Jubkss Foundation

Call Directions Website

Jubkss Foundation जन उत्थान बाल कल्याण सेवा समिति बदायूँ

नरवाई जलाने पर 15 हजार रुपये तक के अर्थदंड का प्रावधान* *जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेशजिले के विभिन्न ...
09/10/2026

नरवाई जलाने पर 15 हजार रुपये तक के अर्थदंड का प्रावधान* *जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

जिले के विभिन्न स्थानों पर कतिपय किसानों द्वारा धान फसल कटाई के उपरांत शेष नरवाई जला दी जाती है। इससे फसलों को लाभ पहुँचाने वाले तत्व भी जलने के साथ धुएँ और आग की लपटों से आगजनी की दुर्घटनाएँ बढ़ती हैं। दूषित वातावरण निर्मित होने के साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत हानिकारक है, जिसके दृष्टिगत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ऊषा परमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जिले के सीमा क्षेत्र में दो माह के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर नरवाई जलाने पर रोक लगाई गई है। संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, नगरीय निकाय व पुलिस अधिकारियों सहित उप संचालक कृषि द्वारा आदेश का पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। उल्लंघन पर धारा 223 के तहत संबंधित भूमि स्वामी पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पर्यावरण क्षतिपूर्ति के रूप में 2500 रुपये से 15 हजार रुपये तक प्रति घटना अर्थदंड भी संबंधित कृषक को देना होगा।...

जिले के विभिन्न स्थानों पर कतिपय किसानों द्वारा धान फसल कटाई के उपरांत शेष नरवाई जला दी जाती है। इससे फसलों को लाभ ....

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कलअनन्त श्री विभूषित,विजयाभिनंद, बुद्धनिष्कलंकावतार महामति श्री प्राणनाथ जी के प्रगटन महोत्सव के...
09/10/2026

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कल

अनन्त श्री विभूषित,विजयाभिनंद, बुद्धनिष्कलंकावतार महामति श्री प्राणनाथ जी के प्रगटन महोत्सव के शुभ अवसर पर आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8 बजे,श्री प्राणनाथ चौक(महेन्द्र भवन,पुरानी कचहरी चौराहा)पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कवि सम्मेलन में देश के ख्यातिलब्ध कवि,हास्य व्यंग्य कवि कमल मनोहर जयपुर,वीर रस कवि अशोक चारण जयपुर,लाफ्टर चैंपियन हास्य कवि हिमांशु बवंडर उज्जैन,वीर रस कवि प्रख्यात मिश्रा लखनऊ,हास्य कवि कामता माखन रीवा,ओज कवि देवेन्द्र चतुर्वेदी महोबा आदि काव्य पाठ करेंगे।...

अनन्त श्री विभूषित,विजयाभिनंद, बुद्धनिष्कलंकावतार महामति श्री प्राणनाथ जी के प्रगटन महोत्सव के शुभ अवसर पर आज दि...

रुन्झ परियोजना से प्रभावित के खातों मे पहुँची राशिरुन्झ परियोजना  के 99 प्रभावित परिवार के खाते मे पहुँची मुआवजा राशि पन...
08/10/2026

रुन्झ परियोजना से प्रभावित के खातों मे पहुँची राशि

रुन्झ परियोजना के 99 प्रभावित परिवार के खाते मे पहुँची मुआवजा राशि पन्ना जिले मे वृहद तीन परियोजनाओ मे केन वेतवा लिंक, मझगाँव, रुन्झ परियोजनाओ के प्रभावितों के खातों मे विगत दिवस 99 लोगों के खातों मे मुआवजा राशि पहुँचाई गई! लेकिन 99 के अतिरिक्त प्रभावितों के खाते मेल न करने के कारण राशि नही पहुँच पाई, प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु दस्तावेज की माँग की जा रही है!...

