White Tiger Goju-Ryu Karate Association

White Tiger Goju-Ryu Karate Association Sensei Ashish Kr.

Pandey
Founder and Chief Technical Director
White Tiger Goju-Ryu Karate Association
Affiliated with
Japan Goju-Ryu Karate do India Seiwakai (Member of JKF Gojukai)
And Academy of Filipino Arnis Combate India

मेरी इस सफलता को पूरे जन मानस तक पहुंचाने में मेरे सभी मीडिया साथियों को बहुत बहुत आभार और सम्मान 🙏 व्हाईट टाईगर गोजू रि...
02/06/2026

मेरी इस सफलता को पूरे जन मानस तक पहुंचाने में मेरे सभी मीडिया साथियों को बहुत बहुत आभार और सम्मान 🙏 व्हाईट टाईगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन, चक्रधरपुर

02/06/2026

National Karate Seminar @ Bhavnagar, Gujrat 2026

आज दिनांक 22 मई 2026 को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षक केंद्र एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र का ...
22/05/2026

आज दिनांक 22 मई 2026 को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षक केंद्र एवं महिला सशक्तिकरण केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम भारत माता एवं सरस्वती माता के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर एवं ब्रह्मना, गायत्री मंत्र के साथ हुआ।
इस जनहित के कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल होने सुअवसर प्राप्त हुआ, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारी गण की भी गरिमामई उपस्थिति रही। और बड़ी संख्या में अभिभावक वो छात्रों का भी समायोजन रहा।
एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के तमाम सम्मानित सदस्यों का आभार 🙏

The countdown has begins for the National Karate Seminar to be held in Bhavnagar, Gujarat, and preparations are in full ...
16/05/2026

The countdown has begins for the National Karate Seminar to be held in Bhavnagar, Gujarat, and preparations are in full swing.
The Senior Black Belt team of the White Tiger Goju-Ryu Karate Association is also ready to participate.

My two daughters, Shivangi and Samriddhi, delivered spectacular performances in their respective Kumite and Kata events ...
11/05/2026

My two daughters, Shivangi and Samriddhi, delivered spectacular performances in their respective Kumite and Kata events at their very first championship, securing a total of four medals including one Gold, one Silver, and two Bronze @ Khelgaon Ranchi
I am incredibly proud of both of you, my dear daughters

09/05/2026

Now, the next preparation is for the National Karate Seminar to be held in Gujarat... Black belts of the White Tiger Goju Ryu Karate Association, get ready!

https://www.facebook.com/share/v/1CUgZTtvG2/विगत 1 से 3 मई तक खेलगांव रांची में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में व्...
08/05/2026

https://www.facebook.com/share/v/1CUgZTtvG2/

विगत 1 से 3 मई तक खेलगांव रांची में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में व्हाईट टाईगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर की 14 सदस्यों और 5 कोच सहित 19 सदस्यों के टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड 6 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल सहित 19 पदकों पर सफलता प्राप्त किया।

सभी पदक विजेताओं के लिए संस्था की ओर से एक *सम्मान समारोह* का आयोजन कल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन के प्रांगण में किया गया है।

आशीष कुमार पाण्डेय
संस्थापक एवं मुख्य तकनीकी निदेशक
व्हाईट टाईगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन, चक्रधरपुर

🏅 राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में व्हाईट टाइगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर द्वारा 19 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्म...
08/05/2026

🏅 राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में व्हाईट टाइगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर द्वारा 19 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

चक्रधरपुर, गुरुवार, 07 मई 2026 : रांची के खेलगांव में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले व्हाईट टाइगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन चक्रधरपुर एवं गोइलकेरा शाखा के पदक विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में खिलाड़ियों को संस्था प्रमुख सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय ने अपने सीनियर ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों के साथ सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की।

इस अवसर पर सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय ने कहा कि सीमित संसाधनों और कम समय में नए खिलाड़ियों को तैयार कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कराना संस्था के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि रांची खेलगांव में आयोजित इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में देशभर के करीब 350 कराटेकारों ने भाग लिया था। झारखंड, बिहार, बंगाल, उड़ीसा, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, सिक्किम एवं छत्तीसगढ़ सहित 9 राज्यों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण भारतीय सेना की टीम रही, जिसने पहली बार पूरे दमखम के साथ भागीदारी निभाई।

चक्रधरपुर एवं गोइलकेरा की संयुक्त टीम ने 14 खिलाड़ियों और 5 कोच सहित कुल 19 सदस्यों के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड, 6 सिल्वर एवं 8 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 19 पदक अपने नाम किए। टीम ने पहले दिन काता वर्ग में 8 पदक जीतकर बढ़त बनाई, वहीं दूसरे दिन कुमिते वर्ग में 11 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

प्रतियोगिता में शिवांगी पाण्डेय ने 14 वर्ष बालिका कैडेट ओपन कुमिते वर्ग में गोल्ड तथा अंडर-41 किलोग्राम काता वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। तनवी साहू ने अंडर-61 किलोग्राम कुमिते वर्ग में गोल्ड एवं काता वर्ग में सिल्वर पदक हासिल किया। रिशान बक्सी ने जूनियर वर्ग के अंडर-26 किलोग्राम कुमिते में गोल्ड मेडल जीता। त्रिशिका सरकार ने अंडर-25 किलोग्राम बालिका कुमिते वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं सुशांत सिरका ने अंडर-50 किलोग्राम कुमिते वर्ग में गोल्ड जीतकर संस्था का गौरव बढ़ाया।

सिम्मी शेरोंन सिरका ने दो सिल्वर, परी गांगुली ने एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज, क्रिसमस सिरका ने एक सिल्वर एवं एक ब्रॉन्ज, समृद्धि पाण्डेय ने दो ब्रॉन्ज, मोहम्मद माविया अफसर ने दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए। इसके अलावा मोहम्मद जोराइज एवं नवीन सोनी ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर टीम को सफलता दिलाई। संस्था की ओर से मोहम्मद अहियान जावेद एवं अभ्युदय एस लाल को भी सम्मानित किया गया।

संस्था के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय, सेंसेई राहुल कुमार गांगुली, सेंसेई अफसर अली, सेंसेई वीर सिंह सिरका एवं सेंसेई उमाशंकर जाल की कई महीनों की मेहनत और प्रशिक्षण की अहम भूमिका रही।

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मनोज जिंदल, विद्यालय अध्यक्ष उमाशंकर गिरी, रामकृष्ण सेवा समिति के सचिव तापस विश्वास एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।

व्हाईट टाइगर गोजू रियु कराटे एसोसिएशन ने कहा कि संस्था अपने खिलाड़ियों की सफलता और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी तथा आगे भी खिलाड़ियों को इसी प्रकार सम्मानित किया जाता रहेगा।

#राष्ट्रीय_कराटे_चैंपियनशिप
#व्हाईट_टाइगर_गोजू_रियु_कराटे_एसोसिएशन
#चक्रधरपुर #कराटे_चैंपियनशिप #खेलगांव_रांची
#कराटे_सम्मान_समारोह #झारखंड_स्पोर्ट्स
#गोल्ड_मेडल

Address

Saraswati Shishu Vidya Mandir, Tulsi Bhavan, CKP
Chakradharpur
833102

Opening Hours

Saturday 3am - 5:30pm
Sunday 3pm - 5:30pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when White Tiger Goju-Ryu Karate Association posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share