JVPAS Chhattisgarh

JVPAS Chhattisgarh NGO

04/07/2024
80 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग महिला के हाथों से सिलाई सेंटर का उद्घाटन से सभी दिव्यांग एवं ग्रामीण जन शाहिद संस्थान के समस्...
04/07/2024

80 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग महिला के हाथों से सिलाई सेंटर का उद्घाटन से सभी दिव्यांग एवं ग्रामीण जन शाहिद संस्थान के समस्त कार्यकर्ता आज बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे थे।
गौरेला ब्लॉक के एक छोटे से गांव एवं आसपास में रहने वाले दिव्यांग महिलाओं वी दिव्यांग परिवार की महिलाओं को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल किया गया है प्रशिक्षण प्रति दिन प्रतिदिन सुबह 10:00 से 4:00 तक चलेगी

दिव्यांग महिलाओं एवं दिव्यांग परिवार से जुड़े सामान्य महिलाओं को फैशन डिजाइनिंग एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ के अवसर पर डॉ विक्रम गुप्ता जी भोपाल से मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Date 2.7.2024

05/01/2024
दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने कार्यशाला सम्पन्न ....पीडब्लूडी ऐक्ट के प्रावधानों के तहत दिव्यांगो की शत प्रतिशत मतदान...
12/11/2023

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने कार्यशाला सम्पन्न ....
पीडब्लूडी ऐक्ट के प्रावधानों के तहत दिव्यांगो की शत प्रतिशत मतदान के लिए तैयारी पूर्ण: तेन्दूलकर
बिलासपुर/ राष्ट्रीय अधिकार अधिनियम के तहत् दिव्यांगों के लिए किये गये प्रावधानों के तहत् चुनाव आयोग के दिशा-निर्देष के अनुशार जिले में पीडब्लूडी अधिनियम के तहत चुनाव आयेाग द्वारा दिव्यांगो की शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी प्रकार की तैयारी पूर्ण कर ली गई है उक्त जानकारी कौशल प्रसाद तेन्दूलकर जिला नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेषक डीआरडीए ने दिनांक 10 नवम्बर 2023 को नर्मदा सभा कक्ष जिला पंचायत गौरेला में जन विकास परिशद एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित कार्यषाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए कहीं। श्री तेन्दूलकर ने बताया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों में दिव्यांगों के लिए विषेश व्यवस्था की गई है ,सभी केन्दों में व्हीलचेयर ,रैम्प दिव्योंगों की सहायता के लिए विषेश रूप से एक सहयोगी कार्यकर्ता की भी व्यवस्था की गई है।
मतदान केन्द्रो तक दिव्यांगों की सुविधा जनक आवागमन के लिए जिले के सभी पंचायत सचिवों व मितानिनों को विषेश रूप से दिशा-निर्देश दिये गये है ।
इस अवसर पर यष्वंत बघेल ने संगवारी मतदान केन्द्रो व महिलाओं द्वारा संचालित आदर्ष केन्द्र व दिव्यांगों के लिए सभी प्रावधानों की सविस्तार जानकारी दी। अनिश मसीह ने दिव्यांगों ,बुर्जर्गो और सभी अषक्त व्यक्तियों को मतदान के लिए प्रेरित करने पर बल दिया।
समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित कोमल सोनी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा किये गये प्रावधानों की सविस्तार जानकारी दी और दिव्यांग मितानों और केयर गिव्हर को अपने -अपने गांव में सभी दिव्यांगो को मतदान कराने के लिए अभी से जुट जाने के लिए कहा। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता मनहरण यादव ने सभी उपस्थित व्यक्तियों को मतदान के महत्व को समझाया । दिव्यांगों को प्रेरित करने के लिए दिव्यांगो पर आधारित बनी विडीयो का भी प्रदर्शन किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव मनोज जांगडे़ व प्रोग्रम एसोसिएट्स प्रीति ने किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से लक्ष्मी,अजय यादव,संगीता ,सरोजनी पैकरा,सुमन वाकरे ,बेचनकुवर मरावी,आरती पैकरा ,देवकी राषि,किरन उइके,अभिशेक ,पुश्पा कोल,अमित,तनिशा पुरी,संगीता पुरी ,महेष कुमार,रूप सिंह पाव ,अंचल पाव ,संघ्या,दिव्या सहित लगभग 60 से अधिक लोग उपस्थित थे।

11/08/2023

Address

Nehru Nagar Bilaspur
Bilaspur
495001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JVPAS Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JVPAS Chhattisgarh:

Share