Adarsh Gram Vikas Sewa Samiti

Adarsh Gram Vikas Sewa Samiti Non Government Organization.

12/06/2026

जब समाज सोता है…
तब समस्याएं बढ़ती हैं।
और जब युवा जागते हैं…
तब बदलाव शुरू होता है।

हमारा मिशन • हमारी पहचान 📚 शिक्षा — हर बच्चे तक ज्ञान का प्रकाश पहुँचे।🌳 पर्यावरण — हरियाली और स्वच्छता का संदेश घर-घर प...
11/06/2026

हमारा मिशन • हमारी पहचान

📚 शिक्षा — हर बच्चे तक ज्ञान का प्रकाश पहुँचे।
🌳 पर्यावरण — हरियाली और स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुँचे।
❤️ स्वास्थ्य — स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र की नींव है।
👩 महिला सशक्तिकरण — महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारा संकल्प है।

इन्हीं चार मजबूत स्तंभों पर हमारा अभियान आधारित है।

🎯 हमारा विज़न:
“एक जागरूक, स्वस्थ, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर समाज का निर्माण।”

आइए, इस परिवर्तन यात्रा में सहभागी बनें और एक बेहतर भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।

“हर बदलाव के पीछे कुछ समर्पित लोग होते हैं।” ❤️यह हमारी टीम है जो दिन-रात समाज सेवा के लिए कार्य कर रही है।👉 हमारी टीम स...
10/06/2026

“हर बदलाव के पीछे कुछ समर्पित लोग होते हैं।” ❤️

यह हमारी टीम है जो दिन-रात समाज सेवा के लिए कार्य कर रही है।

👉 हमारी टीम से जुड़ना चाहते हैं? Message करें।

हम सिर्फ बातें नहीं करते, बदलाव लाने के लिए काम करते हैं।हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण ए...
09/06/2026

हम सिर्फ बातें नहीं करते, बदलाव लाने के लिए काम करते हैं।

हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जागरूकता की रोशनी पहुंचाना है।

आइए, एक बेहतर समाज बनाने के इस अभियान का हिस्सा बनें।

👉 हमारे पेज को Follow करें
👉 इस संदेश को Share करें

*आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति*=================================*प्रेस विज्ञप्ति :- 08/2026**दिनांक :- 05-06-2026*=======...
05/06/2026

*आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति*
=================================
*प्रेस विज्ञप्ति :- 08/2026*
*दिनांक :- 05-06-2026*
=================================
*विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन*
=================================
नावाडीह:- आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा कृषक पाठशाला नावाडीह परिसर मे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का शुभारंभ *नावाडीह प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किरण देवी एवं सचिव बासुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
■ प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने पर्यवारण दिवस के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी ही एक ऐसा ज्ञात ग्रह है जंहा जीवो को जीने लायक अनुकूल वातावरण एवं परिवेश मौजूद हैं जिसके कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव हो पाया है। पर्यावरण के द्वारा ही हमे भोजन, हवा आदि प्रदान होता है। आज के समय मे जंगलों की अंधाधुंध कटाई के कारण ही वातावरण प्रदूषित हो रहा है जिसके कारण आज मौषम में काफी परिवर्तन हो गया है। उन्होंने कहा की अपने जीवन काल मे एक पौधा लगाकर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेने की भी जरूरत है। जिस तरह से हम सभी एक छोटे से बच्चो का पालन पोषण करते हैं ठीक उसी तरह पौधा का भी पालन पोषण कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेना होगा।उन्होंने कहा कि लोग महुवा चुनने के लिए जंगल मे आग लगा दे रहे है जिसके कारण जंगल मे निकल रहे नए-नए पौधा नष्ट हो जा रहा है जिसका परिणामस्वरूप आज 45 डिग्री टेम्परचर हम सभी को देखने को मिल रहा है। यदि आज हम सब पर्यावरण संरक्षण करने का काम नहीं करेंगे, पेड़ पौधे नहीं लगाएंगे तो आने वाले हमारे भविष्य का अस्तित्व खतरे मे पड जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान अपने बंजर परती जमीन में अत्यधिक मात्रा में पौधारोपण करे जिससे कि किसानों को भी फायदा होगा और पर्यावरण संरक्षण भी होगा। सभी को अपने जीवनकाल में पौधा रोपण अवश्य करना चाहिए। वर्तमान समय में प्रचंड गर्मी वातावरण का परिवर्तन जंगलों का कटाई का ही परिणाम है यदि समय रहते हम सभी पर्यावरण बचाने का संकल्प नहीं लिया तो आने वाले हमारे भविष्य का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा ।
■आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होने की जरूरत है पर्यावरण बचाने को लेकर हम सभी को संकल्प लेकर अपने जन्मदिन या अन्य शुभावसर पर एक एक पौधा अवश्य लगाए साथ ही उन्हें बचाने को लेकर संकल्प लेने की आवश्यकता है तभी जाकर हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। आज पेड़ पौधे की अंधाधुंध कटाई के कारण ही जल स्तर काफी नीचे गिर गया है जिसके कारण लोग पीने सहित अन्य कार्यों के लिए पानी को इधर उधर भटक रहे यदि हम पर्यावरण बचाने का संकल्प नही लेते हैं तो आने वाले दिन हम पानी की बूंद बूंद को तरसना पड़ेगा।
इस दौरान कृषक पाठशाला परिसर में कई फलदार पौधा रोपण किया गया।
*मौके पर अनवर अंसारी, असगर हुसैन, भुवनेश्वर महतो,उदय साव, अरुण कुमार, मिथिलेश महतो, हरि महतो, कैलाश महतो, पिंकी कुमारी, पुष्पा देवी, ललिता कुमारी, तारा देवी, आशा देवी, वीणा कुमारी, बरखा कुमारी, उर्मिला कुमारी, सहित कई लोग उपस्थित थे।*
=================================
*सचिव*
*बासुदेव शर्मा*
*आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति*

#विश्व_पर्यावरण_दिवस




बोकारो उपायुक्त ने कृषक पाठशाला नावाडीह का किया समीक्षा बैठक, एग्रो टूरिज्म पार्क बनाने पर हुई विस्तृत चर्चानावाडीह: बोक...
19/05/2026

बोकारो उपायुक्त ने कृषक पाठशाला नावाडीह का किया समीक्षा बैठक, एग्रो टूरिज्म पार्क बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

नावाडीह: बोकारो उपायुक्त द्वारा कृषक पाठशाला का समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र में कृषि विकास, स्वरोजगार एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से कृषक पाठशाला परिसर में एग्रो टूरिज्म पार्क विकसित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि एग्रो टूरिज्म पार्क बनने से ग्रामीण क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, कृषि परंपरा एवं स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। साथ ही किसानों, महिला समूहों एवं युवाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा को पार्क के लिए आवश्यक संसाधनों, प्रशिक्षण, पौधारोपण, जैविक खेती, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं ग्रामीण संस्कृति को शामिल करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान कृषक पाठशाला में संचालित विभिन्न गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, जीवामृत निर्माण तथा किसानों के कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी उपायुक्त को दी गई।

उपायुक्त ने कहा कि यदि एग्रो टूरिज्म की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाए तो नावाडीह क्षेत्र भविष्य में ग्रामीण पर्यटन एवं कृषि नवाचार का मॉडल बन सकता है।
कृषि निदेशालय, झारखण्ड सरकार

National Technology Day Media clips.Deputy Commissioner BokaroMyGovIndia Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS IndiaDeputy ...
13/05/2026

National Technology Day Media clips.
Deputy Commissioner Bokaro
MyGovIndia
Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India
Deputy Commissioner Bokaro
Pankaj Mark
Vishwa Yuvak Kendra
Reliance Foundation
Plan India
Adarsh Gram Vikas Sewa Samiti





आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति============================प्रेस विज्ञप्ति – 06/2026दिनांक – 12-05- 2026===================...
12/05/2026

आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति
============================
प्रेस विज्ञप्ति – 06/2026
दिनांक – 12-05- 2026
============================
देवी महतो स्मारक इन्टर महाविधलाय नावाडीह में उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन
============================
नावाडीह : आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के द्वारा देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय, नावाडीह में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल एवं संस्था के सचिव बसुदेव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञान संकाय में लक्ष्मी कुमारी, कुमकुम कुमारी एवं युवराज रंजन ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं उषा कुमारी ने 86.6 प्रतिशत, संदीप कुमार ने 86 प्रतिशत, रिया कुमारी ने 85.4 प्रतिशत तथा सत्येन्द्र कुमार एवं साहिल कुमार ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वाणिज्य संकाय में कृपांशु कुमार ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा साहिना परवीन ने 78.8 प्रतिशत, अभिषेक कुमार ने 77.8 प्रतिशत, पूजा कुमारी ने 77 प्रतिशत एवं जिया रानी ने 76.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
कला संकाय में कृष्णा कुमार ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं चंदन कुमार ने 79.8 प्रतिशत, कुमकुम कुमारी ने 79.4 प्रतिशत, रोशनी कुमारी ने 78.8 प्रतिशत तथा रेवतलाल महतो ने 78.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
▪️प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में शिक्षा ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने जिस मेहनत और लगन के साथ सफलता प्राप्त की है, वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता केवल अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि अनुशासन, निरंतर प्रयास एवं सकारात्मक सोच भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। ▪️वहीं संस्था के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कई ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं, जिन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। संस्था का प्रयास है कि ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया जाए ताकि वे आगे चलकर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक बदलाव संभव है और युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देकर एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। संस्था भविष्य में भी शिक्षा, युवा विकास, कौशल विकास एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
*मौक़े पर भुवनेश्वर महतो, प्रेम कुमार, मदन महतो, युवराज रंजन, संदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार, साहिल कुमार, कृष्णा कुमार, लक्ष्मी कुमारी, कुमकुम कुमारी, उषा कुमारी, रीया कुमारी सहित हाविद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। ।*
============================
सचिव
बासुदेव शर्मा
आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति

आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति============================प्रेस विज्ञप्ति – 05/2026दिनांक – 11-05- 2026===================...
11/05/2026

आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति
============================
प्रेस विज्ञप्ति – 05/2026
दिनांक – 11-05- 2026
============================
नावाडीह में मनाया गया नेशनल टेक्नोलॉजी डे
============================
नावाडीह: मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति द्वारा सोमवार को देवी महतो स्मारक इंटर महाविद्यालय नावाडीह में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीक के सकारात्मक उपयोग एवं नवाचार के प्रति जागरूक करना था।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
▪️कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग तकनीक का युग है। तकनीक का सही उपयोग शिक्षा, रोजगार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे तकनीक का उपयोग सकारात्मक कार्यों एवं ज्ञानवर्धन के लिए करें।
▪️आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति के सचिव बासुदेव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस हमें विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की याद दिलाता है। युवाओं को नई तकनीकों को सीखकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
▪️प्रशिक्षक असगर हुसैन ने विद्यार्थियों को तकनीक के सही एवं सुरक्षित उपयोग की जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। उन्होंने साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन शिक्षा एवं डिजिटल जागरूकता पर भी विस्तार से जानकारी दी।
क्विज़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंकज कुमार, द्वितीय स्थान नसरे अहमद एवं तृतीय स्थान अंजली कुमारी रही, तीनों विजेताओं को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
*मौक़े पर भुवनेश्वर महतो, प्रेम कुमार, मदन महतो, युवराज रंजन, संदीप कुमार, सत्येंद्र कुमार, साहिल कुमार, कृष्णा कुमार, लक्ष्मी कुमारी, कुमकुम कुमारी, उषा कुमारी, रीया कुमारी सहित महाविद्यालय विद्यालय के शिक्षकगण, एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे ।*
============================
सचिव
बासुदेव शर्मा
आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति
Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India
Vishwa Yuvak Kendra
Deputy Commissioner Bokaro
Reliance Foundation
Plan India
Adarsh Gram Vikas Sewa Samiti

Address

Nawadih
Bokaro
829144

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adarsh Gram Vikas Sewa Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share