छत्तीसगढ़ कूर्मि चेतना मंच

  • Home
  • India
  • Bilaspur
  • छत्तीसगढ़ कूर्मि चेतना मंच

छत्तीसगढ़ कूर्मि चेतना मंच कूर्मि समाज में चेतना व वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने वाला संगठन

*पुरोहित पंजीयन हेतु लिंक- (अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 शाम 5.00 बजे तक)*https://forms.gle/hhMWRPFPpFYEKLcT7पंजीयन लिंक भ...
28/08/2025

*पुरोहित पंजीयन हेतु लिंक- (अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2025 शाम 5.00 बजे तक)*
https://forms.gle/hhMWRPFPpFYEKLcT7
पंजीयन लिंक भरने के पूर्व आपको अपना अद्यतन पासपोर्ट फोटो एवं पंजीयन शुल्क राशि रू. 500/ की प्रिंट स्की्रन/ पावती होना आवश्यक है।
कृपया अपना पूरा विवरण ठीक से भरें, क्योकि प्रमाण पत्र एवं परिचय पत्र पंजीयन के आधार पर तैयार किए जावेंगे।

*पुरोहित प्रशिक्षण शिविर एवं अन्य संबंधित जानकारियों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने हेतु लिंक:-*
https://chat.whatsapp.com/CsuxLmHLI6lADo64Yij1su?mode=r_t

इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन शुल्क राशि रू. 500/- *डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल के मोबाईल नं. 9425522629* में गूगल पे/पेटीएम/ फोन पे के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान कर सकते है। भुगतान किए गए शुल्क की प्रिंट स्की्रन/ पावती के साथ अपना अद्यतन फोटो, नाम व पूरा विवरण सहित पंजीयन ऑनलाईन अपलोड करना होगा। पंजीयन शुल्क जमा करने के पश्चात ही आपका पंजीयन पूर्ण माना जावेगा। पंजीयन शुल्क वापसी योग्य नहीं है।

*कृपया इसे संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाकर समाज विकास के ज्ञानरूपी महायज्ञ में शामिल कराकर विकास में भागीदार बने ...*

*आमंत्रण निवेदन*मान्वर!अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ कूर्मि-क्षत्रिय चेतना मंच के संयुक्त तत्वाधान तथा...
09/07/2025

*आमंत्रण निवेदन*

मान्वर!

अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ कूर्मि-क्षत्रिय चेतना मंच के संयुक्त तत्वाधान तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि-क्षत्रिय समाज व छत्तीसगढ़ बैस कूर्मि-क्षत्रिय समाज के संयोजन में *दिनांक 12 से 15 जुलाई 2025 तक* 4 दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ’’बैस भवन’’ छात्रावास एवं सांस्कृतिक भवन, बैस कूर्मि क्षत्रिय समाज, एच. पी. पेट्रोल पंप के सामने, महादेव घाट रोड, सुंदर नगर गेट के पास, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है। इस राष्ट्र व्यापी अभियान में साक्षी बनने, समाज विकास में सशक्त योगदान देने तथा प्रशिक्षित कूर्मि पुरोहितों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से आपको प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु आमंत्रित कर रहे हैं।

*कार्यक्रम उद्घाटन सत्र*
दिनांक - 12 जुलाई 2025
समय 11.30 बजे से 2 बजे तक
मुख्य अभ्यागतः- महामहिम कूर्मि रमेश बैस- पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार।
कार्यक्रम अध्यक्षताः- कूर्मि प्रदीप कौशिक, प्रदेशाध्यक्ष- छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच ।

*कार्यक्रम समापन सत्र*
दिनांक - 15 जुलाई 2025
समय दोपहर 2.00 बजे से 5.30 बजे तक
मुख्य अभ्यागतः- कूर्मि विजय बघेल- सांसद दुर्ग एवं प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज
कार्यक्रम अध्यक्षताः- कूर्मि श्याम बैस- वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज

*उपरोक्त के अलावा समाज के समर्पित वरिष्ठ समाजिक लोगों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासरत 30 उपजातिय फिरका प्रमुखगण अति विशिष्ट अभ्यागत के रूप में शिरकत करेगे।*

आपका ही,

*कूर्मि पूरन सिंह बैस*
कार्यक्रम संयोजक
छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि-क्षत्रिय समाज
मोबाईलः- 9406301900

*कूर्मि डॉ जीतेन्द्र सिंगरौल*
कार्यक्रम समन्वयक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता
अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा
मोबाईलः- 9425522629

*कूर्मि मोरध्वज चंद्राकर*
प्रदेश महामंत्री
छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि.क्षत्रिय समाज

*कूर्मि अनिल वर्मा*
प्रदेश महासचिव,
छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच

*निवेदनः-*
1- यह कार्यक्रम समाज के उत्थान एवं सकारात्मक प्रयासों के लिए किया जा रहा है। अतः हम सभी का सहयोग वांछनीय है और इसे सफल बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी भी है। कृपया मनोबल बढ़ाने में हमारा सहयोग प्रदान करने का अनुरोध है। कृपया डिजिटल निमंत्रण स्वीकार करने का अनुरोध है।

2- यह प्रशिक्षण कार्यक्रम है। अतः कार्यक्रम निर्धारित समय में प्रारंभ कर दिया जावेगा। इसलिए कृपया निर्धारित समय से 15 मिनट पूर्व पहुंचने का अनुरोध है।

