Chhattisgarh chamber of commerce champa branch

Chhattisgarh chamber of commerce champa branch Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Chhattisgarh chamber of commerce champa branch, Nonprofit Organization, Champa.

प्रति आदरणीय जिलाधीश महोदय जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ विषय -  सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को सपोर्ट के संबंध में बै...
27/01/2023

प्रति
आदरणीय जिलाधीश महोदय
जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

विषय - सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों को सपोर्ट के संबंध में बैठक आयोजित करने बाबत
संदर्भ- जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला जांजगीर-चांपा द्वारा 24.01.2023 को बैठक के लिए जारी पत्र के विषयानुसार
1.नई उद्योग इकाई की स्थापना पर पूर्व में 2014-2019 तक के उद्योग स्थापना के नियमानुसार संबंधित ऋण दाता बैंक के द्वारा स्टांप शुल्क पर उसकी पात्रता अवधि तक एवं उस इकाई के विस्तारित होने पर भी छूट होती थी परंतु नए औद्योगिक नियम 2019 -2024 के अनुसार में यह सिर्फ स्थापना के समय ही दी जाती है
महोदय उस पर संज्ञान लेकर कृपया पहले की तरह ही उस नियम को लागू कराएं

2. जिला जांजगीर चांपा में अकलतरा और बम्नीहडीह ब्लॉक विकसित ब्लॉक की श्रेणी में आते हैं विकसित ब्लॉक की श्रेणी में आने की वजह से यहां के उद्योगों को सब्सिडी से वंचित रखा गया है पावर प्लांट के आने से इन ब्लॉकों को विकसित नहीं माना जाना चाहिए अन्य छुट समाप्त करने से उद्योगों पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है कृपया इसे विकसित ब्लॉक की श्रेणी से हटाया जाए या उद्योगों को छूट देने के लिए नियम या प्रावधान बनाया जाए
और हमें विकसित ब्लॉक बनने से क्या फायदा मिल रहा है या क्या कार्य किया जा रहा है इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं

3.नए उद्योग इकाई शुरू करने पर पहले आवेदनकर्ता का साक्षात्कार करके उद्योगों की स्थापना की स्वीकृति दी जाती थी और नियमित बैठक लेकर प्रस्ताव पारित किया जाता था उक्त बैठक की जानकारी निष्पक्ष उपलब्ध कराई जाए एवं छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स को जो कि व्यापारियों की प्रमुख संस्था है उनको इस बैठक में निर्णायक सदस्य के रूप में जोड़ा जाए

4. वर्तमान में कारखाना अधिनियम एवं श्रम अधिनियम बड़े उद्योगों एवं छोटे उद्योगों दोनों पर समान रूप से लागू हैं छोटे उद्योगों को इन नियमों का पालन करते हुए संचालन करना अत्यंत कठिन होता है अतः महोदय से निवेदन है कि छोटे उद्योगों को (50 श्रमिक से कम) वाले कारखाना अधिनियम एवं श्रम अधिनियम से मुक्त किया जावे ताकि छोटे उद्योग का संचालन सुचारु रुप से किया जा सके । राज्य में राइस मील व क्रेशर उद्योग जैसे छोटे उद्योगों को अनिवार्य रुप से कारखाना अधिनियम एवं श्रम अधिनियम का पालन राज्य शासन की अधिसूचना के कारण करना पड़ता है जबकि बाकी राज्यों जैसे कि महाराष्ट्र मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इन्हें छूट प्राप्त है अतः हमारे यहां भी ऐसे छोटे उद्योगों को इन से मुक्त किया जाए ।
5.नैला रेलवे स्टेशन के पास पहले रैक पॉइंट हुआ करता था जो कि अब बंद हो चुका है और उसका एक वैकल्पिक कोयले के रैक पॉइंट के रूप में दूसरी जगह में उपयोग हो रहा है रैक पॉइंट होने से भी राइस मिल खाद विक्रेता गल्ला किराना आदि के थोक व्यापारियों का काम बढ़ने की पूरी संभावना है यह काम पहले नैला क्षेत्र में बखूबी बहुत जोरों से हुआ करता था और यहां का व्यापार अविभाजित मध्य प्रदेश से भी बाहर देश के बाकी राज्यों में किया जाता था कृपया उसे दोबारा शुरू कराने का कष्ट करें जिससे कि पूरे जिले का उद्योग एवं व्यापार बढ़े।
5. 1000000 तक का मुद्रा लोन बिना किसी डॉक्यूमेंट के दिया जाता है लेकिन हमारे जिले में इसकी कोई विस्तृत कार्य योजना नहीं है और यह हो नहीं हो पाता इसके लिए जब भी कोई संबंधित बैंक का मुख्य बैंक द्वारा कोई कैंप या कोई कार्यशाला लगाई जाती हो तब इसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स को भी सहयोगी संस्था के रूप में रखा जाए
6. आने वाले दिनों में जांजगीर-चांपा जिले में भी थोक व्यापार कारीडोर की स्थापना होनी है चूंकि जिले का एक तिहाई व्यापार शिवनारायण से होता है तो शिवरीनारायण सहित अन्य आसपास के नगर को भी ध्यान में रखकर कोई ऐसी जगह का चुनाव किया जाए जो जिले के केंद्र में हो अथवा ऐसी जगह पर हो जहां से पूरे जिले का संपर्क सुविधाजनक हो जिससे जिले का थोक व्यापार निरंतर आगे बढ़ने की दिशा में अग्रसर हो इसके लिए हमें लगभग 100 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी ।
7.शिवरीनारायण क्षेत्र में औद्योगिक विकास अवरुद्ध है उसे भी ध्यान में रखकर औद्योगिक विकास की ओर ध्यान केंद्रित किया जाए एवं वहां पर भी उद्योग धंधे विकसित किए जाएं और पहले से चल रहे हैं उद्योगों पर ध्यान केंद्रित कर वहां पर भी विकास कराया जाए।

