SUYK कलम क्रांति सियालजोरी

  • Home
  • India
  • Bokaro
  • SUYK कलम क्रांति सियालजोरी

SUYK कलम क्रांति सियालजोरी पढ़ो और लड़ो ।
पेड़ लगाए और दूसरों को भी प्रेरित करे ।

चड़क परब 2026 में SUYK टीम आप सभी का हार्दिक स्वागत करती है 🙏
01/05/2026

चड़क परब 2026 में SUYK टीम आप सभी का हार्दिक स्वागत करती है 🙏

"शहीद श्रीतिज दिवस"यह घटना 18 जनवरी, 1982 को हुए चंदनकियारी हत्याकांड की है, जिसमें सियालजोरी गाँव के तीन बहादुर व्यक्ति...
25/01/2026

"शहीद श्रीतिज दिवस"

यह घटना 18 जनवरी, 1982 को हुए चंदनकियारी हत्याकांड की है, जिसमें सियालजोरी गाँव के तीन बहादुर व्यक्तियों—श्रीप्रसाद महतो, तिलकधारी महतो और जयलाल महतो—ने महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान दे दी।

​घटना की पृष्ठभूमि और कारण:

उस समय चंदनकियारी इलाके में सूदखोरों और महाजनों का भारी आतंक था। वे गरीब ग्रामीणों को कर्ज के जाल में फँसाकर उनका शोषण करते थे। श्रीप्रसाद, तिलकधारी और जयलाल (जिनकी उम्र 30-32 साल के बीच थी) ने इस अन्याय के खिलाफ मोर्चा खोला और ग्रामीणों को जागरूक करना शुरू किया। तिलकधारी और श्रीप्रसाद सगे भाई थे और समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनके इस विरोध से महाजन बौखला गए और उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रचने लगे।

​हत्याकांड की रात:

महाजनों ने एक साजिश के तहत सियालजोरी में पुआल के एक मकान में आग लगा दी, जहाँ ग्रामीण रात को पहरेदारी करते थे। जब ग्रामीण और ये तीनों नायक आग बुझाने में जुटे थे, तब अंधेरे का फायदा उठाकर महाजनों ने उन पर हमला कर दिया। श्रीप्रसाद और तिलकधारी पर फरसा से वार कर उनके सिर धड़ से अलग कर दिए गए, और खेत की मेड़ पर गिरे जयलाल की भी हत्या कर दी गई।

​परिणाम और वर्तमान स्थिति:

इस जघन्य हत्याकांड के आरोप में चार लोग गिरफ्तार हुए, लेकिन वे सभी 2005 में रिहा हो गए। आज तिलकधारी और जयलाल के बेटे रेलवे में कार्यरत थे, अब सेवानिवृत्त हो गए है, जबकि श्रीप्रसाद की दो बेटियाँ हैं जिनका विवाह हो चुका है। समाज के लिए बलिदान देने वाले इन तीनों शहीदों की प्रतिमा 44 वर्ष बाद 2026 में स्थापित की गई ।

​यह कहानी शोषण के विरुद्ध साहस और बलिदान की एक मार्मिक गाथा है।

शहीद श्रीतिज अमर रहे 🙏🙏🙏

आज 44वें श्रीतिज शहीद दिवस के उपलक्ष्य पर तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि दिया है, एवं शहीदों के मूर्तियों का अनावरण भी किया...
18/01/2026

आज 44वें श्रीतिज शहीद दिवस के उपलक्ष्य पर तीनों शहीदों को श्रद्धांजलि दिया है, एवं शहीदों के मूर्तियों का अनावरण भी किया गया। Step Up Your Knowledge Group Siyaljori के द्वारा शहीद परिवार के एकमात्र जीवित शहीद श्रीप्रसाद महतो की पत्नी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और बाकि परिवार के सदस्यों को पीला गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त हमारे गाँव में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने हेतु प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त SUYK द्वारा आयोजित ड्राइंग एवं क्विज प्रतियोगिता में टॉप 3 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं बाकी सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
श्रीतिज शहीदों को श्रद्धांजलि 💐🙏



Step Up Your Knowledge (एक कदम शिक्षा की ओर) के द्वारा जो क्वीज एवं चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित आज किया गया ।कुल 135 बच...
17/01/2026

Step Up Your Knowledge (एक कदम शिक्षा की ओर)
के द्वारा जो क्वीज एवं चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित आज किया गया ।
कुल 135 बच्चों ने क्विज और चित्रकारी प्रतियोगिता में भाग लिया ।
जिनका परिणाम कल दिनांक 18/01/2026 को घोषित किया जायेगा और पुरस्कार सह प्रस्तुति पत्र के द्वारा
सुबह 10 बजे सम्मानित किया जाएगा।
नोट :- क्वीज में टॉप 3 के अलावा भी सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

जय श्रीतिज 🙏



Step Up Your Knowledge (SUYK Group)(एक कदम शिक्षा की ओर) .... के द्वारा दिनांक 17/01/2026 (दिन शनिवार) को शहीद श्रीतिज म...
16/01/2026