रुन्झ परियोजना के 99 प्रभावित परिवार के खाते मे पहुँची मुआवजा राशि पन्ना जिले मे वृहद तीन परियोजनाओ मे केन वेतवा लि....

मृत अवस्था मे मिला सुअर- उत्तरवनमंडलमामला पन्ना जिले के उत्तर वनमंडल के अंतर्गत देवेंद्र नगर रेंज के अंतर्गत आने वाली गह...
07/10/2026

मृत अवस्था मे मिला सुअर- उत्तरवनमंडल

मामला पन्ना जिले के उत्तर वनमंडल के अंतर्गत देवेंद्र नगर रेंज के अंतर्गत आने वाली गहरा वीट का है, जहाँ आज सुबह वन विभाग को एक मृत सुअर की सूचना प्राप्त हुई! मौके पर पहुँचे वन अमले ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी! अधिकारियों ने तुरंत डाग स्कॉट को बुलाकर संबंधित क्षेत्र की तलासी करवाई, लेकिन ऐसा कोई भी सबूत हाथ नही लगा जो यह सिद्ध कर सके की मृत्यु किन्ही अन्य कारणों के चलते हुई है,प्रथम दृष्टा देखने पर प्राकृतिक मृत्यु प्रतीत होती है, वह भी विगत दो से तीन दिन पहले का शव प्रतीत होता था!...

मामला पन्ना जिले के उत्तर वनमंडल के अंतर्गत देवेंद्र नगर रेंज के अंतर्गत आने वाली गहरा वीट का है, जहाँ आज सुबह वन वि...

बृजपुर थाना मे शांति समिति की बैठक संपन्नपन्ना जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत आज दिनाँक 7/10/2026 को शांति समिति की बैठक सं...
07/10/2026

बृजपुर थाना मे शांति समिति की बैठक संपन्न

पन्ना जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत आज दिनाँक 7/10/2026 को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, बैठक के प्रमुख विषयों मे नवरात्रि, दशहरा, ग्राम सुरक्षा समिति, के साथ वाहन चैकिंग एवम शराबियों के ऊपर कार्यवाही को लेकर विशेष चर्चा हुई! बृजपुर थाना क्षेत्र मे सजने वाले नवरात्रि पंडाल सहित समस्त कार्यकर्ताओं की सूची थाने मे जमा करने की बात कही गई एवम ग्रामीण नागरिको से परिचय प्राप्त कर, बृजपुर थाना प्रभारी सोनम शर्मा ने चर्चा करते हुए होने वाली समस्याओ से अवगत करवाने की बात कही!...

पन्ना जिले के बृजपुर थाना अंतर्गत आज दिनाँक 7/10/2026 को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई, बैठक के प्रमुख विषयों मे नवरात्.....

वन्यजीव संरक्षण सप्ताह पर दक्षिण पन्ना वनमंडल में विविध आयोजन👉चित्रकला, निबंध, गीत, क्विज, जंगल भ्रमण और पौधारोपण के माध...
07/10/2026

वन्यजीव संरक्षण सप्ताह पर दक्षिण पन्ना वनमंडल में विविध आयोजन

👉चित्रकला, निबंध, गीत, क्विज, जंगल भ्रमण और पौधारोपण के माध्यम से विद्यार्थियों व समुदाय ने दिया वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश_ 👉वन्यजीव संरक्षण सप्ताह, 01 से 07 अक्टूबर 2026 के अवसर पर दक्षिण पन्ना वनमंडल के विभिन्न वन परिक्षेत्रों में विद्यार्थियों, शिक्षकों, वन समितियों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता से जागरूकता एवं प्रकृति संरक्षण से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। कल्दा, सलेहा, मोहन्द्रा एवं शाहनगर वन परिक्षेत्रों में चित्रकला, निबंध, गीत, कविता, क्विज, कहानी, जंगल भ्रमण, पौधारोपण और संवाद जैसे माध्यमों से वन्यजीवों, जैव विविधता एवं उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण का संदेश दिया गया।...

