क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ HMS बोकारो

  • Home
  • India
  • Bokaro Steel City
  • क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ HMS बोकारो

क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ HMS बोकारो KIMS/HMS BOKARO

हक और न्याय के लिये अब होगा  आर पार का संघर्ष :- राजेंद्र सिंह आज दिनांक 21 मई 2026 (गुरुवार) को सेल/बोकारो इस्पात संयंत...
21/05/2026

हक और न्याय के लिये अब होगा आर पार का संघर्ष :- राजेंद्र सिंह

आज दिनांक 21 मई 2026 (गुरुवार) को सेल/बोकारो इस्पात संयंत्र के कोक-ओवन में 40 प्रतिशत ठेका मजदूरों की छँटनी, ग्रेडिंग सिस्टम के द्वारा कर्मियों की छँटनी की मंशा तथा कोक-ओवन प्रबंधन की भ्रष्टाचारी नीति के खिलाफ क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा द्वारा मुख्य महाप्रबंधक कोक-ओवन एवं कोक केमिकल्स कार्यालय पर विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया गया। मजदूरो की भारी संख्या जुलूस के रूप में बैट्री होते हुये मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पहुँच कर विशाल सभा में तब्दील हो गई। हाँलाकि संघ के महामन्त्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह स्वास्थ लाभ हेतु मुम्बई प्रवास के कारण प्रदर्शन से अनुपस्थित थे बावजूद इसके वर्चुअल रूप से प्रदर्शन में लगातार बने रहे तथा अपने लिखित सम्बोधन द्वारा मजदूरो को सम्बोधित किया।

वक्ताओ ने श्री सिंह के लिखित सम्बोधन को मजदूरो के बीच रखा। लिखित संबोधन मे श्री सिंह ने कहा कि सरकार की भ्रष्ट नीति और प्रबंधन की तानाशाही सारी सीमाएँ पार कर चुकी हैं।40 प्रतिशत ठेका मजदूरो की छँटनी तथा ग्रेडिंग के द्वारा बी एस एल कर्मियों की छँटनी की सोच इनकी मजदूर विरोधी कुंठित मानसिकता का जीता जागता उदाहरण है।प्रबंधन के शीर्ष अधिकारीगण एक बात बिल्कुल गांठ बांध लें मजदूर जब संघर्ष पर उतरता बड़े से बड़े तानाशाह को घुटने पर ला देता है। पी एस यु के गठन का उद्देश्य बेरोजगारो को नौकरी उपलब्ध कराना है ना कि नौकरी कर रहे युवाओ को बेरोजगार करना है।

कोक-ओवन प्रबंधन पर बरसते हुये श्री सिंह ने अपने लिखित सम्बोधन में कहा कि विगत लगभग एक वर्ष से कोक-ओवन की स्थिति बेहद अराजक बन चुकी है।महीने भर कार्य करने के बावजूद मजदूरो को कोई वेतन सुरक्षा नहीं, वेतन कभी 20, कभी 25 तारीख तो किसी महीने गायब, निदेशक प्रभारी को सरेआम गाली देने वाले ठेका कम्पनी के सुपरवाइजर को मुख्य महाप्रबंधक अपने चेम्बर में चाय पकौड़े परोसते हैं। मेडिकल मे जान बूझकर देरी कर मजदूरो को महीनो बैठाया जा रहा है।अनस्किल्ड के वेतन और गेट-पास पर मजदूरो से जबरन स्किल्ड का काम कराया जा रहा है।सुरक्षा तो मानो नगण्य है पी पी ई तो दूर की बात हानिकारक गैस के शिकायत के बावजूद मजदूरो को धमका कर काम कराया जा रहा है।

अब बहुत हुआ मजदूर याचना कर-कर के थक चुके हैं आज इस विशाल प्रदर्शन से मजदूर अपने हक और न्याय के संघर्ष का आह्वान करते हैं।आज के बाद अगर स्थिति और व्यवहार मे सुधार नहीं हुआ तो मजदूर कभी भी किसी भी दिन कोक-ओवन का धुआँ करने को मजबूर होंगें तथा मजदूरो के संघर्ष से उत्पन्न तमाम औद्योगिक अशान्ति की जवाबदेही कोक-ओवन प्रबंधन की होगी।

प्रदर्शन को सफल बनाने मे जुम्मन खान,संतोष कुमार, हरेराम सिंह, आनन्द कुमार, नितेश कुमार, टुनटुन सिंह, अभय शर्मा,अमित यादव, राजेश तिवारी,उज्जवल कुमार, सिराज अहमद,पाण्डव बाऊरी,अनिल कुमार, दिगम्बर कुमार, लाल बाबु सिंह,बासुदेव कुम्भकार आदि की मुख्य भुमिका रही।

Address

Bokaro Steel City
827009

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ HMS बोकारो posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category