27/02/2026
75 वर्षीय पर्यावरण योद्धा श्री तेजाराम जी सियाग को भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏
गुरु जम्भेश्वर भगवान के अनन्य भक्त, परम पर्यावरण प्रेमी श्री तेजाराम जी सियाग ने आज अपनी भक्ति और प्रकृति प्रेम का प्रमाण अपनी शहादत से दिया है ।
आज भी बिश्नोई समाज की रगों में धर्म और सिद्धांतों के लिए अडिग रहते हुए प्राण न्यौछावर करने का जज्बा कम नहीं हुआ है । खेजड़ी को बचाने के लिए उन्होंने जो आहुति दी है, वह व्यवस्था और समाज दोनों के लिए एक संदेश है—कि प्रकृति की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जा सकते हैं ।
आपकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
#शहादत_ए_खेजड़ी