुआ ग्रुप को मिला। पेंटिंग में प्रथम गुड़िया कुमार सिंह, द्वितीय विष्णु प्रिया, तृतीय नंदनी साव, नारा लेखन में प्रथम मुस्कान कुमारी, द्वितीय काजल कुमारी, तृतीय लक्की कुमारी रहीं।सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र एवं ट्राफी से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता डॉक्टर गगन ने अपने संबोधन में नेहरू युवा केन्द्र सारण द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं सभी को मिलेट्स द्वारा स्वास्थ्य लाभ एवं उपयोगिता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र सारण के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सत्यनारायण प्रसाद यादव, स्वयंसेवक प्रीत कुमार, विवेक कुमार सिंह, धीरज कुमार, राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित कुमारी अनीशा एवं ममता कुमारी, विद्यालय के छात्र छात्राएं, शिक्षकगण, विभिन्न मीडियाकर्मी समेत भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कंचनबाला जी द्वारा किया गया।
Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India District Administration Saran Rajiv Pratap Rudy Janardan Singh Sigriwal Anurag Thakur Nisith Pramanik All India Radio News Press Information Bureau - PIB, Government of India MyGovIndia Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India Nehru Yuva Kendra Sangathan- NYKS Bihar DDNewsLive PMO India Ministry of Agriculture & Farmer’s Welfare, Government of India

02/06/2023
02/06/2023

माननीय लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिरला (Om Birla) जी नेहरू युवा केंद्र बूंदी के द्वारा आयोजित में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन किय।



Anurag Thakur Nisith Pramanik Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India NYKS Rajasthan Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive Press Information Bureau - PIB, Government of India

25/05/2023

सार्वजनिक जगहों व जल निकायों के आसपास कचरा न फेंके इससे न सिर्फ वातावरण और जल प्रदूषित होता है बल्कि गंभीर बीमारियों का भी खतरा बना रहता है।

समझदारी दिखाएँ, स्वच्छ भारत की ओर कदम बढ़ाएँ, अपनाएँ।



Anurag Thakur Nisith Pramanik Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India DDNewsLive All India Radio - Akashvani MyGovIndia

महराजगंज लोकसभा के माननीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव का उदघाटन जलालपुर हाइस्कूल म...
25/05/2023

महराजगंज लोकसभा के माननीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव का उदघाटन जलालपुर हाइस्कूल में हुआ जिसमें नेहरू युवा केन्द्र सारण द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2023 में सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेता टीम द्वारा भी प्रस्तुति की गई एवं स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। माननीय सांसद एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा सभी प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए नेहरू युवा केन्द्र सारण की सभी गतिविधियों की भी प्रशंसा की गई।
Nehru Yuva Kendra Sangathan Chapra
Rajiv Pratap Rudy Janardan Singh Sigriwal District Administration Saran Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India Nehru Yuva Kendra Sangathan- NYKS Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Anurag Thakur Nisith Pramanik All India Radio News MyGovIndia DDNewsLive PMO India Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR Ministry of Environment, Forest & Climate Change, Government of India

Address

Dahiyanwa, Ramraj Chowk, Near Animal Husbandry Department
Chapra
841301

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

06152232926

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nehru Yuva Kendra Sangathan Chapra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Nehru Yuva Kendra Sangathan Chapra:

Share