23/04/2026
*शोक संदेश*
अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बीकानेर की पहचान को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले कुशल व्यवसायी, सदैव जनसेवा हेतु तत्पर रहने वाले प्रेरक व्यक्तित्व, एवं अपनी मातृभूमि से अटूट लगाव रखते हुए इसकी उन्नति के लिए निरंतर सक्रिय रहे महान विभूति, बीकाजी ग्रुप के संस्थापक एवं MD श्रद्धेय श्री शिवरतन जी अग्रवाल (फन्ना बाबू) का आकस्मिक निधन हो गया है।
उनका जाना बीकानेर ही नहीं, अपितु समस्त व्यावसायिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। समाज के प्रति उनका समर्पण, सभी के काम आने की भावना और माटी से जुड़ाव सदैव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स परिवार दिवंगत पुण्यात्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति: शांति: शांति:
*विनम्र श्रद्धांजलि*
*रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स*
Bikaji Deepak Agarwal Rotary International ROTARY 3053 Jaya Kishori