27/06/2025

*12 जुलाई 2025 से रायपुर में आयोजित होगा कूर्मि समाज का पुरोहित प्रशिक्षण*

महानुभाव,

सादर अभिवादन 👏

अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के संयुक्त संयोजन तथा *छत्तीसगढ़ बैस कूर्मि क्षत्रिय समाज* के द्वारा आयोजित "राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण कार्यक्रम" *दिनांक 12 से 15 जुलाई 2025* को *"बैस भवन"* छात्रावास एवं सांस्कृतिक भवन, बैस कूर्मि क्षत्रिय समाज, एच. पी. पेट्रोल पंप के सामने, महादेव घाट रोड, सुंदर नगर गेट के पास, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया जाएगा।

ज्ञातव्य हो कि 4 दिवसीय आयोजित प्रशिक्षण में 54 लोगों का पंजीयन प्राप्त हुआ है, जिसमें छत्तीसगढ़ से 25, मध्य प्रदेश से 18 उत्तर प्रदेश से 9 एवं महाराष्ट्र व चंडीगढ़ से 1- 1 पूर्व पंजीकृत लोग प्रशिक्षण में शामिल होंगे।

उपरोक्त प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ *दिनांक 12 जुलाई 2025 को प्रातः 11 बजे से एवं समापन कार्यक्रम दिनांक 15 जुलाई 2025 को समय दोपहर 2 बजे से* आप सबकी गरिमामयी उपस्थिति में किया जाना प्रस्तावित है।

*कृपया उपरोक्तानुसार प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए अपने समय को नियोजित करने का अनुरोध है।* 👏

आपका अपना ही,

*कूर्मि पूरन सिंह बैस*
कार्यक्रम आयोजक एवं प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बैस कूर्मि क्षत्रिय समाज, रायपुर

*कूर्मि प्रदीप कौशिक*
प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच, बिलासपुर।

*कूर्मि डॉ. हेमन्त कौशिक*
राष्ट्रीय संयोजक- कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण कार्यक्रम, अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा

//प्रदीप कौशिक को चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में निर्विविरोध निर्वाचित//दिनांक 1 जून 2025 को छत्तीसगढ़ कूर्मि क्ष...
03/06/2025

//प्रदीप कौशिक को चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में निर्विविरोध निर्वाचित//

दिनांक 1 जून 2025 को छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच द्वारा आम सभा एवं प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव 2025 से 28 तक के लिए चंद्रा सामुदायिक भवन, त्रिवेणी नगर, जबड़ापारा, सरकंडा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित हुआ। उक्त दिवस में हुए चुनाव में सर्वसम्मति से कूर्मि प्रदीप कौशिक को चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में निर्विविरोध निर्वाचित किए गए।

छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के प्रांतीय पदाधिकारियों का निर्वाचन के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व प्रांताध्यक्ष *डां हेमंत कौशिक एवं राजेन्द्र चंद्राकर* के मार्गदर्शन में आजीवन सदस्य मौजूद रहे। साधारण सभा की चुनावी बैठक के प्रारंभ में इच्छुक उम्मीदवारों ने नियमानुसार अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए। मंच के लिए सभी 22 पदों हेतु प्राप्त एक-एक नामांकन की छानबीन के बाद चुनाव परिणाम निर्धारित समय पर घोषित किया गया। चुनाव परिणाम के पूर्व कार्यक्रम का संचालन तत्कालीन प्रदेश महासचिव डॉ. विश्वनाथ कश्यप द्वारा किया गया, जिसमें संरक्षक इंजीनियर सिद्धेश्वर पाटनवार, पूर्व प्रांताध्यक्ष बी आर कौशिक, इंजिनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, डॉ निर्मल नायक , महिला प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदिनी पाटनवार, भारती कौशिक एवं संगठन के पूर्व महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय कूर्मि महासभा के *डॉ जीतेंद्र सिंगरौल* ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न फिरका प्रमुखों ने भी साधारण सभा को संबोधित किया। प्रांताध्यक्ष इंजिनियर लक्ष्मी कुमार गहवई एवं महासचिव विश्वनाथ कश्यप ने दोपहर के भोजन उपरांत बैठक में आए हुए सभी आजीवन सदस्यों का सम्मान सामाजिक गमछा व कूर्मि पंचांग भेंटकर किया। तदोपरांत चुनाव अधिकारी डां हेमंत कौशिक ने चुने हुए पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें सर्वसम्मति से 2025 से 2028 तक के तीन वर्षिय कार्यकाल के लिए कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के *प्रदेशाध्यक्ष* के पद पर श्री प्रदीप कौशिक, *प्रदेश उपाध्यक्ष* के पद पर डॉ विश्वनाथ कश्यप, देवी चंद्राकर, माला चंद्राकर, *महासचिव* के पद पर अनिल कुमार वर्मा बिलासपुर, *कोषाध्यक्ष* के पद पर श्री ईश्वरी चंद्राकर पंडरिया, *प्रदेश सचिव* के पद पर ललित कांकड़े रायपुर , सत्येन्द्र कौशिक बेलतरा, देवनारायण कश्यप, श्रीमती कश्यप, *प्रदेश संयुक्त सचिव* के पद पर रामशंकर कश्यप जरहागांव मुंगेली, तोखन चंद्राकर कुन्डा,जमुना पाटनवार नरेन्द्र कौशिक, *प्रदेश कार्यकारिणी के रूप* में सर्वश्री बी .आर. वर्मा तिल्दा , पुनीत राम कश्यप बेलतरा, कृष्ण कुमार कौशिक चकरभाठा ,अशोक कौशिक बरतोरी, देव चंद्राकर मस्तुरी , ऋषि कश्यप तखतपुर, सुखनंदन कौशिक जरहागांव मुंगेली, अनिल चंदेल रतनपुर का चुनाव किया गया। निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का सम्मान वरिष्ठ सदस्यों ने किया। इन सभी पदाधिकारियों को जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक ने बधाई दी। साधारण सभा की बैठक में डॉ शारदा कश्यप , द्वारिका कश्यप, यदुनंदन कौशिक, नुरिता कौशिक, संतोष चंद्राकर लगरा लोरमी, महेंद्र चंद्राकर कुंडा कवर्धा, मोहन कश्यप गढ़वट, भुवन वर्मा तिल्दा, यज्ञेश कौशिक, तोखन चंद्राकर, नरेन्द्र कौशिक जांजगीर, रोहित कश्यप लोरमी, राजेन्द्र वर्मा, सुरेश कौशिक, रामाश्रय कश्यप, कोमल पाटनवार, शरद पाटनवार, पुनाराम कश्यप, डां गणेश कौशिक, रवींद्र पाटनवार, विनय कश्यप, ईश्वर गहवई, विघानंद गहवई, आशा कश्यप, अनिल चंद्राकर, चमन चंद्राकर रायपुर, ज्योति सिंगरौल, रितु कुंभज, स्वाति वर्मा, सरिता वर्मा, गायत्री कौशिक, सुमन कौशिक, जितेन्द्र पाटनवार, हिमांशु कौशिक, रेखा कौशिक सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय मौजूद थे। अंत में आभार प्रदर्शन महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक डॉ शारदा कश्यप ने किया।

