Savera Ek Nayi Kiran

Savera Ek Nayi Kiran Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Savera Ek Nayi Kiran, Non-Governmental Organization (NGO), Bilaspur.

11/06/2025
07/05/2025

सामाजिक संस्था सवेरा एक नई किरण वेलफेयर सोसाइटी के प्रति लोगों का बढ़ता भरोसा हमें जिम्मेदारियों का भी एहसास कराता है । आज अचानक एक अनजान नंबर से फोन आया जिन्हें किसी ने हमारे बारे में बताया था। दयालबंद महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के पास उस युवक की मोटरसाइकिल से एक छोटा बच्चा टकरा गया था। बच्चा साइकिल चला रहा था, जिस दौरान यह हादसा हुआ। बच्चा नादान था, अचानक बीच में आ गया, इसमें मोटरसाइकिल चालक की कोई विशेष गलती नहीं थी, लेकिन जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस उसे पड़कर थाने ले गई। उसके खिलाफ पुलिस फिर एफआईआर करने वाली थी। युवक कह रहा था कि वह बेकसूर है और इस हादसे में उसकी कोई गलती नहीं।
युवक की बातों में सच्चाई लगी तो मैं मौके पर पहुंचा । उसने विस्तार से सब कुछ बताया। कोतवाली थाना प्रभारी को मैंने अपना परिचय देते हुए वस्तु स्थिति से अवगत कराया तो उन्हें भी मेरी बातें न्याय संगत लगी। और उन्होंने प्रस्ताव रखा कि अगर घायल बच्चे की मां यह लिख कर दे कि वह इस मामले में कोई कानूनी कार्यवाही नहीं चाहती है तो दुर्घटना को अंजाम देने वाले युवक को छोड़ा जा सकता है।
घायल बच्चे और उसके अभिभावकों को ढूंढना आसान तो नहीं था लेकिन जब कुछ नेक करने का इरादा हो तो रास्ते खुद ब खुद बन ही जाते हैं। दयालबन्द नारियल कोठी क्षेत्र में कुछ मुश्किलों से ही सही लक्ष्मीबाई का पता चल गया, जिनका पुत्र प्रकाश वर्मा साइकिल चलाने के दौरान मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया था और उसे हल्की चोट आई थी। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन लाइन में काम करने वाली लक्ष्मी और उनके पति ने भी माना कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक हेमंत गुप्ता की कोई गलती नहीं थी। मेरे निवेदन पर वे थाना प्रभारी के नाम पत्र लिखने को तैयार हो गए। इतना ही नहीं मेरे साथ वे कोतवाली थाने पहुंचे और उन्होंने हेमंत गुप्ता को बेकसूर बताया। इसका प्रभाव यह हुआ कि पुलिस ने हेमंत गुप्ता को समझा कर उसे छोड़ दिया। हालांकि उसके मोटरसाइकिल के नंबर प्लेट में कुछ त्रुटि थी इसके लिए पुलिस ने ₹300 का जुर्माना भरने को कहा।

अच्छी बात यह है कि आज मेरे विवाह की वर्षगांठ थी। इस शुभ दिन किसी अनजान की मदद कर दिल को सुकून मिला। वैसे भी कुछ अच्छा करने से खुशी ही मिलती है, यह खुशी तब और बड़ी हो जाती है जब मदद किसी ऐसे व्यक्ति की जाए जिन्हें हम जानते नहीं लेकिन वह हम पर भरोसा करता हो। इस भरोसे पर खरा उतरना बड़ी चुनौती है। सवेरा एक नई किरण वेलफेयर सोसाइटी ऐसी चुनौतियों पर हमेशा सफल रहे, इसके लिए आप सब के आशीर्वाद की कामना है। संस्था के अध्यक्ष होने के नाते एक छोटा सा प्रयास प्रेरणा देता है कि अगर किसी की मदद का ऐसा अवसर आए तो उसके लिए पूरा प्रयास करना चाहिए।

28/03/2025

सवेरा एक नई किरण वेलफेयर सोसायटी के तरफ से योग शिविर का आयोजन किया गया सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं और छात्रों को योग शिविर की जानकारी देते हुए डॉ मोनिका मैडम

Aao Yog kare jeevan ko swasth bnaye
27/03/2025

Aao Yog kare jeevan ko swasth bnaye

सवेरा एक नई किरण वेलफेयर सोसायटी ने महिला सम्मान का कार्यक्रम करवाया
12/03/2025

सवेरा एक नई किरण वेलफेयर सोसायटी ने महिला सम्मान का कार्यक्रम करवाया

Address

Bilaspur
BILASPUR

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Savera Ek Nayi Kiran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share