HPSEB Employees Union

HPSEB Employees Union Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from HPSEB Employees Union, Chamba.

⚡जनसेवा हमारा धर्म है,
💡बेहतर सेवा देना हमारी ज़िम्मेदारी।
🙏आपकी सेवा, आपका साथ—यही हमारा लक्ष्य।🎯
👷बिजली कर्मियों की आवाज़ को मज़बूती से उठाने और
बेहतर सुविधा व समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध।🚩
✊ कर्मचारी एकता • सेवा • सहयोग🤝

स्वागत एवं अभिनंदन 🌹HPSEB Employees Union  के प्रदेशाध्यक्ष श्री नीतीश भारद्वाज जी का डलहौज़ी, चंबा पधारने पर समस्त विद्...
13/08/2026

स्वागत एवं अभिनंदन 🌹
HPSEB Employees Union के प्रदेशाध्यक्ष श्री नीतीश भारद्वाज जी का डलहौज़ी, चंबा पधारने पर समस्त विद्युत कर्मचारी साथियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 💐
आपका आगमन हम सभी के लिए गर्व और उत्साह का विषय है। आपके नेतृत्व में संगठन की एकता, मजबूती एवं कर्मचारी हितों के संघर्ष को नई ऊर्जा मिलेगी।
चंबा जिले के समस्त कर्मचारी साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। ✊
जय कर्मचारी एकता!
HPSEB Employees Union जिंदाबाद!
एकता • संघर्ष • अधिकार

💐 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! 💐​बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन, पांगी इकाई के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री संजीव...
13/08/2026

💐 जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं! 💐
​बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन, पांगी इकाई के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री संजीव सोनी जी को जन्मदिन की अनंत बधाई।
​ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सदैव कर्मचारी हितों व जनसेवा के कार्यों के लिए अपार शक्ति प्रदान करें।

   राज्य सरकार को बिना किसी देरी के कर्मचारी हित में तुरंत पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए।
13/08/2026

राज्य सरकार को बिना किसी देरी के कर्मचारी हित में तुरंत पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए।

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों की आवाज़ बुलंद!आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री केवल सिंह पठानिय...
12/08/2026

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों की आवाज़ बुलंद!
आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री केवल सिंह पठानिया जी को HPSEB एम्प्लॉयज यूनियन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली बोर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग रखी गई।
विधायक श्री केवल सिंह पठानिया जी ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्ण विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों की इस महत्वपूर्ण मांग को माननीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा और बिजली बोर्ड कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली हेतु उचित कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।
बिजली बोर्ड कर्मचारी कठिन परिस्थितियों में दिन-रात प्रदेश की जनता को निर्बाध विद्युत सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में अन्य सरकारी विभागों की तर्ज पर HPSEBL कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलना न्यायसंगत एवं कर्मचारी हित में है।
यूनियन पुरानी पेंशन की बहाली के लिए अपना संघर्ष पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ जारी रखेगी।
OPS बहाल करो ✊
कर्मचारी एकता जिंदाबाद ✊
HPSEB Employees Union जिंदाबाद 🚩

12/08/2026

सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि कल JOA IT की Confirmation के आदेश जारी हो जाएंगे। ✊
यह सफलता कर्मचारियों की एकजुटता और यूनियन के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
जय कर्मचारी एकता! ✊
HPSEB Employees Union ज़िंदाबाद! 🚩
मुकेश कुमार
राज्य संयुक्त सचिव
(JOA IT/CO IT)
HPSEB EMPLOYEES UNION

🚩 HPSEB एम्प्लॉयज यूनियन – सिटी यूनिट शिमला की महत्वपूर्ण बैठकआज दिनांक 12 अगस्त 2026 को HPSEB एम्प्लॉयज यूनियन सिटी यून...
12/08/2026

🚩 HPSEB एम्प्लॉयज यूनियन – सिटी यूनिट शिमला की महत्वपूर्ण बैठक
आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को HPSEB एम्प्लॉयज यूनियन सिटी यूनिट (शिमला) की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश महासचिव श्री प्रशान्त शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ यूनियन द्वारा बोर्ड प्रबंधन को दिए गए 21 दिनों के नोटिस पर विस्तृत चर्चा की गई। नोटिस की अवधि 26 अगस्त 2026 को समाप्त हो रही है। यदि तब तक बोर्ड प्रबंधन द्वारा यूनियन की मांगों पर सकारात्मक एवं ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के बाहर प्रस्तावित सामूहिक प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के राज्य उपमहासचिव हेम राज भारद्वाज जी, मुनी लाल ठाकुर जी, वित्त सचिव हरीश भारद्वाज जी, संयुक्त सचिव रंगीन वर्मा जी, उपप्रधान वीरेंद्र ठाकुर जी एवं कार्यालय सचिव जय कृष्ण शर्मा जी उपस्थित रहे।
सिटी यूनिट के प्रधान श्री कमल कुमार जी एवं सचिव श्री लोभा वशिष्ठ जी ने प्रदेश कार्यकारिणी को आश्वासन दिया कि सिटी यूनिट यूनियन की प्रत्येक कॉल को पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ सफल बनाएगी।
बैठक में सिटी यूनिट के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य भी उपस्थित रहे।
एकता • संघर्ष • संगठन ✊
HPSEB Employees Union Zindabad!
कर्मचारी एकता जिंदाबाद! 🚩
कमल कुमार
प्रधान
HPSEB एम्प्लॉयज यूनियन, सिटी यूनिट शिमला

