Father's Dream Rural Development Educational Foundation

  • Home
  • India
  • Buxar
  • Father's Dream Rural Development Educational Foundation

Father's Dream Rural Development Educational Foundation We, FDRD Educational Foundation help our students to reach their dream career and desired educational destination around the globe.

18/06/2026

अभिभावकों से निवेदन:-

1. शाम 8:00 बजे तक टीवी बंद कर दें। टीवी पर आठ बजे के बाद आपके बच्चे से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं होता है,

2. अपने बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30-45 मिनट निकालिए। उसके गृहकार्य पूरे कराइए।

3. रोज सभी विषयों में उनका प्रदर्शन देखिए। उन विषयों का खास ध्यान रखिए जिसमें वह कमजोर है/अच्छा नहीं कर रहा है,

4. उनकी बुनियादी शिक्षा भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

5. उन्हें सुबह जल्दी उठने की आदत डालिए 5:00 बजे तक। उन्हें मेडिटेशन🧘🧘 ध्यान लगाने का प्रशिक्षण दीजिए।

6. अगर आप पार्टी/सामाजिक आयोजन में जाते हैं और बच्चों के साथ इसमें देर रात तक मजे करते हैं तो अगले दिन बच्चे को आराम करने दीजिए (स्कूल मत भेजिए) अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अगले दिन स्कूल जाए तो रात 10:00 बजे तक घर लौट आइए।

7. अपने बच्चे में पौधे लगाने और उनका ख्याल रखने की आदत का विकास कीजिए।
8. सोने के समय अपने बच्चों को पंचतंत्र, अकबर-बीरबल, तेनाली राम आदि शिक्षाप्रद कहानी सुनाइए,

9. हर साल गर्मी या सर्दी की छुट्टी में (अपने बजट के अनुसार) कहीं घूमने जाइए। इससे वे अलग लोगों के साथ और अलग जगहों पर रहना सीखते हैं।

10. अपने बच्चे की प्रतिभा का पता लगाइए और उसे इसे निखारने में सहायता कीजिए (वह किसी विषय, संगीत, खेल⛹️, अभिनय🤵, चित्रांकन, नृत्य🕺 आदि में दिलचस्पी रख सकता है)। इससे उसका जीवन आनंददायक हो जाएगा।

11. उसे सीखाइए कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना चाहिए (कम से कम गर्म चीजें प्लास्टिक में उपयोग न करें),

12. हर रविवार कोशिश कीजिए कि खाने की कोई ऐसी चीज बनाएं जो उन्हें पसंद है। उन्हें इसमें अपनी मदद करने के लिए कहिए। (उन्हें अच्छा लगेगा)

13. प्रत्येक बच्चे जन्म से वैज्ञानिक होते हैं उनके पास ढेरों सवाल होते हैं मुमकिन है हम जवाब न दें पर जानकारी न होने के कारण हमें सवाल पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहिए। (उत्तर पता करने की कोशिश कीजिए औऱ उन्हें बताइए)

14. उन्हें अनुशासन और जीने के बेहतर तरीकों के बारे में बताइए। ( सही गलत के बारे में समझाइए )

15. दाखिले के लिए किसी स्कूल के सर्वश्रेष्ठ होने संबंध में निर्णय (कॉरपोरेट स्कूल या परिचितों, पड़ोसियों की सिफारिश या सरकारी स्कूल या कम बजट वाला स्कूल होने के आधार पर मत कीजिए)। सबसे अच्छा स्कूल वह है जो आपके बजट के लिहाज से उपयुक्त हो। भविष्य में आपको बच्चे की शिक्षा पर ज्यादा खर्च करने की जरूरत है। इसलिए आपको आज कुछ पैसे बचाने की जरूरत है। इसके अलावा दूसरे खर्चे तो हैं ही। इसलिए योजना सोच समझकर बनाइए,

16. उनमे खुद पढ़ने और सीखने की आदत डालिए,

17. उन्हें मोबाइल फोन🤳 का उपयोग न करने दिया जाए, आवश्यक होने पर अपनी देखरेख में ही मोबाइल का उपयोग करने दिया जाए।

18. बच्चे को अपने काम में सहायता करने के लिए कहिए। (इसमें खाना बनाना🧑‍🍳, सफाई, चीजों को व्यवस्थित करना शामिल है,

