16/04/2025
मारवाड़ी युवा मंच चास: अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न
चास, 16 अप्रैल 2025 — चास स्थित मारवाड़ी पंचायत भवन में मारवाड़ी युवा मंच सत्र 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस चुनाव में आशीष अग्रवाल को मंच का नया अध्यक्ष चुना गया। साथ ही, अक्षत केजरीवाल को सचिव और केशव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए मारवाड़ी युवा मंच की ओर से कई रचनात्मक और सेवा भावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि युवाओं को मंच से जोड़ने का प्रयास तेज किया जाएगा तथा वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मंच हमेशा ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष तरुण जैन, पूर्व सचिव अनीश बंसल, पूर्व कोषाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, झारखंड प्रांत संयोजक राज केजरीवाल, विकास कुमार अग्रवाल, मुकेश बगड़िया, शुभम केडिया, चंद्र मोहन अग्रवाल, गोपाल कुमार अग्रवाल, नवीन केजरीवाल, विवेक कुमार अग्रवाल, चंदन भाटिया, सौरभ पारीख, अनुराग केजरीवाल, दीपक जालान, सिद्धार्थ जैन, अंकित जैन समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.