27/09/2025
#विश्व_पर्यटन_दिवस के अवसर पर #दनाहरसंस्थाबून्दी द्वारा 17वीं शताब्दी में बने ऐतिहासिक स्मारक शिकार बुर्ज परिसर एवं प्राचीन कुण्ड में स्वच्छता अभियान और श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष बून्दी दरबार महाराव राजा श्री वंशवर्धन सिंह जी ने बून्दी व हाड़ौती के पर्यटन स्थलों की महिमामंडन करते हुए कहा कि इन ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना केवल किसी संस्था या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी नागरिकों का दायित्व है। यदि हम मिलकर अपनी धरोहरों की रक्षा करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियाँ भी इस गौरवशाली धरोहर से प्रेरणा ले सकेंगी।
संस्था के सचिव श्री संजय खान ने बताया कि जब पर्यटक किसी स्थल पर आते हैं तो वहाँ की स्वच्छता, व्यवस्था और वातावरण से ही शहर और क्षेत्र की छवि बनती है। इस सोच के साथ संस्था लगातार धरोहर स्थलों पर श्रमदान व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रही है ।
कार्यक्रम में द नाहर संस्था के वरिष्ठ सदस्य शिक्षाविद श्री सिल्विन क्वार्ड्स, पर्यटन से जुड़े श्री जोगेंद्र सिंह हाड़ा, चित्रकार श्री विजय सिंह सोलंकी, योगा से जुड़े श्री शक्ति तोषनीवाल, श्री जय सिंह सोलंकी, श्री आरिफ खान, श्री पुरणमल लालावत, श्री सागर जैन, चित्रकार श्री पल्लव कुमावत, श्री जाहिद जिलानी सहित अन्य स्थानीय नागरिक सभी ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।