Diya Bilaspur Chhattisgarh

Diya Bilaspur Chhattisgarh Divine India Youth Association “DIYA” is a youth movement of All World Gayatri Pariwar

दिया डिवाइन ग्रुप की जिला स्तरीय सृजन चेतना युवा संगोष्ठी संपन्न ----युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने पर जोर...न्यूज़ ब...
28/04/2026

दिया डिवाइन ग्रुप की जिला स्तरीय सृजन चेतना युवा संगोष्ठी संपन्न ----
युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने पर जोर...

न्यूज़ बिलासपुर |
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा जी एवं अखण्ड दीप की शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई दिया (दिव्य भारत युवा संघ) बिलासपुर के द्वारा दिया छत्तीसगढ़ के निर्देशन में 26 अप्रैल को गायत्री प्रज्ञा पीठ सरकंडा, सीपत चौक में डिवाइन ग्रुप दिया की जिला स्तरीय सृजन चेतना युवा संगोष्ठी आयोजित की गई। शताब्दी वर्ष 2026 में संगठन के कार्य योजनाओं को विस्तार देने तथा गायत्री परिवार के युवा जागृति अभियान को गति देने के उद्देश्य से यह संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसकी शुरुआत गायत्री महामंत्र के साथ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई तत्पश्चात् आगंतुक अतिथिगणों डॉ. प्रियंका नेताम प्रांतीय प्रतिनिधि दिया छत्तीसगढ़, प्रांत प्रतिनिधि अमित राठौर, फूल सिंह राज संभाग प्रमुख बिलासपुर दिया, प्रशांत यादव संभाग विस्तारक बिलासपुर, जीतराम साहू जिला संयोजक जांजगीर, गायत्री परिवार जिला समन्वयक श्रीमती नंदनी पाटनवार, वेद प्रकाश थवाईत दिया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, डी एल कॉलेज बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख शेख अफरीदी सर का तिलक व गायत्री मंत्र दुपट्टा से स्वागत-अभिनंदन दिया बिलासपुर की ओर से किया गया साथ ही आये सभी परिजनों को तिलक किया गया।
इसके पश्चात अतिथियों ने विभिन्न विषयों पर विचार-चर्चा की। जिसमें प्रांत प्रतिनिधि डॉ. प्रियंका नेताम ने दिया के उद्देश्यों के साथ संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता दिया की तरह प्रकाशित होकर औरों को प्रकाश देने का कार्य करे, अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचे और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा प्रदान करे। युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है अतः आज की युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देना आवश्यक है। इसके पश्चात प्रशांत यादव संभाग विस्तारक ने मंडल द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी और कहा कि पर्यावरण का संरक्षण जीवन का संरक्षण है इसके पश्चात प्रांत प्रतिनिधि अमित राठौर ने दिया के द्वारा चलाएं जा रहे डिवाइन वर्कशॉप, नशा मुक्ति अभियान के विषय में मार्गदर्शन दिया उन्होंने कहा कि आज नशा देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा बनती जा रही है परिवार समाज को खोखला कर रही है देश की शक्ति युवा शक्ति को इस नशे से बचाना अति आवश्यक इसके लिए दिया के द्वारा अलग-अलग जगहों पर जागरूकता अभियानों को तेज किया जाय। इस मौके पर संभाग प्रमुख दिया बिलासपुर फूल सिंह राज ने कहा कि युवावस्था सौभाग्य का अवसर है। युवा श्रेष्ठ संस्कार,सेवा और राष्ट्र प्रेम के संकल्प के साथ आगे बढ़ें, युग निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और पुरुषार्थ कर जीवन लक्ष्य को प्राप्त करें। मानवता की सेवा ही वास्तविक धर्म है। राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रमुख शेख अफरीदी ने कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय सेवा योजना कार्य करता है उसी तरह दिया भी बहुत अच्छा कार्य कर रहा है जिसमें सेवा के साथ संस्कार का समन्वय बहुत उत्कृष्ट है। उन्होंने अपने साथ आये विद्यार्थियों को प्रेरित किया की दिया के साथ जुड़कर वे जीवन में संस्कार एवं सेवा को और अधिक निखार सकते हैं। वेद प्रकाश थवाईत दिया प्रदेश कार्यकारिणी ने संगोष्टी को सार रूप में अभिव्यक्त करते हुए दिया के उद्देश्यों, विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों एवं शताब्दी वर्ष में किस तरह कार्यों को किया जाए इस सन्दर्भ में बताया तथा कहा कि दिया युवा इकाई पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के बताये एआई मॉडल (अवेकन्ड इंटेलिजेंस - समझदारी, ईमानदारी, जिम्मेदारी एवं बहादुरी) के साथ सामाजिक सेवा हेतु संकल्पित है, तत्पश्चात सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं सभी सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यह संगोष्ठी दिया जिला संयोजक आशुतोष यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, उन्होंने बिलासपुर जिले में दिया द्वारा किये गए कार्यों का प्रतिवेदन दिया एवं आगामी योजना की चर्चा भी की। साथ ही दिया सदस्य डॉ. डोंगेश्वर साहू द्वारा प्रगति कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन आदित्य पाटनवार ने किया।
कार्यक्रम के अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रांतीय अतिथियों का दिया बिलासपुर ने सम्मान किया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के परिजनों एवं दिया बिलासपुर के सदस्यों सौरभ पाटनवार, डॉ. गौरी शंकर साहू, कविता प्रजापति, नंदकिशोर राठौर, दाताराम प्रजापति, लवकुमार प्रजापति, कीर्ति साहू, प्रज्ञा साहू, तामेश्वर, डॉ. सुखनंदन साहू, पुरुषोत्तम कश्यप , किरण धुर्वे, जय कुमार सेंदरी, सुजाता माणिक की उपस्थिति रही। साथ ही डी एल कॉलेज बिलासपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं की उपस्तिथि रही।

