Hazrat ChamanShah Wali NGO

Hazrat ChamanShah Wali NGO Hazrat ChamanShah Wali NGO Registration Number Is :- 03/47/02/22509/20

27/05/2026
बुरहानपुर वासियों के लिए एक नेक शुरुआत! 'हज़रत चमन शाह वली वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर' (रजि. नं. 03/47/02/22509/20) की ज...
18/05/2026

बुरहानपुर वासियों के लिए एक नेक शुरुआत! 'हज़रत चमन शाह वली वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर' (रजि. नं. 03/47/02/22509/20) की जानिब से 'इमरजेंसी हेल्प ग्रुप' का आगाज़ किया गया है।
हमारा मकसद उन गरीब मरीजों की मदद करना है जो आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी महंगी दवाइयों या जांच के छोटे-मोटे खर्चों की वजह से इलाज मुकम्मल नहीं करवा पाते।
✨ अल्हम्दुलिल्लाह! महज 20 दिनों के अंदर 5 मरीजों का कामयाब इलाज (खंडवा में ऑपरेशन, इंदौर में जांचें और भोपाल में इलाज) करवाया जा चुका है।
हमारी खास बातें:
शफ़्फ़ाफ़ियत (पारदर्शिता): मरीज के दस्तावेज सिर्फ ग्रुप में साझा होते हैं।
पर्दादारी (गोपनीयता): मरीज की इज्जत-ए-नफ्स के लिए जानकारी ग्रुप से बाहर शेयर नहीं की जाती।
तावून (सहयोग): जरूरत पड़ने पर ही स्वेच्छा से ₹10, ₹20 या ₹50 का छोटा सहयोग लिया जाता है।
आइए, इस खिदमत-ए-खल्क का हिस्सा बनें और समाज सेवा के इस दायरे को और मजबूत करें।
जुड़ने के लिए राब्ता (संपर्क) करें:
📞 88390-51515 (मैसेज या कॉल करें)
अपील: इस पैगाम को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर शख्स इस इंसानी खिदमत से जुड़ सके।

एक छोटी सी कोशिश, एक बड़ी राहत: हज़रत चमन शाह वली NGO की नई पहल 🤝​बुरहानपुर के साहिब-ए-खैर हज़रात के लिए एक बेहतरीन मौका...
01/05/2026

एक छोटी सी कोशिश, एक बड़ी राहत: हज़रत चमन शाह वली NGO की नई पहल 🤝
​बुरहानपुर के साहिब-ए-खैर हज़रात के लिए एक बेहतरीन मौका! इंसानियत की खिदमत के जज्बे के साथ हमने आगाज़ किया है “Emergency Group” का।
​इसका वाहिद मकसद है—वक्त पर सही इंसान की मदद।
​अक्सर ऐसा होता है कि कोई ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहा होता है और मदद पहुँचने में देर हो जाती है। इसी दूरी को मिटाने के लिए यह ग्रुप बनाया गया है। यहाँ हर केस की पूरी जांच-परख और तस्दीक के बाद ही अपील की जाती है, ताकि आपकी अमानत सही हकदार तक पहुँचे।
अल्हम्दुलिल्लाह: हमारी इस छोटी सी कोशिश से महज़ कुछ दिनों में 2 मरीज़ों का इलाज शुरू हो चुका है (खंडवा और इंदौर)।
​इस ग्रुप की खास बातें:
​ मुकम्मल एतमाद (Trust): सिर्फ और सिर्फ वेरीफाइड (Verified) केस।
पर्दापोशी (Privacy): मदद लेने वाले की इज़्ज़त और प्राइवेसी का पूरा ख्याल।

​ फौरी इकदाम (Action): बिना वक्त ज़ाया किए सीधी और तेज़ मदद।
​ज़रा गौर कीजिए...
हम दिन भर में ₹10, ₹20 या ₹50 नाश्ते या चाय पर यूँ ही खर्च कर देते हैं। अगर वही छोटी सी रकम हम बचाकर इस ग्रुप के ज़रिए किसी मरीज़ के लिए जमा करें, तो मुमकिन है कि हमारे उसी थोड़े से हिस्से से किसी का घर उजड़ने से बच जाए।
बेहतरीन इंसान वह है, जो दूसरों के काम आए।"
​आपसे गुज़ारिश है:
इस नेक मिशन का हिस्सा बनें। खुद भी जुड़ें और दूसरों को भी जोड़ें। आपकी ज़रा सी तवज्जो किसी के लिए नई ज़िंदगी की उम्मीद बन सकती है।
​जुड़ने के लिए अभी इस नंबर पर मैसेज या कॉल करें:

8839051515
जज़ाकल्लाह खैर!