  👉चित्रकला, निबंध, गीत, क्विज, जंगल भ्रमण और पौधारोपण के माध्यम से विद्यार्थियों व समुदाय ने दिया वन एवं वन्यजीव सं...

जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 51 आवेदन आ...
06/10/2026

जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 51 आवेदन आए। इस मौके पर आम लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को आवेदकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया।

जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 51 आ...

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवैध प्रवेश कर गड़े धन की खोज कर रहे चार आरोपी पकड़े गएपन्ना टाइगर रिजर्व के चंद्र...
06/10/2026

पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में अवैध प्रवेश कर गड़े धन की खोज कर रहे चार आरोपी पकड़े गए

पन्ना टाइगर रिजर्व के चंद्रनगर परिक्षेत्र की राजगढ़ बीट (कोर क्षेत्र) में अवैध रूप से प्रवेश कर मेटल डिटेक्टर एवं जीपीएस की सहायता से गड़े धन की खोज कर रहे चार सदस्यीय गिरोह को दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण (पी.ओ.आर.) पंजीबद्ध किया गया है।चारों आरोपियों को आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को माननीय न्यायालय, राजनगर में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गए!...

पन्ना टाइगर रिजर्व के चंद्रनगर परिक्षेत्र की राजगढ़ बीट (कोर क्षेत्र) में अवैध रूप से प्रवेश कर मेटल डिटेक्टर एवं .....

कल होगा हाईना का अग्निदाह संस्कारबीते दिन पन्ना जिले की ग्राम पंचायत रमखिरिया के क्षेत्र अंतर्गत हाइना के मृत होने की सू...
06/10/2026

कल होगा हाईना का अग्निदाह संस्कार

बीते दिन पन्ना जिले की ग्राम पंचायत रमखिरिया के क्षेत्र अंतर्गत हाइना के मृत होने की सूचना सुबह वन विभाग के अधिकारी प्राप्त हुई की हाईंना मृत अवस्था मे है, सूचना मिलते ही हरकत मे आया वन विभाग ने तुरंत डाग स्कॉट को बुलाकर जाँच पड़ताल करवाई, प्रथम दृष्टा प्राकृतिक मौत प्रतीत होती है! परिक्षेत्र अधिकारी राहुल सिकरवार की उपस्थिति मे व्यवस्थित निकाल कर, चौकी भेजवाया गया! सुबह निर्धारित प्रक्रिया का पालन का अग्नि दाह किया जायेगा!

बीते दिन पन्ना जिले की ग्राम पंचायत रमखिरिया के क्षेत्र अंतर्गत हाइना के मृत होने की सूचना सुबह वन विभाग के अधिकार...

बृजपुर निवासी बाबूलाल तिवारी की भैस हुई गुमपन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बृजपुर के निवासी बाबूलाल त...
06/10/2026

बृजपुर निवासी बाबूलाल तिवारी की भैस हुई गुम

पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बृजपुर के निवासी बाबूलाल तिवारी द्वारा बृजपुर थाना मे आवेदन देते हुए एक नग मुर्रा भैस,चोरी होने की आशंका जताई है! बाबूलाल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया की भैस के 2-2 अंगुल सींग कटे है एवम पूछ मे हल्के सफेद बाल है, भैस बड़ी है, शनिवार के दिन सुबह रामबाग मे घास चरने हेतु छोड़ा था, प्रत्येक दिन की तरह, लेकिन जब शाम के भैस घर नही पहुँची , तब जाँच पड़ताल प्रारंभ की लेकिन भैस का कही कुछ पता नही चला! *बीते सप्ताह बृजपुर निवासी केदार दीक्षित की एक नग भैस रात्रि के दौरान गुम हुई थी*

पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बृजपुर के निवासी बाबूलाल तिवारी द्वारा बृजपुर थाना मे आवेदन द.....

Address

Islamnagar
Budaun
243723

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jubkss Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share