28/04/2026
https://cghunt.in/?p=20633दिया डिवाइन ग्रुप की जिला स्तरीय सृजन चेतना युवा संगोष्ठी संपन्न ----युवा शक्ति को सकारात्मक द...
28/04/2026

https://cghunt.in/?p=20633

न्यूज़ बिलासपुर |अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर....

राष्ट्रीय युवा दिवस की अनंत शुभकामनाएं। गायत्री परिवार, दिव्य युवा भारत संघ (DIYA) युवा मण्डल बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा राष...
12/01/2025

राष्ट्रीय युवा दिवस की अनंत शुभकामनाएं।

गायत्री परिवार, दिव्य युवा भारत संघ (DIYA) युवा मण्डल बिलासपुर (छ.ग.) द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। .......................................
गायत्री शक्तिपीठ विनोबानगर, बिलासपुर में दिनांक 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद जी के 162 वी जयंती के अवसर पर गायत्री परिवार, DIYA (डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन) बिलासपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। जिसमें शा.उ.मा.वि. - बहतराई, राजेन्द्रनगर, तिफरा, शा.क.उ.मा.वि. सरकण्डा, आशीष गुरुकुल लिंगियाडीह, देव सं.उ.मा.वि. विनोबानगर एवं डिजिटल उ.मा.वि. धुरीपारा के विद्यार्थीगण, शिक्षक-शिक्षिकाओं, गायत्री परिवार महिला मंडल, दिया युवा मण्डल के सक्रिय युवा कार्यकर्ताओं सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता-परिजनों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री खजांची कुम्हार, अपर आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर छ. ग. की उपस्थिति रही, जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के लक्ष्य प्राप्ति के विचारों को बताते हुए कहा कि युवाओं को अपने जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य निर्धारण और उसके अनुरूप शारीरिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छ मन के साथ अपनी उर्जाओं, क्षमताओं एवं योजनाओं का नियोजन करना बहुत ही आवश्यक है। गायत्री परिवार ट्रस्ट,गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री हेमराज वैश्य की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संचालित हुआ, जिसमें विशिष्ट अतिथियों के रूप में गायत्री परिवार के वरिष्ठ स्वयंसेवी श्री शंकरलाल पाटनवार (योग प्रवर्तक, छ. ग. योग रत्न), श्रीमती नंदिनी पाटनवार (जिला संयोजक), श्री बृजेश साहू (सहायक ट्रस्टी), श्री रामकुमार श्रीवास (सहायक ट्रस्टी) सहित श्री नरेन्द्र नाथ थवाईत (सचिव, गायत्री प्रज्ञा पीठ लिंगियाडीह) भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री महामंत्र के साथ अथितियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा देवमंच पर शोभित स्वामी विवेकानंद जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समर्पित कर किया गया। आगंतुक सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान तिलक-अक्षत सहित साहित्य वितरित कर किया गया। इसके पश्चात श्री शत्रुघन कश्यप जी के साथ संगीत टोली द्वारा युवा शक्ति को प्रेरित प्रज्ञा गीत युग संगीत प्रस्तुत किया गया तथा आशीष गुरुकुल लिंगियाडीह की छात्राओं ने नृत्य द्वारा माँ सरस्वती की वंदना की। कार्यक्रम के अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री हेमराज वैश्य ने कहा विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के जीवन की प्रेरणा को अपने चिंतन, चरित्र, व्यवहार में शामिल करना चाहिए, तभी युवा दिवस की सफलता परिलक्षित होगी।
