lESM SIMRI BUXAR

lESM SIMRI BUXAR IESM SIMRI IS SUB BRANCH OF BUXAR. IT IS DEFENCE RTD WELFARE SOCIETY.

23/04/2026
सिमरी प्रखंड में सैनिकों का जमावड़ा, नायक शशि भूषण ओझा बने प्रखंड अध्यक्ष ***************************आज दिनांक 22 मार्च क...
22/03/2026

सिमरी प्रखंड में सैनिकों का जमावड़ा,
नायक शशि भूषण ओझा बने प्रखंड अध्यक्ष
***************************
आज दिनांक 22 मार्च को सिमरी प्रखंड में सैनिकों का बेजोड़ जमावडा हुआ. सिमरी प्रखंड के पूर्व सैनिकों कि मीटिंग बड़का सिझनपुरा नायक शशि भूषण ओझा के मैरेज हॉल पर कि गई. जिसका मुख्य उदेश्य था सिमरी प्रखंड का विस्तार और नये प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव. मीटिंग कि अध्यक्षता नायक शशि भूषण ओझा ने की जबकि मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने किया. मुख्य अतिथि सिमरी थाना प्रभारी ज्योति कुमारी और आई ई एस एम बक्सर जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी थे. सर्व प्रथम द्वीप प्रज्वलित थाना प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवम मौजूद वरिष्ठ पदाधिरोयों के द्वारा किया गया और सिमरी सैनिक कार्यालय का उद्घाटन भी किया गया. चुनाव से पहले प्रखंड अध्यक्ष नायब सूबेदार त्रिवेणी दुबे ने बताया की अब मैं सक्षम नहीं हूँ और अपना कार्य भार अध्यक्ष के रूप में नायक शशि भूषण ओझा को सौंप रहा हूँ जिसपर सर्व सम्मति से सभी सैनिकों ने समर्थन कर दिया. साक्षी के रूप में डुमराँव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय और चक्की प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन श्री भगवान सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद थे. अध्यक्ष चयनित होने के बाद निम्न पदाधिरियों कों भी निम्न पदों के लिए सर्व सम्मती से चयनित किया गया :-
1- नायक शशि भूषण ओझा - अध्यक्ष
2- नायब सूबेदार त्रिवेणी दुबे - सभापति
3 - सार्जेन्ट बिनोद कुमार तिवारी - डाइरेक्टर
4 - हवलदार वृज नाथ सिंह यादव - उपाध्यक्ष
5- हलदार संजय सिंह - उपाध्यक्ष
6- सूबेदार रामेश्वर प्रसाद -सचिव
हवलदार महेन्द्र कुमार -कोषाध्यक्ष
7- हवलदार वशिष्ठ मुनि राय - मिडिया प्रभारी
सभी अतिथियों कों अंग वस्त्र और माल्यार्पण से सम्मानित किया गया. थाना प्रभारी ज्योति कुमारी ने सैनिकों की एकता और जोश की सराहना करते हुए अपने आपको गौरवान्वित महशुस की और हर तरह की मदद करने का आश्वासन दिए. जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी द्वारा सभी चयनित पदाधिकारियों कों सर्टिफिकेट भी दिया गया तथा जिनकी समस्या थी उनके डाक्यूमेंट्स भी चेक किए गए.सभी सैनिकों ने पी सी डी ए प्रधान नियंत्रक माननीय कमलदीप सिंह साहब,पी सी डी ए के सभी अधिकारी गण और पी सी डी ए अधिकारी श्री मनोज सिंह साहब के कार्यों की काफी सराहना की और उनके जायघोष से सारा वातावरण गूंजयमान कर दिए. भारत माता की जय, वन्दे मातरम, आई ई एस एम बक्सर जिंदाबाद की जायघोष से सारा वातावरण गूंजयमान हो गया. अंत में राष्ट्रगान के बाद सभापति द्वारा मीटिंग समाप्ति की घोषणा कर दी गई
मौके पर जिला अध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे, उप कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, संयोजक राम नाथ सिंह, मिडिया प्रभारी सुदामा प्रसाद, हवलदार बिनोद मिश्रा, चक्की प्रखंड अध्यक्ष श्री भगवान सिंह, डुमराँव अनुमंडल अध्यक्ष सूबेदार कमलेश्वर राय,डुमराँव उप कोषाध्यक्ष नायब सूबेदार मनोरंजन तिवारी, कैप्टन बॉसगीत सिंह, वारंट ऑफिसर सुरेश प्रसाद,सिमरी प्रखंड से अध्यक्ष शशि भूषण ओझा, सभापति त्रिवेणी दुबे डाइरेक्टर बिनोद तिवारी, उपाध्यक्ष वृज नाथ यादव, उपाध्यक्ष संजय सिंह, कोषाध्यक्ष महेन्द्र कुमार, सचिव रामेश्वर प्रसाद, मिडिया प्रभारी वशिष्ठ मुनि राय एवम सैकड़ों पूर्व सैनिक
🙏🙏

Address

BADKA SIGHANPURA
Buxar
802135

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when lESM SIMRI BUXAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share