भवदीय
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज
जांजगीर चांपा

*आभार कलेक्टर महोदय**जय व्यापार**आज दिनांक 20.01.23 दिन शुक्रवार सुबह 11.00 बजे माननीय कलेक्टर महोदय जी से भेंट कर होलसे...
20/01/2023

*आभार कलेक्टर महोदय*

*जय व्यापार*

*आज दिनांक 20.01.23 दिन शुक्रवार सुबह 11.00 बजे माननीय कलेक्टर महोदय जी से भेंट कर होलसेल कॉरिडोर व स्मार्ट बाजार संबंधित चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा गया जिसपर कलेक्टर महोदय जी ने त्वरित संबंधित अधिकारीयो को आदेशित करते हुए जल्द से जल्द मांग पूरा करने का आश्वासन दिया*
*ज्ञापन सौंपने मुख्यरूप से जिला प्रभारी अनिल मनवानी अध्यक्ष राजन गुप्ता कार्य अध्यक्ष सुनील साधवानी उपाध्यक्ष धीरज सोनी संरक्षक संतोष सोनी चेयरमैन अशोक चौधरी प्रदेश महामंत्री मनोज धमेचा सचिव मनोज वीरानी अमरजीत सलूजा प्रदीप नामदेव सन्तोष जब्बल उपस्थित रहे*

03/12/2022
25/09/2022

होटल रंगमहल में चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी का
जन्मदिन मनाया गया।

जिले की इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन ने श्री पारवानी जी का जन्मदिन केक काट कर मनाया एवं उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु हो
ऐसी मंगल कामना ईश्वर से की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोहित अग्रवाल अकलतरा
जिला प्रभारी अनिल मनवानी
प्रदेश उपाध्यक्ष राम खुबवानी
एवं अन्य बहुत से व्यापारी उपस्थित थे।

05/09/2022

प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने अनफिल्टर्ड विथ समदिश में इंटरव्यू के दौरान बताया कि प्रदेश में कोई भी व्यापारिक निर्णय लेने से पहले छत्तीसगढ़ चेम्बर से सलाह लेते है। यह छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं प्रदेश के व्यापारियों के लिए गर्व का विषय है।

इंटरनेट और स्मार्ट फोन के दौर में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों ने समाज में चिंता पैदा कर दिया है। क्योंकि साइबर ठगों के ...
29/08/2022

इंटरनेट और स्मार्ट फोन के दौर में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों ने समाज में चिंता पैदा कर दिया है। क्योंकि साइबर ठगों के जाल में बैंक मैनजर और शिक्षक तक फंस जा रहे हैं, फिर आम लोगांं की तो बात ही क्या है। इसी साइबर क्राइम के प्रति लोगों को सचेत करने उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चांपा एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहर के हॉटल सुमित इन में एक कार्यशाल आयोजित हुई।

इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिले के एसपी विजय अग्रवाल थे। एसपी ने साइबर क्राइम से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया। उन्होंने कई उदाहरण भी दिए। आखिरकार उन्होंने अनजान लोगों की बातों पर भरोसा न करते हुए खासकर बैंक अकाउंट, एटीएम पिन, या फिर कोई ओटीपी के संबंध में विशेष सावधानी जरूरी है। अन्य लोगों के साथ बैंक अकाउंट, ओटीपी हरगिस शेयर न करें। उनके अलावा साइबर एक्सपर्ट ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन’ करते समय एवं सोशल मीडिया अकाउंट चलाते वक्त हैक होने पर साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। आपकों बता दें कि जिले में भी साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में खासकर घर महिलाओं को ये सचेत करे कि अंजान लोगों के किसी भी प्रलोभन व जालसाजी में न फंसे और अपना अकाउंट या ओटीपी किसी के साथ शेयर न करें। एसपी विजय अग्रवाल ने लोगों से ऑनलाइन फ्राड से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की है। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अलावा चेंबर्स चांपा के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन धीरज सोनी , आभार प्रदर्शन रामु खुबवानी ने किया!

चांपा। एक शाम शहीदों के नाम का हुआ आगाज, छत्तीसगढ़ महतारी अरपा पैरी की धार से शुरू हुआ कार्यक्रम*चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण...
16/08/2022

चांपा। एक शाम शहीदों के नाम का हुआ आगाज, छत्तीसगढ़ महतारी अरपा पैरी की धार से शुरू हुआ कार्यक्रम

*चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज इकाई चांपा एवं नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम...

चैम्बर ऑफ कॉमर्स चाम्पा ने एल डी एन स्कूल में  फहराया तिरंगाचाम्पा।  चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज इकाई चाम्पा ने बेर...
16/08/2022

चैम्बर ऑफ कॉमर्स चाम्पा ने एल डी एन स्कूल में फहराया तिरंगा

चाम्पा। चैम्बर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज इकाई चाम्पा ने बेरियल चौक के संजय नगर में स्थित एल डी एन स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए 75 वे स्वतंत्रता दिवस

Address

Champa
495671

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chhattisgarh chamber of commerce champa branch posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share