31/07/2026
एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत स्वंय सेवी संस्था ने नर्रा में लगाये 50 पौधरोपण।
दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जिंदगी अभियान के तहत बुधवार को स्वयं सेवी संस्था आकाश गंगा वेलफेयर सोसायटी नर्रा की ओर से चंद्रपुरा प्रखंड के नर्रा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्य पूनम कुमारी के नेतृत्व में 50 फलदार पौधा लगाया गया। पूनम कुमारी ने कहा कि यह दैनिक भास्कर की बहुत अच्छी पहल है जो प्राकृतिक की संरक्षण देने के लिए एक पेड़ जिंदगी अभियान की शुरुआत की है किस अभियान के तहत पौधा लगाने के साथ-साथ लोगों को जागरुक भी कर रहा है जो सराहनीय बात है। साथ ही कहा कि सभी लोगों को अपने जीवन काल में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण हरा भरा रह सके। जिस तरह आज पेड़ो की कटाई हो रही है इससे पर्यावरण के साथ लोगो के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इसी लिए पौधा लगाना जरूरी है। उन्होंने सभी लोगो से अपील किया कि अपने अपने पुत्र पुत्री के जन्मदिन में केक काटकर नही 5 पौधा लगाकर जन्मदिन बनावे इससे खुशी दो गुनी हो जायेगी। संस्था हमेशा समाजहित कर कार्यो में आगे रहती है। इस दौरान सोहदरी देवी, बनवारी पंडित, रिया कुमारी, सुमन कुमारी, चाहत कुमारी, अन्नी कुमारी, गोलू कुमार, अंशु कुमार समेत कई लोग थे।