आपका अपना,

*डॉ. जीतेंद्र सिंगरौल*
राष्ट्रीय महासचिव - कूर्मि इतिहास अनुसंधान परिषद
राष्ट्रीय प्रवक्ता- अखिल भारतीय कूर्मि महासभा,
राष्ट्रीय संयोजक, कूर्मि चेतना पञ्चांग
उच्चाधिकार समिति सदस्य- छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि समाज, रायपुर
पूर्व प्रदेश महासचिव,-छत्तीसगढ़ कूर्मि चेतना मंच, बिलासपुर
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्तकर्ता- भारत सरकार 2007-08
Mobile 9425522629,
Email:[email protected]

*मेरे से जुड़ने के लिए लाईन करें*
https://whatsapp.com/channel/0029Va58sM12v1IzgP7sTp05

https://www.facebook.com/jkumar009

https://twitter.com/jkumar001

30/04/2025

*//पुरोहित प्रशिक्षण के लिए पंजीयन 7 मई 2025 तक बढ़ाया जाता है, जल्दी कीजिए...//*

*पुरोहित पंजीयन हेतु अपना नाम निम्नलिखित लिंक में विस्तृत विवरण प्रस्तुत कर पंजीकरण कर सकते है:-* (अंतिम तिथि 7 मई 2025 शाम 5.00 बजे तक)
https://forms.gle/d8g1QBWSKXJan7gM7

*पुरोहित प्रशिक्षण शिविर में सीधे भाग लेने एवं अन्य संबंधित जानकारियों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने हेतु लिंक:-*
https://chat.whatsapp.com/HOkJIRuJzowGb5cKynZqR9

जैसा कि आपको विदित है कि कूर्मि समाज द्वारा कूर्मि पुरोहित बनाने का बीड़ा उठाया है। इसी के क्रम में वर्ष 2019 के दौरान कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण दिनांक 5-9 जून 2019 को प्रथम बैच में 09 कूर्मि पुरोहित तैयार किया गए। उनके द्वारा समाज में संस्कार व पूजन कार्य जारी है। समाज के कई क्षेत्रों से मांग को देखते हुए पुरोहित प्रशिक्षण का आगामी बैच हेतु पंजीयन प्रारंभ किया जा रहा है। पुरोहित का यह बेसिक प्रशिक्षण शिविर 4 दिवसीय आवासीय मोड में प्रस्तावित है। कूर्मि स्वजातीय लोग इस पुरोहित प्रशिक्षण में भाग लेकर प्रशिक्षित हो सकेंगे और समाज में संस्कार तथा पूजा व कर्मकाण्ठ कराने हेतु तैयार हो सकेंगे।

यह कार्यक्रम समाज के उत्थान एवं सकारात्मक प्रयासों के लिए बनाया गया है। अतः आप सभी का सहयोग वांछनीय है, इसे सफल बनाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी भी है। कृपया इसमें मनोबल बढ़ाने में हमारा सहयोग प्रदान करने का अनुरोध है *कृपया इसे इच्छुक व्यक्ति तक जानकारी भेजने का अनुरोध है*

*पुरोहित प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम योग्यताएं:-*

न्यूनतम 12 उत्तीर्ण के साथ संस्कृत का प्राथमिक ज्ञान आवश्यक है। सेवानिवृत्त व्यक्ति, सेवाभावी, उच्च शिक्षित व गुणी व प्रतिष्ठित व्यक्ति को प्राथमिकता दी जावेगी।

*पुरोहित प्रशिक्षण हेतु चयन प्रक्रिया:-*

पुरोहित हेतु पंजीकृत प्रतिभागियों को ऑनलाइन साक्षात्कार लिया जावेगा तथा चयनित प्रतिभागियों से प्रशिक्षण सहयोग राशि 500/- (रू. पांच सौ मात्र) ऑनलाइन जमा करना होगा; उन्हें जिसमें आवश्यक पाठ्य-सामग्री, कूर्मि चेतना पंचाङ्ग, कूर्मि समाज का इतिहास तथा शंका समाधान से संबन्धित पुस्तिका व प्रमाणपत्र इत्यादि प्रदाय किए जावेंगे।

