शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ, राजस्थान बीकानेर

  • Home
  • India
  • Bikaneri
  • शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ, राजस्थान बीकानेर

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ, राजस्थान बीकानेर शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान

*शैक्षिक सत्र 2026-27 में 4 पुस्तकों को विलोपित करने के कारण विद्यालयों में इसका अध्ययन नहीं कराया जाना सुनिश्चित करने क...
16/04/2026

*शैक्षिक सत्र 2026-27 में 4 पुस्तकों को विलोपित करने के कारण विद्यालयों में इसका अध्ययन नहीं कराया जाना सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में जारी पत्र*

दैनिक भास्कर, बीकानेर
16/04/2026

दैनिक भास्कर, बीकानेर

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर प्रेस नोट संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी करने पर शिक्षा निदेश...
15/04/2026

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर
प्रेस नोट
संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की डीपीसी करने पर शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट आईएएस सहित चार अधिकारियों का अभिनन्दन।

बीकानेर दिनांक 15-4-2026 बुद्धवार शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य एवं पदाधिकारियों द्वारा संस्थापन एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी सम्पन्न करने पर शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट आईएएस, अतिरिक्त निदेशक श्री शैलेन्द्र देवड़ा आर एस एस,उप निदेशक प्रशासन श्रीमती वीणा सोलंकी, संस्थापन अधिकारी श्री शिवशंकर शर्मा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि सभी अधिकारियों को माला पहनाकर अभिनंदन पत्र देते हुए,शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में संघ के संरक्षक राजेश व्यास, संस्थापक मदनमोहन व्यास, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजा शंकर आचार्य, प्रदेश परामर्श विष्णु दत्त पुरोहित विजय शंकर आचार्य,राजेश पारीक,नवरतन जोशी,गिरधर रंगा, जगदीश कल्ला,महेश आचार्य,पवन उपाध्यक्ष, शरद चौधरी, कैलाश ओझा, शंकर पुरोहित पूजा आदि बड़ी संख्या में निदेशालय के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।
आचार्य ने बताया कि शिक्षा निदेशक महोदय ने सम्मानित होने के मौके पर संगठन को धन्यवाद देते हुए श्रीमती वीणा सोलंकी उपनिदेशक प्रशासन एवं श्री शिवशंकर शर्मा अनुभाग अधिकारी डीपीसी को निर्देश दिए कि संध के धरने -आन्दोलन नोटिस में की गई अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों की डीपीसी सहित समस्त मांगो पर तत्काल काम शुरू करें।

कमल नारायण आचार्य
प्रदेशाध्यक्ष
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर

सादर प्रकाशनार्थ
श्रीमान सम्पादक/संवाददाता

प्रेस-नोटमंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदस्थापन आॅनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से करने 1986 सहित, रिव्...
13/04/2026

प्रेस-नोट
मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदस्थापन आॅनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से करने 1986 सहित, रिव्यु, बकाया, नियमित डीपीसी हेतु धरने का नोटिस देकर श्री शैलेन्द्र देवड़ा अतिरिक्त निदेशक से हुई वार्ता

बीकानेर दिनांक 13.04.2026 सोमवार, शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा श्रीमान शैलेन्द्र देवड़ा (आर.ए.एस.) अतिरिक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर एवं निदेशक महोदय के मुख्यालय से बाहर होने के कारण स्टाफ आफिसर से मुलाकात कर काउंसलिंग से पदस्थापन एवं मंत्रालयिक कर्मचारी डीपीसी हेतु धरने का नोटिस दिया गया है।
प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि श्रीमान अतिरिक्त निदेशक महोदय को वार्ता के दौरान मंत्रालयिक संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 01.04.2017 से 2024-25 तक की रिव्यु, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पदों पर वर्ष 2025-26 की रेगुलर डीपीसी, आरपीएससी 1986 के कनिष्ठ सहायकों कोर्ट निर्णय एवं शासन की स्वीकृति के बाद जानबूझकर रक्खी गई बकाया डीपीसी सहित विभिन्न मांगों का निस्तारण 15.04.2026 तक करने एवं काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापन के आदेश जारी करने पर बिन्दुवार चर्चा हुई वार्ता में आक्रोश व्यक्त करते हुए स्पष्ट बता दिया गया है कि दिनांक 21.04.2026 को एक दिवसीय सांकेतिक धरना मांगें स्वीकार नहीं होने की स्थिति में शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष दिया जाएगा तत्पश्चात अनिश्चितकालीन धरना दिया जायेगा।जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार एवं शिक्षा प्रशासन की होगी।

