Apna Haryana - अपना हरियाणा

Apna Haryana - अपना हरियाणा if you are from haryana please join this group or add your friends also.

22/09/2024

हरियाणा में सरकारी नौकरी एक बडा मुद्दा है लेकिन इस मुद्दे के भी कई पहलू हैं। नीरज शर्मा हो या कुलदीप शर्मा दोनों के बयान सतही नहीं कहे जा सकते हैं।
100 में से दस युवा मेहनती हैं, पढ लिखकर रोजगार हासिल करना चाहते हैं। ये लोग पारदर्शिता चाहते हैं नौकरियों में।
इसके उल्ट 100 में 90 युवा चाहते हैं रोजगार जुगाड से मिल जाए। इनको पता है कि ये मेहनत के बूते तो नौकरी पा नहीं सकते हैं।
अब प्रतिशत देख लो आप!!!!!!

तीस पेज की ये पतली सी किताब 1991 में चौधरी हरिद्वारी लाल पर चौधरी उदय सिहं दलाल भूतपूर्व एमएलए ने लिखी थी। चौधरी हरिद्वा...
22/09/2024

तीस पेज की ये पतली सी किताब 1991 में चौधरी हरिद्वारी लाल पर चौधरी उदय सिहं दलाल भूतपूर्व एमएलए ने लिखी थी। चौधरी हरिद्वारी लाल खुद कहा कहते थे कि हरियाणा में डेढ आदमी पढे लिखे हैं एक मैं और आधा सरूप सिंह। हालांकि सच बिल्कुल उल्ट था। खैर इस किताब में लिखी बातों का एक प्रतिशत भी सच है तो हरियाणा के एक राजनीतिक का बहुत ही घिनौना चेहरा सामने आता है। मेरे ख्याल से इसकी एक ही प्रति आज बची होगी जो दुर्योग से मेरे पास है और मैंने इसको पढ लिया।

आप श्वेता ढुल की राजनीति के विरोधी हो सकते हैं? आप इस बात के भी लिए भी उनकी आलोचना कर सकते हैं उन्होंने रणदीप सुरजेवाला ...
22/09/2024

आप श्वेता ढुल की राजनीति के विरोधी हो सकते हैं? आप इस बात के भी लिए भी उनकी आलोचना कर सकते हैं उन्होंने रणदीप सुरजेवाला जी जैसे दोगले राजनेता के नेतृत्व में काम किया और टिकट के लिए उनपर भरोसा किया? इसके बावजूद ये सच है कि हरियाणा में अगर किसी ने सरकार के सबसे बडे मुद्दे पर्ची खर्ची को तार तार किया है तो वो काम अकेले श्वेता ढुल ने किया है, बाकी ने उनको फॉलो किया है बस। हरियाणा में अगर आज कांग्रेस की हवा है तो उसका बडा कारण ये भी है कि श्वेता ढुल ने भाजपा के सबसे बडे मुद्दे पर्ची खर्ची को उनसे छीन लिया। आप चाहे किसी भी कांग्रेसी धडे या नेता के लिए काम करते हैं आपको श्वेता ढुल का दिल से धन्यवाद करना चाहिए। श्वेता को अगर राजनीति ही करनी होती या पैसा कमाना होता तो बीजेपी उसके लिए अपनी तिजौरियों का मुंह खोल देती लेकिन श्वेता की जिंदगी के हर मोड पर केवल संघर्ष लिखे हैं और वो आगे भी यही करती रहेगी। अगर कांग्रेस की सरकार बनीं और श्ववेता ने ये राजनीति छोडकर रोजगार का ही मुद्दा पकडे रखा तो याद रखना आज जैसा बीजेपी का हाल वो ये कांग्रेस का भी कर देगी

22/09/2024

आप बीजेपी की हालत का अंदाजा लगाइए. यह 22 सीट है जिनको बीजेपी यह मानकर चल रही थी कि हम यहां तो जीतेंगे ही जीतेंगे और जमीनी सच्चाई यह है कि इन 22 में 8 सीट बीजेपी आज हार रही है. 👇
अंबाला कैंट, मुलाना, यमुनानगर, लाडवा, करनाल, नीलोखेड़ी, पानीपत सिटी, पानीपत ग्रामीण, इसराना, राई, सोनीपत, भिवानी, आदमपुर, तोशाम, बवानीखेड़ा, अटेली, पटौदी, नारनौल, गुरुग्राम,बादशाहपुर, फरीदाबाद, बल्लभगढ़!

Address

Chandigarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Haryana - अपना हरियाणा posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share