*प्रशिक्षण स्थल एवं दिनांक:-* जिन राज्य में 60 पंजीकृत प्रतिभागियों की संख्या पूर्ण हो जावेंगे। उन राज्यों के प्रमुखों से परामर्श करते हुए प्रशिक्षण स्थल एवं तिथि निर्धारित कर दिए जावेेगे।

*पुरोहित के लिए नियम व शर्तें :-*

1. प्रशिक्षण में भारत वर्ष के कोई भी प्रदेश में निवासरत कूर्मि समाज के व्यक्ति शामिल हो सकते हैं।
2. पुरोहित प्रशिक्षार्थी को मधुर भाषी, वाणी में संयम रखना आवश्यक है।
3. पुरोहित प्रशिक्षार्थी को स्वस्छव शालीनता का पालन करना आवश्यक है।
4. पुरोहित प्रशिक्षार्थी को प्रशिक्षण के दौरान भारतीय वेशभूषा (पुरूष धोती-कुर्ता एवं महिलाएँ साड़ी) धारण करना आवश्यक होगा।
5. पुरोहित प्रशिक्षण कार्यावधि में किसी भी प्रकार का नशा (धुम्रपान, मद्यपान, पान-गुटखा, तम्बाखू इत्यादि) का सेवन करना वर्जित होगा।
6. पुरोहित प्रशिक्षार्थी को पुरोहिताई के दौरान किसी प्रकार से निश्चित राशि की याचना करना वर्जित होगा। यजमान द्वारा श्रद्धापूर्वक दिए राशि ही स्वीकार करना आवश्यक होगा।
7. पुरोहित को समयबद्धता व यजमान को दिए गए तिथि में उपस्थित होकर कार्य संपादन किया जाना अपेक्षित होगा तथा विशेष परिस्थितियों में कार्य संपादन हेतु उपास्थित नहीं हो पाने की स्थित में यजमान को सूचित करते हुए उनकी सहमति से अन्य सामाजिक प्रशिक्षित पुरोहित की व्यवस्था करना आवश्यक होगा।
8. यह पुरोहित प्रशिक्षण कार्य पूर्णतः सामाजिक विचार क्रांति व सामाजिक सेवाभाव पर आधारित है। अतः पुरोहित को समाज उत्थान हेतु लगातार सामाजिक प्रेरणादायक कार्य में संलग्न रहना आवश्यक होगा।

*पुरोहित प्रशिक्षण हेतु संपर्क सूत्र:-*

*कूर्मि डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल,* पुरोहित प्रशिक्षण समन्वयक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अ.भा.कृ.क्ष.म., मो. 9425522629
*कूर्मि इंजी. जनार्दन पटेल*, संस्थापक व संयोजक-पुरोहित प्रशिक्षण एवं शोध मिशन, मो. 9726044701

*कृपया इसे संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाकर पुण्य का लाभ कमाएं और 10 योग्य व्यक्ति को इस ज्ञानरूपी महायज्ञ में शामिल कराकर समाज के विकास में भागीदार बने तथा 11 बार फॉरवर्ड करने पर मन में वास्तविक व तत्काल शांति का फल मिलेगा// शानदार परिणाम के लिए तत्काल व अभी अजमाएँ......*

निवेदक,

*कूर्मि डॉ. हेमंत कौशिक*
राष्ट्रीय संयोजक पुरोहित प्रशिक्षण विकास प्रकोष्ठ,
अखिल भारतीय कूर्मि महासभा
मोबाईल नं. 9827157927
ईमेल :- [email protected]

website. www.kurmichetnamanch.com

आज *दिनांक 23 मार्च 2025 को रीवा में मध्य प्रदेश कूर्मि समाज द्वारा* आयोजित प्रादेशिक त्रैमासिक बैठक में अखिल भारतीय कूर...
23/03/2025

आज *दिनांक 23 मार्च 2025 को रीवा में मध्य प्रदेश कूर्मि समाज द्वारा* आयोजित प्रादेशिक त्रैमासिक बैठक में अखिल भारतीय कूर्मि महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ जीतेंद्र सिंगरौल द्वारा बैठक में शामिल होकर *पुरोहित प्रशिक्षण व कूर्मि चेतना पञ्चांग* के बारे सामाजिक मुद्दों पर विचार रखे। इस अवसर पर अखिल भारतीय कूर्मि महासभा के संरक्षक व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय एल पी पटेल जी, मध्य प्रदेश कूर्मि समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री - मध्य प्रदेश शासन माननीय राम खिलावन पटेल जी, सरदार पटेल विश्विद्यालय के कुलाधिपति इंजीनियर दिवाकर सिंह पटेल सहित मध्य प्रदेश कूर्मि समाज के 55 जिलों से जिलाध्यक्ष गण सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

21/03/2025

*होली मिलन 2025 आमंत्रण*
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁

आत्मीय परिजन,
होली की हार्दिक शुभकामनाओं सहित,

कूर्मि समाज का सामाजिक होली मिलन कार्यक्रम *दिनांक 23 मार्च 2025, दिन रविवार* को सामुदायिक भवन पानी टंकी के पास यदुनंदन नगर तिफरा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित किया गया है; जिसमें कूर्मि समाज के समस्त स्वजातीय लोगों की गरिमामयी उपस्थिति प्राथनीय है। इस कार्यक्रम में आप सपरिवार अपने इष्ट मित्र सहित सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम विवरण निम्नानुसार है:-

🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
स्थान:- सामुदायिक भवन पानी टंकी के पास यदुनंदन नगर तिफरा बिलासपुर छत्तीसगढ़।
दिनांक:- 23 मार्च 2025 दिन रविवार ।
समय:- अपराह्न 2.30 बजे से 5.30।
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