Step Up Your Knowledge (SUYK Group)
(एक कदम शिक्षा की ओर) .... के द्वारा दिनांक 17/01/2026 (दिन शनिवार) को शहीद श्रीतिज मेला के उपलक्ष्य में Drawing & Quiz ...का Organise किया जा रहा है जो इस प्रकार हैं...
(1)Class 1 to 8 .. Drawing
(2). Class 8 to 9 Quiz Test
(3). Class 10 Quiz Test
(4). Class 11 to 12 Quiz Test
जो भी बच्चे Participate करना चाहते हैं..वो दिनांक 17/01/2026 समय 10 बजे तक अपना नामांकन करा सकते हैं।
Drawing & Quiz Time 11AM से
स्थान - उत्क्रमित मध्य विद्यालय सियालजोरी
संपर्क सूत्र :-
राकेश सर - 843404743
मेजु राम(SM) - 6206507741

नोट :- Top Three Ranks लाने वाले
बच्चे को हमारे SUYK Group के द्वारा
दिनांक 18/01/2026 ... शहीद श्रीतिज शहादत दिवस..को प्रशस्ति पत्र और विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा |
जय श्रीतिज
कलम क्रांति जिन्दाबाद

शहीद श्रीतिज के 44 वें पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर STEP UP YOUR KNOWLEDGE (SUYK) Group के द्वारा ...शिक्षा,कला, खेलकूद और व...
05/01/2026

शहीद श्रीतिज के 44 वें पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर
STEP UP YOUR KNOWLEDGE (SUYK) Group के द्वारा ...
शिक्षा,कला, खेलकूद और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जायेगा ।

शहीद श्रीतिज अमर रहे 🙏

चड़क परब के शुभ उपलक्ष्य पर SUYK सियालजोरी के  द्वारा आयोजित 13 मई 2025 रात्रि 10.30 बजे से (छो: नाच से पूर्व) एक शैक्षण...
12/05/2025

चड़क परब के शुभ उपलक्ष्य पर SUYK सियालजोरी के द्वारा आयोजित 13 मई 2025 रात्रि 10.30 बजे से (छो: नाच से पूर्व) एक शैक्षणिक नाटकीय मंचन : "एक कदम शिक्षा की और" का आयोजन किया जा रहा है। आप सभी ग्रामवासियों से निवेदन है कि समय पर पहुंचकर नाटकीय मंचन का आनंद ले और इससे सीख प्राप्त करे एवम् अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करे।

सौजन्य : Team SUYK

बहुत बहुत बधाई 💐 ऐसे ही गाँव, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करें, ये शुभकामनाएं है 💐
01/04/2025

बहुत बहुत बधाई 💐 ऐसे ही गाँव, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करें, ये शुभकामनाएं है 💐

हमारे Group STEP UP YOUR KNOWLEDGE  के द्वारा जो Competitive Exams की तैयारी कैसे करें, उसके Awareness  के लिए जो  Stude...
20/03/2025

हमारे Group STEP UP YOUR KNOWLEDGE के द्वारा जो Competitive Exams की तैयारी कैसे करें, उसके Awareness के लिए जो Student-Parent Meet रखा गया था, बहुत ही शानदार और प्रभावशाली रहा। इसमें हमारे और आसपास के गांवो से करीब 100 छात्र छात्राएं शामिल हुए। सभी Students के उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते है।

"पढ़ो और लड़ो"विनोद बाबू के नारा को सार्थक करने के उद्देश्य से हमारे Group   STEP UP YOUR KNOWLEDGE  के द्वारा कोरोना का...
19/03/2025

"पढ़ो और लड़ो"
विनोद बाबू के नारा को सार्थक करने के उद्देश्य से हमारे Group STEP UP YOUR KNOWLEDGE के द्वारा कोरोना काल से जो Students गांव में रहकर Competition की तैयारी करते हैं,उसका Group Discussion चलाया जा रहा है और कुछ बच्चे सफल भी हुए हैं।
आने वाले दिनों में हमारे गांव से और भी बच्चे सफल हो,इसी उद्देश्य से आगामी दिनांक 20/03/2025 दिन वृहस्पति वार को छात्र-अभिभावक का एक *Meet* रखा गया है वो आये और हमारे Group के बारे में समझे और अपने बच्चों को Group Discussion के लिए भेजे।
स्थान- पंचायत भवन हॉल सियालजोरी
समय- सुबह 10 बजे
Note .. Students की योग्यता कम से कम 12th pass , Any Technical Course Completed or Appearing या इससे ऊपर की योग्यता ।

आज 18 जनवरी को SUYK सियालजोरी सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 💐💐💐आज शहीद श्रीतिज मेला के शुभ अवसर पर हमारी SUY...
18/01/2025

आज 18 जनवरी को SUYK सियालजोरी सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। 💐💐💐
आज शहीद श्रीतिज मेला के शुभ अवसर पर हमारी SUYK सियालजोरी पिछले एक वर्षों में हमारे गाँव से कई युवक युवतियों ने अलग अलग क्षेत्रों में सफलता हासिल किए है। कोई भारतीय रेल में , कोई खनन में, कोई ग्रामीण पुलिस में,कोई पोस्ट ऑफिस में, कोई खेल के क्षेत्र में, कोई शिक्षा के क्षेत्र में तो कोई कला संस्कृति के क्षेत्र में अपने आपको स्थापित किया है। सभी को डायरी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भविष्य में हमारे गाँव से और भी युवक/ युवतियां अपने जीवन में सफल हो ऐसी कामना करते है, इसके लिए SUYK सियालजोरी सदैव तत्पर रहेगा।

जोहार 🙏
#श्रीतिज

Address

Bokaro
827013

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SUYK कलम क्रांति सियालजोरी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to SUYK कलम क्रांति सियालजोरी:

Share