उद्बोधन पश्चात आशीष गुरुकुल लिंगियाडीह के विद्यार्थियों द्वारा विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित घटना गुरु रामकृष्ण परम हंस से भेंट एवं माँ काली दर्शन का नाट्य मंचन किया गया तथा लोयला स्कूल के विद्यार्थी अक्षय पाटनवार द्वारा विवेकानंद जी के ओजस्वी भाषण के अंश का नाट्य अभिनय प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि श्री खजांची कुम्हार ने व्यक्तिगत जीवन में स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरणा से ओतप्रोत प्रेरक प्रसंग से विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। इसके पश्चात श्रीमती इंदु, श्रीमती दिव्यानी साहू एवं नवोदिता पाटनवार द्वारा आगंतुक विद्यालयों के विद्यार्थियों के मध्य विवेकानंद जी के जीवन पर आधारित प्रश्न मंच प्रतियोगिता सम्पन्न कराया गया जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई को प्रथम स्थान, आशीष गुरुकुल विद्यापीठ लिंगियाडीह को द्वितीय स्थान एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंतिम चरण में सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र सहित पुरस्कृत किया गया एवं अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि श्री खजांची कुम्हार को गायत्री परिवार दिया युवा मण्डल, गायत्री शक्तिपीठ विनोबानगर, बिलासपुर की ओर से स्मृति चिन्ह एवं साहित्य उपहार स्वरूप भेंट किया गया। तत्पश्चात श्रीमती नंदिनी पाटनवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं आभार प्रकट करने के उपरांत शांतिपाठ के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा कार्यकर्ता श्री वेद प्रकाश थवाईत ने किया।
कार्यक्रम के दौरान आशीष गुरुकुल लिंगियाडीह के प्राचार्य श्री पद्मलोचन श्रीवास, शा.उ.मा.वि. बहतराई से शिक्षक श्री सतीश शर्मा, शा.क.उ.मा.वि. सरकण्डा से शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी नेताम एवं शा.उ.मा.वि. राजेन्द्रनगर से शिक्षिका श्रीमती प्रभा मोहाबिया की भी उपस्थिति रही। साथ ही गायत्री परिवार के ट्रस्टीगण, श्री द्वारिका पटेल एवं अन्य सक्रिय सदस्यों सहित दिया मण्डल के सदस्य आदित्य पाटनवार, सौरभ पाटनवार, आशुतोष यादव, डॉ. डोंगेश्वर साहू, डॉ. सुखनंदन साहू , अविनाश साहू, मधु पटेल, पवन कुमार प्रजापति, विवेक पाल, लवकुमार, भोला साहू, अनिकेत पटेल, नैतिक देवांगन, मयंक बरगाह एवं अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

15/02/2024

Address

Gayatri Shaktipeeth Vinoba Nagar
Bilaspur
495004

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Diya Bilaspur Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Diya Bilaspur Chhattisgarh:

Share