कार्यक्रम संयोजक

*कूर्मि रविन्द्र पाटनवार*
नगर अध्यक्ष,
जिला बिलासपुर
छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच, छत्तीसगढ़,
मोबाईल - 9753311111

कूर्मि पुरोहित तैयार कर संस्कार स्वावलंबन की दिशा की ओर अग्रसर कूर्मि समाज(संस्कार में हो रहे व्यवसायीकरण व विकृत स्वरूप...
02/03/2025

कूर्मि पुरोहित तैयार कर संस्कार स्वावलंबन की दिशा की ओर अग्रसर कूर्मि समाज
(संस्कार में हो रहे व्यवसायीकरण व विकृत स्वरूप को परिष्कृत करनेे कूर्मि समाज ने तैयार किया कूर्मि पुरोहित)
(23 से 26 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के द्वारका सेक्र 15 स्थित पटेल भवन में चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में 26 कूर्मि पुरोहित तैयार)

//परिवर्तन एवं समाज विकास के ध्वज वाहक बनने डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, समाजसेवी, युवा के बुजुर्गाे ने बढ चढ़कर हिस्सा लिए//

//देश के प्रत्येक जिले से 10-25 मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रत्येक विकासखण्ड से 50-100 पुरोहित तैयार करने राष्ट्र व्यापी अभियान//

वर्तमान समय में समस्त पूजा पाठ हवन संस्कार, मंदिर के पुजारी हेतु पूरोहितों की आवश्यकता होती है। दिन प्रतिदिन संस्कार में हो रहे व्यावसायिक रूप से विकृत स्वरूप को परिष्कृत करने तथा अपने लोगों को रूढ़िवादी परंपरा से बाहर निकालने के उद्देश्य से एवं विशेष अवसर पर संस्कार कार्य हेतु लोगों की कमी को देखते हुए कूर्मि समाज द्वारा पुरोहित तैयार किया गया। इन तैयार किए गए पुरोहितों के माध्यम से परिष्कृत संस्कारों के द्वारा समाज के वर्तमान आवश्यकताओं, नवाचार व आवश्यक परम्पराओं तथा कुरीतियों को दूर करते हुए स्वस्थ वैज्ञानिक क्रिया कलापों को समाज में स्थापित जाना है। प्रशिक्षण के इस राष्ट्र व्यापी अभियान को मूर्त रूप देने के लिए अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ कूर्मि-क्षत्रिय चेतना मंच के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण शिविर दिनॉक 23 से 26 फरवरी 2025 को नई दिल्ली के द्वारका सेक्र 15 स्थित पटेल भवन में आयोजित किया गया।

इस चार दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अभ्यागत अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा के संरक्षक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कूर्मि माननीय एल. पी. पटेल थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कूर्मि डॉ. विजय सिंह निरंजन द्वारा किया गया। प्रशिक्षण शिविर समापन कार्यक्रम के विशिष्ट अभ्यागतगगण के रूप में अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उमेश कुमार पटेल, पुरोहित प्रशिक्षण विकास प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. हेमंत कौशिक, कूर्मि चेतना पंचांग के राष्ट्रीय संयोजक एवं छत्तीसगढ़ कूर्मि-क्षत्रिय चेतना मंच के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कूर्मि बी. आर. कौशिक, अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमति नीलम निरंजन, प्रशिक्षण शिविर समन्वयक एवं अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत करते हुए अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा दिल्ली प्रदेश ईकाई के प्रदेशाध्यक्ष ईजीनियर मिथलेश पटेल ने प्रशिक्षण शिविर को समाज के लिए वर्तमान समय की आवश्यकता के साथ समाज कीे दिशा एवं दशा बदलने वाला बताया। पुरोहित प्रशिक्षण के बारे में अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा दिल्ली प्रदेश ईकाई के प्रदेश महासचिव कूर्मि आर. एन. राय ने बताया कि प्रशिक्षण में 6 राज्यों के 26 प्रतिभागियों ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किए है; जिसमें दिल्ली से 13, उत्तरप्रदेश से 6, मध्यप्रदेश, ओड़िसा, छत्तीसगढ़ राज्य के 2-2 एवं बिहार से 1 प्रतिभागी शामिल होने की जानकारी दिए। तत्पश्चात पुरोहित प्रशिक्षण विकास प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. हेमंत कौशिक द्वारा प्रशिक्षण में दिए गए संस्कार कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रशिक्षित कूर्मि पुरोहितों द्वारा अब 16 संस्कारों में से वर्तमान् समय में प्रासंगित मुख्यतः 8 संस्कारों को सम्पन्न कराने की सूक्ष्मता से प्रशिक्षण दिया गया। अब प्रशिक्षित पुरोहित गण समाज में 8 संस्कार जैसे गर्भाधान संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, विवाह संस्कार, अंत्येष्टि एवं मरणोत्तर संस्कार, जन्म दिवसोत्सव संस्कार तथा विवाह दिवसोत्सव कराने के लिए प्रशिक्षित हो गए है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य आसंदी से बोल रहे श्री एल. पी. पटेल ने अपने उद्गार के दौरान बताया कि कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण कार्य का बीजारोपण आज से नौ वर्ष पूर्व अर्थात् 2016 में अखिल भारतीय कूर्मि महासभा के 43 वें अधिवेशन, बैगलूरू में दिनॉक 13-14 नवम्बर 2016 को समाज के संस्कार कार्य कराने के लिए स्वजातिय पुरोहित तैयार किए जाने का क्रांतिकारी प्रस्ताव महासभा द्वारा पारित किया गया। पारित प्रस्ताव को को जमीनी स्तर पर लाने के लिए छत्तीसगढ़ कूर्मि चेतना मंच के टीम को धन्यवाद दिए। उन्होने प्रशिक्षण कार्य के सुचारू संचालन में लगातार सहयोगी के रूप में श्री शत्रुहन कश्यप कूर्मि बी. आर. कौशिक और प्रथम बैच में तैयार कूर्मि पुरोहित श्री पुरषोत्तम कश्यप के द्वारा समाज विकास में उनके लिए समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा किए। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. निरंजन ने पुरोहित प्रशिक्षण कार्य की सराहना करतंे हुए इस पुरोहित प्रशिक्षण को नए युग परिवर्तन के लिए मील का पत्थर बताया। उन्होने प्रशिक्षक आयोजक संस्था छत्तीसगढ़ कूर्मि-क्षत्रिय चेतना मंच की भूरी-भूरी प्रसंसा करते हुए देश के प्रत्येक राज्य में पुरोहित तैयार करने राज्यों में मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण आयोजित किए जाकर प्रत्येक जिले से 10-25 मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रत्येक विकासखण्ड से 50-100 पुरोहित तैयार करने पर जोर दिए। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उमेश कुमार पटेल ने अपने उदबोधन में कहा कि धर्म की रक्षा के लिए हमें अपने संस्कार कार्य स्वयं कराना होगा। कूर्मि समाज के इस क्रांतिकारी कदम से अन्य पिछडे़ वर्ग के समाजों में नवाचार करने की प्रेरणा मिलेगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम को कूर्मि समाज विकास के लिए आवश्यकता मानते हुए कूर्मि समाज के संस्कार कार्य प्रशिक्षित कूर्मि पुरोहितों के माध्यम से ही कराने की अपील किए। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष कूर्मि बी आर चौधरी द्वारा करते हुए सभी लोगों का धन्यावाद ज्ञापित किए। पूरे कार्यक्रम का संचालन पटेल सेवक संघ दिल्ली संगठन के महासचिव डॉ. मोहन कुमार एवं अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पुरोहित प्रशिक्षण शिविर के समन्वयक डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल द्वारा किया गया।

