भुमिहार समाज चकाई प्रखंड

  • Home
  • India
  • Chakai
  • भुमिहार समाज चकाई प्रखंड

भुमिहार समाज चकाई प्रखंड Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from भुमिहार समाज चकाई प्रखंड, Nonprofit Organization, Chakai.

01/01/2026

नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🌸✨
यह नया साल आपके जीवन में सुख, शांति, सफलता और खुशियाँ लेकर आए।
**नववर्ष 2026 मंगलमय हो!** 🎉🙏

*करीब 180 साल पहले भूमिहार के पास देश की 84% जमीन हुआ करती थी । आजादी के बाद यह प्रतिशत घटकर 52% हुआ । सन्  2000 मेँ 31%...
16/05/2022

*करीब 180 साल पहले भूमिहार के पास देश की 84% जमीन हुआ करती थी । आजादी के बाद यह प्रतिशत घटकर 52% हुआ । सन् 2000 मेँ 31% और सन् 2013 मे 16% । आने वाले 10 साल मेँ परिस्थितियाँ क्या होँगी, यह शायद आप मुझसे भी बेहतर समझ पायेँ। कारण......*

*1- बेटी की शादी है- जमीन बेच दो।*
*2- घर बनवाना है- जमीन बेच दो।*
*3- नशा करना है- जमीन बेच दो।*
*4-लडाई झगडे का केश लडना है- जमीन बेच दो।*
*5-चाहे कुछ भी हो- जमीन बेच दो ।*

*अरे भाई जमीन कोई सामान नहीँ "अचल सम्पत्ति है, हमारी शान है, हमारी मूल, हमारी पहचान है । अगर जमीन को "माँ" की सँज्ञा दी जाये तो अतिशयोक्ति नहीँ होगी और जो अपनी जरुरतेँ पूरी करने के लिये माँ का सौदा करे वो काहे का भूमिहार।*

*भाइयो शब्द कडवे जरुर हैँ पर सच हैँ। शपथ लेते हैँ कि कुछ भी करेँगे चाहे वो मजदूरी ही क्योँ न हो पर जमीन नहीँ बेचेँगे ।*

*हम भूमिहार हैँ भूमिहार। जो जिसका सारे संसार ने लोहा माना है खुद मिट जायेँगे पर अपना वजूद नहीँ बिकने देँगे ।!!*

*जय परशुराम!!जय भूमिहार ब्राह्मण धर्म🙏🙏*

*Bhumihar club🐅🙏
.. ❤🙏

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं.. -🙂❤🙏
03/05/2022

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं.. -🙂❤🙏

 #कोशी_______टाइगर______अंडरवर्ल्ड______डॉन___पप्पू  #देव्__________की  #संदेहास्पद_______मौत 😭😭😭😭😭कोसी के इलाके का डॉन ...
19/12/2021

#कोशी_______टाइगर______अंडरवर्ल्ड______डॉन___पप्पू #देव्__________की
#संदेहास्पद_______मौत 😭😭😭😭😭

कोसी के इलाके का डॉन रहे पप्पू देव की हार्ट अटैक से मौत हुई या पुलिस पिटाई से? यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है लेकिन मौत के बाद जो तस्वीर सामने आई है उससे सुशासन की पुलिस की पोल खुल गई है। बताया जा रहा है कि पप्पू देव के पैर से लेकर पूरे शऱीर पर पिटाई के गहरे जख्म हैं। पूरे शरीर पर काला-काला धब्बा ये गवाही दे रही है कि पुलिस के दावे में झोल ही झोल है। इसके साथ साथ पप्पू देव के शरीर के धब्बे नीतीश राज में सुशासन की सहरसा पुलिस पर एक नहीं अनेकों गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। वही इस संबंध में पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि मुठभेड़ के दौरान हार्टअटैक से पप्पू देव की मौत हुई लेकिन पप्पू देव के शरीर पर चोट के निशान कुछ और ही कहानी बयां कर रहे है।

वही इस संबंध में सहरसा पुलिस ने पप्पू देव के मौत की जो कहानी सुनाई उसके अनुसार, 18 दिसंबर की शाम सदर थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सराही में पप्पू देव और उसके कुछ समर्थक जबरदस्ती हथियार से लैस होकर अपने गुर्गों के साथ एक जमीन की घेराबंदी करवाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस द्वारा छापामारी की गई तो पप्पू देव और उसके समर्थकों द्वारा पुलिस पर गोलियां चलाई गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा भी आत्मरक्षा के उद्देश्य से फायरिंग की गई जिसके बाद अपने आप को घिरा हुआ देखकर पप्पू देव राइफल लेकर भागने लगा।

उसने दीवार से छलांग लगा दी। पुलिस बल के द्वारा उसे उठा कर लाया गया. पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उसने छाती में दर्द होने की शिकायत की तो उसे देर रात 2:05 पर सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. 3:10 पर उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे संस्थान में ले जाने की बात कहते हुए रेफर कर दिया। पुलिस के द्वारा तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था की गई तथा उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल या पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की तैयारियां शुरू की गई। इसी दौरान 4:00 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि मुठभेड़ के दौरान हार्टअटैक से पप्पू देव की मौत हुई. लेकिन पप्पू देव के शरीर पर जो जख्म हैं उसके बारे में सुशासन की तेजतर्रार पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया है। आखिर पप्पू देव के शऱीर पर पिटाई का वो गहरा जख्म किसने दिया? क्या इसका जवाब सहरसा पुलिस के पास है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पप्पू देव की हार्ट अटैक से नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश कर हत्या की गई है। इसमें एक बड़े लोग का हाथ है। पप्पू देव के समर्थकों का कहना है कि एक ट्रेनी डीएसपी ने पुलिस हिरासत में जमकर पिटाई की जिससे उनकी मौत हो गई। पप्पू देव की मौत के बाद अब शव का मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम कर रही है। लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद झाड़सा पुलिस के साथ-साथ सीएम नीतीश के सुशासन की भी पोल खुल रही है।

Address

Chakai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भुमिहार समाज चकाई प्रखंड posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share