21/09/2024
प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 21-10- 2024 शनिवार को "गंगा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी बोकारो" के तत्वाधान में सहकार भारती" के संस्थापक "लक्ष्मण राव इनामदार " जी की जयंती गंगा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय GE-04 सिटी सेंटर में मनाया गया I इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धनबाद विभाग के संपर्क प्रमुख डॉ राजकुमार सिंह थे I कार्यक्रम की शुरुआत सहकार गीत और लक्ष्मण रावइनामदार जी की छबि पर पुष्पार्पण से हुई I कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकुमार सिंह ने कहा कि इनामदार जी ही वो महामानव थे जिन्होंने हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संघ से जोड़ा और उनका मार्गदर्शन किया I आज अगर इनामदार जी नहीं होते तो अपने देश की यह पहचान जो पूरे विश्व में बनी है शायद ही बन पाती I गंगा क्रेडिट को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के निवर्तमान हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ भगवान पाठक ने उन्हें युग पुरुष की संज्ञा दी, उन्होंने कहा कि
लक्ष्मणराव इनामदार गुजरात के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारम्भिक नेताओं में से एक थे,वे 'वकील साहब' नाम से अधिक प्रसिद्ध थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के नाते वे आजीवन अविवाहित और सादे जीवन के नियम का पालन करते रहे। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवनपथ के निर्माण में लक्ष्मणराव की महत्वपूर्ण भूमिका थी। जब लक्ष्मणराव गुजरात के प्रान्त-प्रचारक थे, उसी कालखण्ड में नरेन्द्र मोदी प्रचारक बने थे।
गंगा क्रेडिट को-ऑपरेटिव के वरीय निदेशक हरिश्चंद्र प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने लक्ष्मण राव इनामदार के जीवन के वारे में अपनी पुस्तक " सेतु बंध " में विस्तार पूर्वक लिखा है, हम सभी सहकारी कार्यकर्ता को इस पुस्तक को जरूर पढ़ना चाहिए I सहकार गीत की प्रस्तुति और संचालन गंगा क्रेडिट co-operative के कोषाध्यक्ष देवनारायण सुधांशु और धन्यबाद ज्ञापन सहदेव मेहता ने किया I
इस अवसर मुख्य रूप से सहदेव चंद्र मेहता,डॉ बीरेन्द्र पांडेय, संतोष कुमार चौधरी, जवाहर प्रसाद,राजू मिश्रा ,परिनव कुमार मनोज कुमार सिंह सरोज कुमार पांडेय ,राम लखन मिस्त्री आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे I
देव नारायण सुधांशु
087896 88445