6 राज्यों के 26 प्रतिभागियों ने कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण का लिए प्रशिक्षण:-
13 प्रतिभागी दिल्ली राज्य शासित प्रदेश से- पुरोहित राजेंद्र कुमार गंगवार (द्वारका सेक्टर 10), पुरोहित राजेंद्र कुमार गंगवार (द्वारका मोड), पुरोहित पतिराम गंगवार (पालम कालोनी), पुरोहित राम नंदन राय (मोहन गार्डन), पुरोहित शिव कुमार प्रसाद (गुरूनानकदेव कालोनी), पुरोहित शिव नंदन प्रसाद (द्वारका), पुरोहित अरुण कुमार सिन्हा (बुड़ाड़ी), पुरोहित प्रभाष प्रसाद (उत्तर पूर्वी दिल्ली), पुरोहित डॉ बीरेंद्र कुमार वर्मा (दक्षिण पश्चिम दिल्ली), पुरोहित तारकेश्वर प्रसाद (मोहन गार्डन), पुरोहित मनोरंजन कुमार सिंह (उत्तर पूर्वी दिल्ली), पुरोहित सालिक राम सिंह (नई दिल्ली), पुरोहित सुनील कुमार (नजरफगढ़) ।
6 प्रतिभागी प्रतिभागी उत्तरप्रदेश से- पुरोहित राम बहादुर गंगवार (शाहजहांपुर), पुरोहित राम अवतार सिंह (प्रयागराज), पुरोहित अंकित वर्मा (अंबेडकर नगर), पुरोहित यशवंत पटेल (अयोध्या), पुरोहित राकेश पटेल (जौनपुर), पुरोहित जी.एस चौधरी (शाहिबाबाद) ।
2 प्रतिभागी छत्तीसगढ़ राज्य से- पुरोहित डॉ.रश्मि पटेल (रायपुर), पुरोहित योगेन्द्र कश्यप (बलौदाबाजार) ।
2 प्रतिभागी मध्यप्रदेश़ राज्य से- पुरोहित राजेंद्र सिंह गौर (विदिशा), पुरोहित प्रशांत कुमार पटेल (उमरिया) ।
2 प्रतिभागी ओडिसा राज्य से- पुरोहित संजय कुमार सिंह (राउरकेला), पुरोहित बिजय कुमार सिंह (राउरकेला) एवं 1 प्रतिभागी बिहारा राज्य से- पुरोहित चंदन भाई पटेल (पटना) ।

जानिए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से एवं आगे की रणनीति-
इस प्रशिक्षण के लिए 48 लोगों का पंजीयन प्राप्त हुआ, जिसमें ऑनलाईन एवं टेलीफोनिक काऊंसलिंग के माध्यम से 35 लोगों का चयन किया गया। इन 48 चयनित प्रतिभागियों में 26 लोग विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किए। प्रशिक्षित 26 पुरोहितों में से जिसमें दिल्ली से 13, उत्तरप्रदेश से 6, मध्यप्रदेश, ओड़िसा, छत्तीसगढ़ राज्य के 2-2 एवं बिहार से 1 प्रतिभागी गण शामिल हुए। परिवर्तन एवं समाज विकास के ध्वज वाहक बनने डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, समाजसेवी, युवा के बुजुर्गाे ने बढ चढ़कर हिस्सा लिए। पुरोहित प्रशिक्षण कार्य को व्यवस्थित व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने हेतु कूर्मि चेतना संस्कार दर्पण पुस्तक (पुरोहित प्रशिक्षण संदर्शिका) तैयार किया गया है। इस संदर्शिका के माध्यम से संस्कार कार्य के गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण से उच्च दर्जे का कौशल विकास किया गया। आगामी समय में देश के प्रत्येक जिले से 10-25 मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रत्येक विकासखण्ड से 50-100 पुरोहित तैयार करने की कार्ययोजना को मूर्तरूप दिया गया। स्वजातियों को ही पुरोहित कर्म में प्रशिक्षित करने का अभियान से समाज के ही लोग अपने बीच समाज में जाकर सभी प्रकार के पूजा पाठ, हवन, संस्कार, पर्व पूजन, गृह प्रवेश आदि कार्यक्रम सम्पन्न करा कर प्राप्त धनराशि का समाज हित में ही उपयोग कर समाज को आगे बढ़ाने में भी अपनी भूमिका निभा सकंेगे। आगामी समय में चार दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रायपुर, भोपाल, अमरकंटक, जबलपुर, रांची, पटना, राउरकेला में किया जावेगा।