जरूरी जानकारी – नए साथियों के लिएअस्सलामुअलैकुम 🤲आप सभी का Emergency Khidmat Group में दिल से इस्तकबाल है ❤️यह ग्रुप Haz...
24/04/2026

जरूरी जानकारी – नए साथियों के लिए
अस्सलामुअलैकुम 🤲
आप सभी का Emergency Khidmat Group में दिल से इस्तकबाल है ❤️
यह ग्रुप Hazrat Chamanshah Wali (NGO), Burhanpur की एक पहल है, जिसका मकसद जरूरतमंदों तक तुरंत मदद पहुंचाना है।
👉 यहां डोनेशन ₹1 से ₹30 (या अपनी हैसियत के मुताबिक) रखा गया है, ताकि हर कोई आसानी से शामिल हो सके।
📌 हाल ही की पहल:
अल्हम्दुलिल्लाह, आप सभी के सहयोग से शोएब को खंडवा इलाज के लिए रवाना किया गया — आपका बहुत-बहुत शुक्रिया 🤍
आगे के इलाज के लिए सहयोग अभी भी जारी है।
👉 गुजारिश:
जैसे ही ग्रुप में मदद का मैसेज आए, नजरअंदाज ना करें — तुरंत अपनी हैसियत के मुताबिक सहयोग करें।
📣 जुड़ने के लिए:
जो नए साथी इस नेक काम में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना नाम और मोबाइल नंबर नीचे दिए गए नंबरों पर भेजें —
📱 8839051515
📱 9340895395
📱 +91 9111180181
📱 7869771424
📱 8602999599
🙏 ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें —
ताकि बड़ी टीम के साथ हर जरूरतमंद की मदद आसानी से हो सके और किसी एक पर बोझ ना पड़े।
🤍 छोटी मदद = बड़ी राहत
🤲 अल्लाह हम सबकी खिदमत को कबूल फरमाए।

🚨 OFFICIAL EMERGENCY HCSW NGO 🚨Hazrat Chamanshah Wali (NGO), Burhanpur की ओर से इंसानियत और मदद के जज़्बे को मजबूत करने ...
21/04/2026

🚨 OFFICIAL EMERGENCY HCSW NGO 🚨
Hazrat Chamanshah Wali (NGO), Burhanpur की ओर से इंसानियत और मदद के जज़्बे को मजबूत करने के लिए यह ऑफिशियल इमरजेंसी ग्रुप बनाया गया है। ❤️
इसका मकसद है — आपातकालीन ज़रूरतों में तुरंत और आसान मदद पहुंचाना।
इस पहल में दान की राशि ₹1 से ₹30 तक रखी गई है, ताकि हर कोई आसानी से इस नेक काम में शामिल हो सके। छोटी-छोटी राशियाँ मिलकर बड़ी मदद बनती हैं।
👉 अभी किसी डोनेशन की आवश्यकता नहीं है — फिलहाल फोकस सिर्फ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर है, ताकि जरूरत पड़ने पर छोटी राशि से ही काम आसानी से हो सके।
👉 जरूरत पड़ने पर इलाज, दवाइयाँ, स्कूल फीस, कॉपी-किताबें जैसी मदद पूरी पारदर्शिता के साथ ग्रुप में साझा की जाएगी।
👉 जुड़ने के लिए कमेंट बॉक्स में अपना नाम और नंबर शेयर करें या इस दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करें — आपको ग्रुप में जोड़ लिया जाएगा।
👉 गुज़ारिश: किसी भी जरूरतमंद की जानकारी को सिर्फ ग्रुप तक ही सीमित रखें।
🤝 छोटी मदद (₹1–₹30), बड़ी राहत
8839051515) (9340895395)
+919111180181)(7869771424)
(8602999599)

हजरत चमन शाह वली वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर​मेम्बरी मुहिम और कारकुन तश्कील (सदस्यता अभियान एवं कार्यकारिणी गठन)​"एक बेहत...
16/04/2026

हजरत चमन शाह वली वेलफेयर सोसाइटी, बुरहानपुर
​मेम्बरी मुहिम और कारकुन तश्कील (सदस्यता अभियान एवं कार्यकारिणी गठन)
​"एक बेहतर समाज की तामीर के लिए, आपका तावुन हमारा साथ!"
​शहर, तहसील और जिला सतह पर तंज़ीम को मज़बूत बनाने के लिए हमें ज़िम्मेदार और खिदमत-ए-खल्क का जज़्बा रखने वाले मुख़्लिस अफ़राद की ज़रूरत है।
​मेम्बरी (सदस्यता) के प्रकार:
​अवामी मेम्बर (सामान्य सदस्य):
​सालाना फ़ीस: ₹200/-
​(शिनाख़्ती कार्ड और रसीद के साथ)
​कारकुन मेम्बर (कार्यकारिणी सदस्य):
​सालाना फ़ीस: ₹501/-
​(इज़ाफ़ी ज़िम्मेदारियों के साथ)
​ज़रूरी मालूमात:
​जुड़ने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर, इलाका और पेशा (व्यवसाय) नीचे दिए गए नंबरों पर भेजें।
​राबता (संपर्क):
📞 8839051515 | 9340895395 | 7869771424 | 9111180181
​ज़ेरे-एहतेमाम:
सैयद इसहाक अली (अध्यक्ष)
एवं कार्यकारिणी कमेटी

Address

Hazrat Chaman Shah Wali Welfare Society, Office Address:/in Front Of CSP Office Near Old District Court, Upper Of Chinese Zone Jaistham Burhanpur
Burhanpur
450331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hazrat ChamanShah Wali NGO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hazrat ChamanShah Wali NGO:

Share