Rotary Club of Chas

Rotary Club of Chas Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Rotary Club of Chas, Nonprofit Organization, Cheera Chas, Bokaro Steel City.

भारत एक ऐसा देश है जहां हर ऋतु का स्वागत उत्सव के रूप में किया जाता है।      सावन महोत्सव सिर्फ एक धार्मिक या सांस्कृतिक...
02/08/2025

भारत एक ऐसा देश है जहां हर ऋतु का स्वागत उत्सव के रूप में किया जाता है।
सावन महोत्सव सिर्फ एक धार्मिक या सांस्कृतिक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति और मानव के बीच मधुर संबंध का उत्सव है।
सावन महोत्सव भारतीय संस्कृति की सुंदरता और समृद्ध परंपराओं का एक अनुपम प्रतिक है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाने रोटरी क्लब चास ने भी मनाया सावन महोत्सव।

स्वस्थ्य शिशु ही भारत का श्रेष्ठ नागरिक बन सकता है। रोटरी क्लब चास ने चंदनक्यारी प्रखंड के चंद्रा में स्थित लिंडसे बार्न...
29/07/2025

स्वस्थ्य शिशु ही भारत का श्रेष्ठ नागरिक बन सकता है।
रोटरी क्लब चास ने चंदनक्यारी प्रखंड के चंद्रा में स्थित लिंडसे बार्न द्वारा संचालित चेतना महिला स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं को डॉ अनुपमा वर्मा द्वारा मातृ स्वास्थ्य पर जागरूक किया।
इस अवसर पर दूसरी बेटी होने पर रोटरी द्वारा बेबी किट देने की घोषणा की गई। रोटरी द्वारा स्वास्थ्य केंद्र को स्टेथौकोप, बीपी मशीन, वजन करने की मशीन, अन्य कई उपकरण उपलब्ध कराए गए।

शिव भक्ति एक अवसर है। रोटरी क्लब चास ने सावन के महीने में शिव भक्त कांवरियों की सेवा हेतु सेवा शिविर लगाया। तनेजा परिवार...
28/07/2025

शिव भक्ति एक अवसर है।
रोटरी क्लब चास ने सावन के महीने में शिव भक्त कांवरियों की सेवा हेतु सेवा शिविर लगाया। तनेजा परिवार के सौजन्य से हनुमान मंदिर के पास सेवा शिविर में चाय-बिस्कुट, ठेकुआ, पेयजल आदि उपलब्ध कराकर लगभग 2400 शिव भक्तों की सेवा की गई।

रोटरी क्लब चास द्वारा सर्वांगीण विकास हेतु गोद  लिए गए प्राथमिक विद्यालय स्पेशल हरिजन चास-१ की दो कक्षाओं में व्हाइट बोर...
24/07/2025

रोटरी क्लब चास द्वारा सर्वांगीण विकास हेतु गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालय स्पेशल हरिजन चास-१ की दो कक्षाओं में व्हाइट बोर्ड लगाया गया।
अब बच्चे प्रभावशाली और साफ़ सुथरे तरीके से बच्चों शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। व्हाइट बोर्ड स्वास्थ्य के भी अनुकूल रहेंगे।
बच्चों की रचनात्मक को निखारने के लिए उनके बीच क्रेंयान कॉपी और रंग पेंसिल के पैकेट का वितरण भी किया गया।

रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने पालक गृह के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया,उद्देश्य था उन्हें एहसास दिलाना कि वे भी समाज के मु...
23/07/2025

रोटरी क्लब चास के सदस्यों ने पालक गृह के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया,उद्देश्य था उन्हें एहसास दिलाना कि वे भी समाज के मुख्य धारा में है।
बेसहारा बच्चों के साथ जन्म दिवस मना कर रोटरी ने समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।

रोटरी क्लब चास ने मनाया राष्ट्रीय "आम" दिवस।आम केवल राष्ट्रीय फल ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए पोषक तत्व है। प्राथमिक विद्...
23/07/2025

रोटरी क्लब चास ने मनाया राष्ट्रीय "आम" दिवस।
आम केवल राष्ट्रीय फल ही नहीं बल्कि बच्चों के लिए पोषक तत्व है। प्राथमिक विद्यालय स्पेशल हरिजन चास-१ को गोद लेकर वहां के बच्चों के बीच आम का निशुल्क वितरण कर उन्हें आम के महत्व के बारे में बताया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में औषधीय पौधे भी लगाए गए और बच्चों को उनके गुणों के बारे में बताया गया।