योग शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम से प्रतिभागी भूले अपने घर को
राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन प्रातः 8 से 9 बजे योगासन के द्वारा प्रतिभागियों को पवन मुक्तासन, प्रमुख योग क्रिया, प्राणायाम, बंध-मुद्रा, योग निद्रा जैसे दैनिक दिनचर्या से संबंधित अभ्यासों के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिए। वही कार्यक्रम के दौरान संगीत मय प्रस्तुति एवं रात्रिकालिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से प्रतिभागीगण इतने रम गए कि उन्हें इन चार दिनों में अपने घर-परिवार की याद नहीं आए और लोग आयोजकों से शिविर के दिवस बढ़ाने तक के मांग कर डाले।

इनके मेहनतों से प्रशिक्षण बने यादगार-
चार दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कूर्मि महासभा के दिल्ली प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष ईजीनियर मिथलेश पटेल एवं श्री बी. आर. चौधरी के नेतृत्व में संगठन के प्रदेश महासचिव आर. एन. राय और कोषाध्यक्ष श्री सुनील कुमार, श्री इंद्रजीत पटेल, श्री अवधेश कुमार, श्री मनोज कुमार एवं विरेन्द्र कुमार वर्मा और जोग राज गंगवार, श्री राजेश कुमार मौर्या के बेजोड़ टीमवर्क ने प्रतिभागियों के मन में कूर्मि समाज के प्रति आदर भाव पैदा किए। वही छत्तीसगढ़ कूर्मि-क्षत्रिय चेतना मंच के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कूर्मि बी. आर. कौशिक, डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल के साथ स्थानीय व्यवस्था देख रहे लोगों के अथक मेहनत से प्रशिक्षण शिविर को इतिहास के पन्नों में यादगार बना दिया।

प्रशिक्षण शिविर के दौरान इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति-
चार दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण शिविर में पटेल मैत्री संघ दिल्ली के अध्यक्ष कूर्मि विजय कुमार सिंह एवं महासचिव कूर्मि एडवोकेट विजय शंकर गांधी, कूर्मि सालिकराम ंिसंह, श्री एस एस पटेल, श्री नागेन्द्र प्रसाद व ललित सिह, सरदार पटेल ट्रस्ट नई दिल्ली के संरक्षक डॉ. संजीव कुमार व ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अमल कुमार, पटेल सेवक संघ दिल्ली संगठन के अध्यक्ष कूर्मि शिवधर राय व महासचिव कूर्मि डॉ. मोहन कुमार, कूर्मि संघ दिल्ली के कूर्मि सुनील प्रसाद और कूर्मि कौशलेन्द्र प्रसाद, पटेल संघ बुड़ाड़ी से अरूण कुमार सिंहा और ईजीनियर अरूण कुमार व शिवकुमार प्रसाद, गोयला डेयरी पटेल संघ से श्री अवधेश कुमार व श्री इंद्रजीत पटेल, करावल नगर से श्री प्रभाष पटेल और श्रीमती निर्मला गंगवार, विद्या भारती, विमलेश गंगवार सहित दिल्ली कूर्मि समाज के विभिन्न संगठनों व गणमान्य समाज प्रमुखों ने इस क्रांतिकारी आयोजन के साक्षी बनेे।

