राष्ट्रीय व्यापार मेला का मुख्य उद्देश्य लघु उद्दोग और कुटीर उद्दोग जैसे बड़े उद्दोग के साथ साथ हर प्रकार के उद्दोगों को संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रयतनशील हैं| इसी क्रम में राष्ट्रीय व्यापार मेला का आयोजन किया जा रहा है| इस राष्ट्रीय व्यापार मेले के द्वारा नए उत्पाद बाज़ार में लाना का सबसे आसान साधन हैं जिससे की उत्पाद बाज़ार में स्थायी तौर पे उपलब्ध रहने में सहायक होता हैं| यह हमारा एक अवसर हैं उत्
पादक और उपभोक्ता के मध्य सीधे संवाद का एवं नया उत्पाद बाज़ार में लाने तथा तथा उसे बाज़ार में स्थायी करने का बढ़ावा देना हैं
इस बार राष्ट्रीय व्यापार मेला मे हैंडलूम हेंडीक्राफ्ट उत्पादों के आलावा प्रोपर्टी फेयर ,फर्नीचर फेयर,फन फेयर समावेश एक ही फेयर मे रहेगा| इस राष्ट्रीय व्यापार मेले मे अब दर्शको के बहुत सारे फेयर का मज़ा एक ही फेयर मे मिलेगा| राष्ट्रीय व्यापार मेला बोकारो वासी के लिए हर दिन ईनाम जीतो प्रतियोगिता रहेगा और हर दुकान पर 20% छुट भी रहेगा और इस बार राष्ट्रीय व्यापार मेला मे बच्चो के लिए झुला भी रहेगा इस बार हर दिन कुछ न कुछ प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा हमलोग उन लघु उद्दोग और कुटीर उद्दोग के उत्पादको का स्वागत करते है जो हमारे संस्था के द्वारा अपने उत्पाद को बिक्री या प्रचार करना चाहते है
इस राष्ट्रीय व्यापार मेले का मुख्य आकर्षण हैंडलूम हेंडीक्राफ्ट वस्तुओं के अलावा बनारसी सिल्क, अप्लिक वर्क की साड़ी, भागलपुरी चादर, लखनवी चिकन, भदोई का कारपेट, भागलपुरी सिल्क, गुजराती साड़ी, जम्मू काश्मीर का शाल और लेदर जैकेट, झारखण्ड खादी भंडार,जयपुरीऔरपटियाला जुती, कानपूर की हाथ से बनी हुई लेदर चप्पले और लेडीज बैग, और दिल्ली की फैंसी टॉप और लेगिंस, टेराकोटा, जुट उत्पाद, मिथिला पेंटिंग, गुजरात का आर्टिफीसियल पोलकी ज्वेलरी, औरफिरोजाबाद की काच की चूड़ी, सहारनपुर फर्नीचर,स्टील फर्नीचर के अलावा हाउस होल्ड प्रोडक्ट्स जैसे-रोटी मेकर,पिकनिक टेबल,बिना पानी का कूलर, हेल्थ के प्रोडक्ट्स, किचन वेयर, हैण्ड जूसर, इलेक्ट्रॉनिक्स हेयर प्रोडक्ट्स, क्राकरी विभिन्न प्रकार की आचार, और पाचन चूरन,भी मौजूद रहेगा|यह जानकारी उपरोक्त संस्था के अशोक राय ,मंजय राय,रोहित चौरसिया,रोबिन गुप्ता,कमल सिन्हा,संजीव गोद्किया,अनिश अंसारी,निरंजन,सिंह,नरेन्द्र कुमार ठाकुर के द्वारा दिया गया