13/03/2024
Project #सृजन
🌸🌸🌸🌸🌸
#सृजन
"सृजन" का अर्थ सृष्टि है।
किसी भी चीज को अस्तित्व में लाने की प्रक्रिया ही सृजन है। चाहे वो प्रकृति का सृजन हो या मानव जीवन का सृजन ,ये एक बहुत ही सुंदर प्रक्रिया है।मानव जीवन का सृजन करने वाली मां की कोख धन्य है । मां एक ऐसा शब्द जिसकी कोई व्याख्या नहीं है ।9 महीने बच्चे को अपने पेट में रखना उसकी देखभाल करना,अपने खून से उसे सींचना , यह एक मां ही कर सकती है। इन 9 महीनों में गर्भवती महिलाओं को अपना बहुत ही ख्याल रखना चाहिए ।अपने खान-पान का अच्छे से ध्यान रखना चाहिए ।हमने अपने प्रोजेक्ट #सृजन में इन गर्भवती महिलाओं के लिए ही कुछ करने की कोशिश की है। आज #साथफाउंडेशन और कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान से प्रोजेक्ट #सृजन, अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो से शुरू हुआ। हम लोग नौ महीने तक महीने के दूसरे सप्ताह में गर्भवती महिलाओं के बीच प्रोटीन पाउडर और फल का वितरण करेंगे। आज भी हमने प्रोटीन पाउडर और फल का वितरण किया। जिसमें हमारे साथ अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो के प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह ने अभियान की शुरुआत की। चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर निशा सिंह भी मौजूद थी। आशा चटर्जी ,साधु शरण सिंह, सुनील मंडल, मृत्युंजय पांडे, लालमोहन महतो ,संजय प्रशांत, संजय प्रसाद ,दीपक सिंह ,आदि उपस्थित थे।
🌸🌸🌸🌸🌸
SAATH Foundation chilly Club
Pandey Varija Prasad Nutan Shandilya
#सृजन