"एक छाता-एक साया"गर्मी और वर्षा के मौसम में खुले आसमान के नीचे मेहनत कर रहे फुटपाथ एवं छोटे दुकानदारों को राहत देने की उ...
16/07/2025

"एक छाता-एक साया"
गर्मी और वर्षा के मौसम में खुले आसमान के नीचे मेहनत कर रहे फुटपाथ एवं छोटे दुकानदारों को राहत देने की उद्देश्य से आज रोटरी क्लब चास ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जरूरतमंदों को नि:शुल्क बड़े छाते देकर उनके जीवन को सहज बनाया गया।

किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है।स्वस्थ्य किशोरी ही स्वस्थ्य समाज के निर्माण में सहायक है। रोटरी क्लब चास ने उत्क्र...
14/07/2025

किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है।स्वस्थ्य किशोरी ही स्वस्थ्य समाज के निर्माण में सहायक है।
रोटरी क्लब चास ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोनाबाद में डॉ अनुपमा वर्मा के दिशा निर्देशन में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। २५० छात्राओं के बीच नि:शुल्क सेनेटरी पैड का वितरण कर रहे स्वच्छता बरतने की नसीहत दी गई।

रोटरी क्लब चास ने सदस्यों को आपस में जोड़ने एवं रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव से राहत दिलाने के "सितारे ज़मीन पर" सिनेमा क...
13/07/2025

रोटरी क्लब चास ने सदस्यों को आपस में जोड़ने एवं रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव से राहत दिलाने के "सितारे ज़मीन पर" सिनेमा के विशेष शो का आयोजन किया । एक अच्छी फिल्म द्वारा सदस्यों को कुछ समय के लिए उनकी समस्याओं से दूर जाने का सफ़ल प्रयास था। सदस्यों ने काफी आनंद लिया।

किसी भी समाज और परिवार की रीढ़ महिलाएँ ही होती हैं।एक स्वस्थ नारी ही अपने परिवार को प्रेम, सुरक्षा दे सकती है और बच्चों ...
12/07/2025

किसी भी समाज और परिवार की रीढ़ महिलाएँ ही होती हैं।
एक स्वस्थ नारी ही अपने परिवार को प्रेम, सुरक्षा दे सकती है और बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा ।
स्वस्थ नारी अपने कौशल से आर्थिक सहयोग और दूसरों के जीवन को बेहतर बना सकती
रोटरी क्लब चास द्वारा डॉ अनुपमा वर्मा के दिशा निर्देशन में सोनाबाद पंचायत के सचिवालय भवन में स्वस्थ नारी पर एक कार्यशाला आयोजित की गई।

रोटरी क्लब चास ने अपना 24 वाॅ पदस्थापन दिवस धूमधाम से मनाया। इस दिवस पर संस्था अपने उद्देश्यों और समाज के प्रति उत्तरदाय...
05/07/2025

रोटरी क्लब चास ने अपना 24 वाॅ पदस्थापन दिवस धूमधाम से मनाया। इस दिवस पर संस्था अपने उद्देश्यों और समाज के प्रति उत्तरदायित्वों से भी जुड़ जाती है।
पुरानी टीम उच्च मानक स्थापित करके जाती है, नई टीम अपनी पूरी ऊर्जा के साथ उन मानको को ध्वस्त करने का प्रयास करेगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी जिला 3250 के पूर्व जिला पाल संजय खेमका एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला पाल राजन गंडोत्रा सपत्नीक उपस्थित थे।

सम्मान से कार्य क्षमता बढ़ती है। धरती पर जीवन दाता के रूप में उपस्थित डॉक्टरों को सम्मानित कर अपने सामाजिक दायित्व का नि...
01/07/2025

सम्मान से कार्य क्षमता बढ़ती है।
धरती पर जीवन दाता के रूप में उपस्थित डॉक्टरों को सम्मानित कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाहन किया रोटरी क्लब चास ने।
मौका था राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का। मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद उपस्थित रहे।

Address

Cheera Chas
Bokaro Steel City

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rotary Club of Chas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Rotary Club of Chas:

Share