05/12/2023
*राजीव भाई की पुण्यतिथि पर हिमाचल प्रदेश में एक श्रद्धांजलि सभा और नाड़ी जांच शिविर का अयोजन*
राजीव भाई की पुण्यतिथि (30नवंबर 2023) पर *सत् श्री बाढुबाडा़ देव मंदिर प्रांगण शालू घाट* जिला सोलन हिमाचल प्रदेश में एक *नाड़ी जांच शिविर* और *श्रद्धांजलि सभा* का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में योग - आयुर्वेद एवम् नाड़ी विशेषज्ञ *श्री आचार्य जी* राजीव भाई के जीवन और कार्य के बारे में शालू घाट में सोलन और बिलासपुर जिला के आसपास के गांवो से आए हुए लोगों को जानकारी दी और एक स्वास्थ्य गोष्ठी भी की इस कार्यक्रम में लगभग *सात गांवों (क्यारन, चाखड़, सामत्याडी मांगल, बस्याना बुघार, टटोह, मलोखर, स्कोर बेरल, कधंर मांगल, बोही बैरल, बागा, असलू, मलोथी ) से आए हुए लोगों ने अपनी नाड़ी जांच करवाई* । इस कार्यक्रम में न्यूरो थैरिपिस्ट टेक सिंह जी ने भी रोगियों का ईलाज अपनी थैरेपी से किया।
राजीव भाई की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया जिसमे सभी लोगों ने राजीव भाई को याद किया और राजीव भाई की प्रतिमा को पुष्प भेंट किए । हिमाचल में यह पहला कार्यक्रम हुआ जिसमे नाड़ी जांच शिविर और *राजीव भाई के कार्यों को ग्रामीण क्षेत्रों में करने का संकल्प लिया गया। यदि आप भी सोलन जिले में रहते या आसपास के जिलों में रहते है तो आप भी हमारी इस टीम से मिलकर अपने क्षेत्र में नाड़ी जांच शिविर अवश्य करवाएं ताकि हमारा समाज *राजीव भाई* की बातों को समझकर अपने जीवन को स्वस्थ और खुशहाल बना सके। आप अपना संदेश *9914251215 whatapp या ईमेल *[email protected]* संदेश कर सकते है ।
जो भी लोग किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं और अपनी स्वास्थ्य जांच(नाड़ी जांच) करवाना चाहते हैं
*9805275245/9816052113* अपना नाम, पता और फोन नंबर हमें निम्न नंबरों पर भेजें या कॉल करके अपना नाड़ी जांच करवाने का समय लें
*स्वदेशी परिवार हिमाचल प्रदेश*