30/08/2026
राधे राधे
लव कुश युवा क्लब, बलघाड़ की ओर से सामाजिक सेवा के अंतर्गत श्री नसीब सिंह जी, निवासी गांव मटेरी, वार्ड नं. 2, ग्राम पंचायत बलघाड़, तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर को आर्थिक सहायता के रूप में ₹5,100 की सहायता राशि प्रदान की गई।
श्री नसीब सिंह जी करीब एक वर्ष से बिस्तर पर हैं। दरअसल, पशुओं के लिए चारा लाते समय पेड़ से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई, जिसके चलते वे आज भी बिस्तर पर हैं।
लव कुश युवा क्लब, बलघाड़ सदैव ऐसे सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता की जा सके।
भविष्य में ऐसे सामाजिक कार्यों को और बेहतर तरीके से करने के लिए आप सभी अपने सुझाव एवं सहयोग अवश्य प्रदान करें।
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
" सेवा परमो धर्म: "
लव कुश युवा क्लब, बलघाड़
🚩 राधे राधे 🙏