कूर्मि पुरोहित की शुरूवात कैसे?
आपको बताते चले कि पुरोहित प्रशिक्षण कार्य का बीजारोपण आज से नौ वर्ष पूर्व अर्थात् 2016 में अखिल भारतीय कूर्मि महासभा के 43 वें अधिवेशन, बैगलुरू में दिनाँक 13-14 नवम्बर 2016 को समाज के संस्कार कार्य कराने के लिए स्वजातिय पुरोहित तैयार किए जाने का क्रांतिकारी प्रस्ताव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कूर्मि एल. पी. पटेल के नेतृत्व में पारित किया गया। पारित प्रस्ताव के अनुक्रम में विभिन्न कर्मकाण्डों को सम्पन्न कराने पुरोहित प्रशिक्षित करने का क्रांतिकारी निर्णय लिया गया। इन्हीं मूल भावना को मद्देनजर रखते हुए छत्तीसगढ़ कूर्मि चेतना मंच ने ’’वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिताः’’ का शंखनाद कर इस क्रांतिकारी कदम का बीड़ा उठाया; जिसका प्रथम बैच का प्रशिक्षण चेतना मंच के तात्कालिन प्रदेशाध्यक्ष डॉ. निर्मल नायक के मार्गदर्शन और ऊर्जावान् युवा प्रदेश महासचिव डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल के नेतृत्व एवं डॉ. हेमन्त कौशिक, कूर्मि शत्रुहन कश्यप के संयोजकत्व में कूर्मि प्रहलाद कौशिक के द्वारा कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण का प्रथम बैच बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में दिनांक 5 से 9 जून 2019 को 09 कूर्मि पुरोहितों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण में समाज के नवरत्न प्रतिभावान बुद्धिजीवियों ने पुरोहित कर्म का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया एवं कूर्मि समाज के विचार योजना को धरातल पर उतारने का ऐतिहससिक कार्य किया गया। प्रशिक्षित कूर्मि पुरोहितों द्वारा समाज में संस्कार व पूजन कार्य अनवरत जारी है। आज से 5 वर्ष पूर्व प्रशिक्षित किए गए पुरोहितों द्वारा समाज में संस्कार, पूजन, हवन आदि का कार्य प्रारंभ कर दिया है एवं इन्हें समाज का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि इस टीम के द्वारा अन्य राज्यों में भी संस्कार कार्य कार्य कराए जा रहे है। प्रशिक्षित पुरोहित द्वारा सभी समाज के लोगों में अब तक लगभग 500 से अधिक संस्कार कार्य संपन्न कराए जा चुके है। समाज के कई क्षेत्रों से मांग को देखते हुए पुरोहित प्रशिक्षण को राष्ट्र व्यापी बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण का द्वितीय चरण अंर्तगत अखिल भारतीय कूर्मि-क्षत्रिय महासभा एवं छत्तीसगढ़ कूर्मि चेतना मंच के संयुक्त प्रवास से 4 दिवसीय कूर्मि पुरोहित आवासीय प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर में दिनांक 23 से 26 जनवरी 2025 तक किया गया। इस प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश से 6. झारखण्ड से 4 एवं छत्तीसगढ़ से 30 कूर्मि पुरोहितों ने प्रशिक्षण प्राप्त किए। इसी के तारतम्य अंतर्गत नई दिल्ली में दिनांक 23 से 26 फरवरी 2025 तक 4 दिवसीय राष्ट्रीय कूर्मि पुरोहित आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
पुरोहित प्रशिक्षण कार्य को व्यवस्थित व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने हेतु कूर्मि चेतना संस्कार दर्पण पुस्तक (पुरोहित प्रशिक्षण संदर्शिका) तैयार किया गया है। इस संदर्शिका के माध्यम से संस्कार कार्य के गुणवत्ता पूर्ण प्रशिक्षण से उच्च दर्जे का कौशल विकास किया जा सकें; ताकि आगामी समय में देश के प्रत्येक जिले से 10-25 मास्टर ट्रेनर्स एवं प्रत्येक विकासखण्ड से 50-100 पुरोहित तैयार करने की कार्ययोजना को मूर्तरूप दिया जा सकें। स्वजातियों को ही पुरोहित कर्म में प्रशिक्षित करने का अभियान से समाज के ही लोग अपने बीच समाज में जाकर सभी प्रकार के पूजा पाठ, हवन, संस्कार, पर्व पूजन, गृह प्रवेश, शादी विवाह, दाह संस्कार, दशगात्र इत्यादि कार्यक्रम सम्पन्न करा कर प्राप्त धनराशि का समाज हित में ही उपयोग कर समाज को आगे बढ़ाने में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगे।

कूर्मि पुरोहित प्रशिक्षण का औचित्य?
पूर्व में कूर्मि समाज में शिक्षा का अभाव होने से समाज में संस्कार कार्य के लिए बाह्य लोगों से संस्कार कार्य कराया जाता रहा है; किन्तु वर्तमान समय में समाज में वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर, वकील व अधिकारी वर्ग तैयार हो गए है। अतः कूर्मि समाज के समग्र विकास के लिए समाज द्वारा संस्कार कार्य सम्पन्न कराने के लिए कूर्मि पुरोहित की आवश्यकता महशूस किया गया। भारत वर्ष में 2025 की अनुमानित जनसंख्या अनुसार 141.54 करोड़ है जिसमेें से लगभग 27.79 करोड़ जनसंख्या अर्थात 19.63 प्रतिशत जनसंख्या देश के 28 राज्य एवं 8 केन्द्र शासित प्रदेशों में कूर्मि समाज के लोग निवासरत है। पूरे भारत वर्ष के कुल 785 जिलों में से 681 जिलों (86.75 प्रतिशत) एवं 6,66,132 ग्रामों में से 2,31,247 ग्रामों (19.63 प्रतिशत) भौगोलिक भूभाग में समाज के लोग निवासरत है। देश के इन 27.79 करोड़ जनसंख्या वाले कूर्मि समाज लगभग 1530 सरनेम/ उपजातियों में विभक्त है। इस प्रकार प्रत्येक ग्राम के लिए 2 के मान से कूर्मि पुरोहित तैयार करने पर लगभग 4.63 लाख समाज के युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही समाज के मंदिर में पूजा कार्य के लिए लगभग 3 लाख लोगों की आवश्कता होगी। इस कार्य से समाज के लगभग लगभग 7-8 लाख लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा तथा समाज का पैसा समाज को सुदृण व समृद्व करने में लगेगा।

कूर्मि डॉ. जीतेन्द्र सिंगरौल
समन्वयक पुरोहित प्रशिक्षण शिविर एवं
राष्ट्रीय प्रवक्ता- अखिल भारतीय कूर्मि महासभा
मोबाईल- 9425522629, 8319868746

Address

Bilaspur
495001

Telephone

+918319868746

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when छत्तीसगढ़ कूर्मि चेतना मंच posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to छत्तीसगढ़ कूर्मि चेतना मंच:

Share