HPSEBL प्रबंधन ने JOA (IT) एवं JOA (Accounts) के Regularization की प्रक्रिया शुरू कर दी है।दिनांक 12.08.2026 को जारी आदे...
12/08/2026

HPSEBL प्रबंधन ने JOA (IT) एवं JOA (Accounts) के Regularization की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दिनांक 12.08.2026 को जारी आदेश के अनुसार, वे सभी Contract कर्मचारी जो 30.09.2026 तक 02 वर्ष की लगातार सेवा पूर्ण कर रहे हैं, उनके Service Particulars एवं Work & Conduct Certificate तत्काल मांगे गए हैं।
➡️ संबंधित अधिकारियों को इन कर्मचारियों की जानकारी शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि 30.09.2026 के बाद Regularization की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।

साथियों, बिजली बोर्ड द्वारा दिनांक 06.08.2026 को सरकार के समक्ष भेजे गए पत्र में एक महत्वपूर्ण कानूनी स्थिति स्पष्ट की ग...
12/08/2026

साथियों, बिजली बोर्ड द्वारा दिनांक 06.08.2026 को सरकार के समक्ष भेजे गए पत्र में एक महत्वपूर्ण कानूनी स्थिति स्पष्ट की गई है।
माननीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के दिनांक 25.04.2026 के CWP No. 3361/2025 (Devinder Kumar & Others) के फैसले को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने दिनांक 29.07.2026 को SLP (C) No. 24885/2026 को खारिज कर दिया है। अर्थात उच्च न्यायालय का फैसला बरकरार है।
📌 बोर्ड के पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि:
Contract कर्मचारियों के initial appointment की तारीख से service-related benefits के संबंध में उच्च न्यायालय का निर्णय अब सुप्रीम कोर्ट से भी कायम हो चुका है।
HPSEB ने सरकार से इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश/Clarity मांगी है, ताकि समान परिस्थितियों वाले सभी कर्मचारियों के मामलों में एक समान नीति अपनाई जा सके।
पत्र में यह भी उल्लेख है कि कई कर्मचारियों ने इसी फैसले के आधार पर हाईकोर्ट का रुख किया है और कुछ मामलों में लाभ देने के निर्देश भी जारी हो चुके हैं।
Yashwant Kumar case (CWP No. 8148/2022) में Revised Pay Scale, 2022 के 60% pay fixation से संबंधित निर्णय का भी उल्लेख किया गया है।
बोर्ड ने सरकार से आग्रह किया है कि आवश्यक निर्देश शीघ्र जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को उनके सेवा एवं वित्तीय लाभ मिल सकें और अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचा जा सके।
सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को फैसले की अनुपालना के लिए चार माह का समय दिया है।
✊ यूनियन का संदेश
HPSEB Employees Union इस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है। अब जबकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा SLP खारिज की जा चुकी है, हमारा प्रयास रहेगा कि सरकार एवं बिजली बोर्ड द्वारा इस निर्णय की शीघ्र और समान रूप से अनुपालना सुनिश्चित की जाए तथा पात्र contract कर्मचारियों को उनके सेवा संबंधी एवं वित्तीय लाभ बिना अनावश्यक देरी के प्रदान किए जाएं।
संघर्ष जारी है — कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

🌹 HPSEB EMPLOYEES UNION की ओर से हार्दिक बधाई 🌹हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा सहायक अभियंता (Ele...
11/08/2026

🌹 HPSEB EMPLOYEES UNION की ओर से हार्दिक बधाई 🌹
हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा सहायक अभियंता (Electrical) Diploma Holders को नियमित आधार पर वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता (Electrical) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
🎉 पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों को HPSEB Employees Union की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हम आशा करते हैं कि सभी अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए बिजली बोर्ड एवं कर्मचारियों के हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
🌹 सभी पदोन्नत अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
✊ HPSEB EMPLOYEES UNION ZINDABAD ✊
💐 कर्मचारी एकता – हमारी ताकत 💐

Promotion order from Foreman Line to Special Foreman Line.Congratulations to all.
11/08/2026

Promotion order from Foreman Line to Special Foreman Line.
Congratulations to all.

Address

Chamba
176310

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when HPSEB Employees Union posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to HPSEB Employees Union:

Shortcuts

Share