19. और सबसे महत्त्वपूर्ण कि हमें अपने बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार भी देने चाहिए ताकि वो जीवन में सफल और सही इन्सान बन सके।

कोशिश कीजिए शायद कुछ अच्छा लगे आप सबको

🙏🙏🙏
Father's Dream Rural Development Educational Foundation

यदि आप समाज में बदलाव चाहते हैं, तो केवल दर्शक मत बनिए। आगे बढ़िए, हाथ बढ़ाइए और उस बदलाव का हिस्सा बनिए जिसका इंतज़ार आ...
03/06/2026

यदि आप समाज में बदलाव चाहते हैं, तो केवल दर्शक मत बनिए। आगे बढ़िए, हाथ बढ़ाइए और उस बदलाव का हिस्सा बनिए जिसका इंतज़ार आप वर्षों से कर रहे हैं।🙏🏻

03/06/2026

समाज में बदलाव हर कोई चाहता है, लेकिन बदलाव का इंतज़ार करने और बदलाव का हिस्सा बनने में बहुत फर्क होता है।
अक्सर हम कहते हैं कि कोई आगे आए, कोई कुछ करे, कोई बच्चों की शिक्षा के लिए काम करे, कोई युवाओं को अवसर दे, कोई समाज को नई दिशा दे।
लेकिन जब कोई व्यक्ति या संस्था वास्तव में एक कदम आगे बढ़ाती है, तब उसे सबसे अधिक आवश्यकता आपके विश्वास, सहयोग और सहभागिता की होती है।
कब तक हम केवल इंतज़ार करते रहेंगे कि कोई और बदलाव लाए?
आज समय है कि हम स्वयं उस बदलाव का हिस्सा बनें, जिसकी उम्मीद हम दूसरों से करते हैं।
Father's Dream Rural Development Educational Foundation शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और सामाजिक उत्थान के लिए एक छोटा लेकिन सच्चा प्रयास कर रही है।
यदि आप भी अपने क्षेत्र, अपने समाज और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य का सपना देखते हैं, तो आइए हमारे साथ जुड़िए।
क्योंकि समाज केवल आलोचना से नहीं, सहभागिता से बदलता है।
आइए, इंतज़ार नहीं — बदलाव का हिस्सा बनें।
"एक पिता का सपना — हर बच्चे का उज्ज्वल भविष्य।" ❤️

03/06/2026

कब तक हम इंतज़ार करेंगे कि कोई और आए और समाज बदले?
हर बदलाव की शुरुआत किसी एक कदम से होती है। हमने वह कदम बढ़ाया है।
अब फैसला आपका है— केवल दर्शक बनकर रहना है या बदलाव का साथी बनना है।
❤️ एक पिता का सपना — हर बच्चे का उज्ज्वल भविष्य।
🤝 आइए, बदलाव का हिस्सा बनें, सिर्फ़ इंतज़ार करने वाले नहीं।

Fathers Dream Rural Development Educational Foundation
FDRD Educational Foundation

Father's Dream Rural Development Educational Foundation का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंच...
03/06/2026

Father's Dream Rural Development Educational Foundation का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, खेल प्रोत्साहन और सामाजिक उत्थान के माध्यम से हम ग्रामीण भारत के बेहतर भविष्य के लिए कार्यरत हैं।
🤝 आपका छोटा सा सहयोग किसी बच्चे की पढ़ाई, किसी बेटी के सपने और किसी युवा के भविष्य को नई दिशा दे सकता है।
📍 शिवपुर, केसठ, बक्सर (बिहार)
📞 7992262284 | 9713485772

03/06/2026
Father's Dream Rural Cricket League 2026 🏏🏆ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजि...
03/06/2026

Father's Dream Rural Cricket League 2026 🏏🏆
ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई।
Father's Dream Rural Development Educational Foundation ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, खेल एवं सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।
"एक पिता का सपना — हर बच्चे का उज्ज्वल भविष्य"
📍 शिवपुर, केसठ, बक्सर (बिहार)
📞 7992262284 | 9713485772

Address

Kesath
Buxar
802125

Telephone

9713485772

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Father's Dream Rural Development Educational Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Father's Dream Rural Development Educational Foundation:

Shortcuts

Share