अहमद नगर मोहनडीह बोकारो

अहमद नगर मोहनडीह बोकारो AHMAD NAGAR MOHANDIH BOKARO

24/02/2026

अहमद नगर मोहनडीह में रमज़ान के महीने में पूरी मस्जिद भर जाती हैं माशा अल्लाह पाक के करम से अन्य महीनों में भी तादाद इसी तरह रहती हैं

04/02/2026

#अहमद नगर मोहनडीह: खामोश क़ब्रें, बोलती रूहें और #शबे_बारात की सच्चाई

आज मगरिब की नमाज़ के बाद
अहमद नगर मोहनडीह–के कब्रिस्तान
का यह मंज़र सिर्फ़ देखा नहीं गया,
बल्कि महसूस किया गया…

हर तरफ़ खामोशी है…
लोग अपने अज़ीज़ों की क़ब्रों के पास खड़े हैं,

कोई फातिहा पढ़ रहा है,
कोई नम आँखों से मग़फिरत की दुआ मांग रहा है,
और कोई चुपचाप यादों का बोझ सीने में दबाए बैठा है…

यह शबे-बारात की रात है,
सिर्फ़ इबादत की नहीं
बल्कि जाग जाने की रात है

क़ुरआन की आवाज़ गूंजती है:
“हर जान को मौत का मज़ा चखना है”
(सूरह आले-इमरान 3:185)

नबी-ए-करीम ﷺ का फरमान:
“कब्रों की ज़ियारत किया करो,
क्योंकि ये मौत को याद दिलाती हैं।”

(सहीह मुस्लिम)

आज इस कब्रिस्तान में जलते दिए नहीं,
बल्कि ज़िंदगी की हक़ीक़त रौशन हो रही है…
आज हम मिट्टी के ऊपर खड़े हैं,
कल यही मिट्टी हमें अपनी आगोश में ले लेगी…

आज हम जिन नामों को याद कर रहे हैं,

कल शायद कोई
हमारा नाम लेकर फातिहा पढ़ रहा होगा…

दुनिया एक मुसाफ़िरखाना है,

यहाँ कोई हमेशा के लिए नहीं ठहरता…

असली वापसी तो
अल्लाह की तरफ़ ही है…

या अल्लाह!
देश प्रदेश की सभी कब्रिस्तान के तमाम मरहूमीन की
मग़फिरत फ़रमा 🤍
उनकी क़ब्रों को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बना दे
और हमें
मौत से पहले मौत की तैयारी करने की तौफ़ीक़ अता फ़रमा…
आमीन या रब्बुल आलमीन

02/02/2026

Address

Bokaro Steel City
827010

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when अहमद नगर मोहनडीह बोकारो posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share