20/07/2023
BJP से चुनाव लड़े मोहित प्रभाकर के पिता राकेश पुत्र राजाराम, जो कि नगर पालिका परिषद उझानी (जनपद बदायूँ) में बिना शैक्षिक योग्यता व्यक्तिगत तौर पर सफाई नायक बना दिया गया है, एक महिला से जन्म प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए 5000₹ रिश्वत मांगी, महिला के गिड़गिड़ाने पर भी वीडियो के अंत में 5 कह के 5000₹ मांगे |
MAHC FOUNDATION द्वारा शिकायत करने पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, नगर पालिका परिषद उझानी श्री हरीश त्यागी को दिनंक 17-04-2023 को जाँच अधिकारी निक्युक्त किया गया पर वीडियो साक्ष्य होने के बाद भी आज 3 महीने बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई....
तथा पीड़ित महिला को समझौता करने का दवाब बनाया जा रहा है, और SC/ST ACT लगाने की धमकियाँ दी जा रही है....
मैं जिलाधिकारी जी से निवेदन करता हूँ कि उपरोक्त मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की कृपा करें