आचार्य ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक श्री शैलेन्द्र देवड़ा ने संध की मांगों पर एक सप्ताह में
निर्णायक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।


(कमल नारायण आचार्य प्रदेशाध्यक्ष

आन्दोलन की तैयारी
13/04/2026

आन्दोलन की तैयारी

12/04/2026
11/04/2026
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर प्रेस नोट संस्थापन अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी 2025-26 मे...
10/04/2026

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर

प्रेस नोट

संस्थापन अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी पदों पर डीपीसी 2025-26 में चयनित अधिकारियों के चयन आदेश जारी।

दिनांक 10/4/2026, शुक्रवार
शिक्षा विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा श्रीमान राजेश यादव आईएएस की अध्यक्षता में सचिवालय, जयपुर में सम्पन्न दिनांक 9-4-2026 को वर्ष 2025-26 की डीपीसी में मंत्रालयिक संवर्ग के संस्थापन अधिकारी पद पर चयनित 210 एवं प्रशासनिक अधिकारी पद पर चयनित 510 अधिकारियों के चयन आदेश शिक्षा निदेशक महोदय श्री सीताराम जाट आईएएस ने जारी कर दिए हैं ,पदौन्नति पर यथावत कार्यभार ग्रहण 20/4/2026 तक करने के निर्देश दिए गए हैं। वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन के अभाव में संस्थापन अधिकारी पद पर एक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद पर दो अधिकारियों का चयन डेफर किया गया है।
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य प्रदेश संस्थापक मदनमोहन व्यास, प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास सहित समस्त पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी, माननीय शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर जी, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा श्री राजेश यादव जी, शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जी, अतिरिक्त निदेशक श्री शैलेन्द्र देवड़ा जी, श्रीमती वीणा सोलंकी उपनिदेशक प्रशासन एवं श्री शिवशंकर शर्मा अनुभाग अधिकारी डीपीसी का आभार प्रकट करते हुए सभी पदौन्नत अधिकारी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है
साथ ही टीम डीपीसी को धन्यवाद दिया है।

कमल नारायण आचार्य
प्रदेशाध्यक्ष
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर

सादर प्रकाशनार्थ

श्रीमान सम्पादक/संवाददाता

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ , राजस्थान का app आ गया है ।

सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य Community कार्ड प्राप्त करे - Powered by Kutumb App

https://primetrace.com/group/777580/post/1183889957?utm_source=android_post_share_web&referral_code=NASID&utm_screen=post_share&utm_referrer_state=ADMIN?ref=NASID

समाचार पत्र से
10/04/2026

समाचार पत्र से

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा 1986 के साथियों को न्यायिक निर्ण...
10/04/2026

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य द्वारा 1986 के साथियों को न्यायिक निर्णय एवं सरकार के निर्देश की पालना शिक्षा विभाग द्वारा नहीं करने के विरोध में प्रदर्शन, ज्ञापन, उच्च स्तरीय प्रयास लगातार किये जा रहे हैं परन्तु कुछ स्तर निहित स्वार्थ में वश इस मामले को लटका -भटकाकर अपने ही बाबू साथियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
परन्तु शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर 1986 के कनिष्ठ लिपिक साथियों को वाजिब हक दिलाने के लिए कृतसंकल्प है।
मदनमोहन व्यास
प्रदेश संस्थापक
कमल नारायण आचार्य
प्रदेशाध्यक्ष
शिक्षा विभागीय कर्मचारी संध राजस्थान -बीकानेर

Address

Bikaneri
334001

Telephone

9414031162

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ, राजस्थान बीकानेर posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ, राजस्थान बीकानेर:

Share