Navdeep Samajik VIKAS Sanstha

Navdeep Samajik VIKAS Sanstha Be Social, Make Social- Join our NGO

13/11/2025
*जन्माष्टमी पर नवदीप संस्था ने किया मंदिरों में झांकियों को सम्मानित*  *सनातन धर्म का संरक्षण सम्मान योग्य एवं युवाओं के...
27/08/2024

*जन्माष्टमी पर नवदीप संस्था ने किया मंदिरों में झांकियों को सम्मानित*

*सनातन धर्म का संरक्षण सम्मान योग्य एवं युवाओं के लिए प्रेरणा : नरेश वर्मा स्वर्णकार*

गुलावठी। जन्माष्टमी के पर्व पर सजे मंदिरों व झांकियों को नवदीप सामाजिक विकास संस्था भारत के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। संस्था के मुख्य पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश वर्मा स्वर्णकार के नेतृत्व में नगर के सभी मंदिरों में पहुंचे तथा मंदिर संरक्षकों को पटका पहनकर एवं संस्था की ओर से सम्मान पत्र भेंट करके उनका सम्मान किया। इस मौके पर नवदीप संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश वर्मा स्वर्णकार ने कहा कि विशेष त्योहारों पर धार्मिक स्थलों व भगवान के स्वरूपों को सुंदर झांकियों के रूप में सजाकर प्रदर्शित करने से न केवल लोगों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है, बल्कि इससे सनातन धर्म का संरक्षण व प्रचार प्रसार भी होता है। जो हमारी युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी है। ऐसे प्रयास निसंदेह ही सम्मान योग्य हैं। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय संयोजक सचिन वर्मा स्वर्णकार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, युवा इकाई के अध्यक्ष दीपक यादव, जिला संयोजक संजय सिंह तेवतिया एवं नगर महासचिव पवन सिंघल आदि ने नगर के प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर के पुरुषोत्तम चौधरी, नवदुर्गा मंदिर के नीरज अग्रवाल, शिव मंदिर गांधीनगर के विनीत गर्ग व सुमित अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण मंदिर के कुलदीप मोदी, सैनी धर्मशाला मंदिर के हिमांशु सैनी, बिजली घर मंदिर के रवि झा, श्री महाकाली मंदिर के वैभव वर्मा व राहुल वर्मा, श्री मनसा देवी मंदिर के हरेंद्र प्रसाद मित्तल, श्री चामुंडा मंदिर के विवेक वर्मा, श्री बाई जी वाला मंदिर के सुरेश चंद सिंघल तथा शिव मंदिर रामनगर के राजीव सैनी को यह सम्मान दिया। सभी ने सम्मान के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गुलाबी की नवागंतुक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक, उपनिरीक्षक विशाल शर्मा आदि की उपस्थिति भी प्राप्त हुई।

Address

Bulandshahr
203408

Telephone

+18006941429

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navdeep Samajik VIKAS Sanstha posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Navdeep Samajik VIKAS Sanstha:

Share