21/03/2026
तेरापंथ समाज की पुरे भारत में श्रेष्ठ सभा का ख़िताब पाने वाली गंगाशहर तेरापंथी सभा के वर्तमान अध्यक्ष नवरतन बोथरा व पूर्व अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ व अमरचंद सोनी के नेतृत्व में 14 लोगों ने पैदल यात्रा की। सेवा केन्द्र शांतिनिकेतन में अपना सफलतम कार्यकाल सम्पन्न कर लाडनूं पहुंची आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या साध्वी श्री साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी एवं साध्वी श्री लब्धियशा जी ठाणा 14 के साथ गुरुदर्शन करके लाभान्वित हुयी।
आचार्य श्री महाश्रमण जी ने अत्यन्त कृपा करते हुए जैन लूणकरण छाजेड़ व अध्यक्ष नवरतन बोथरा को निकट बुलाकर गंगाशहर पधारने की अर्ज को बहुत ही ध्यान व गंभीरता से सूना। सभी उपस्थित श्रावक समाज व सभा के कार्यकर्ता जिनमे अमरचन्द सोनी , कमल भंसाली , मदनलाल बोथरा , हनुमानमल सेठिया , अशोक चौरड़िया , जयचन्द लाल भूरा , सतीश चोपड़ा , मोतीलाल नाहटा , बच्छराज भूरा , बजरंग बोथरा ,विनीत बोथरा , दिपंकर छाजेड़ , किरण देवी आंचलिया , विमलादेवी भूरा , श्रीमती सतीश चोपड़ा आदि व सेवार्थी श्राविकाएं व श्रावक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
दिनांक 20/03/26 को साध्वी श्री विशदप्रज्ञा जी व साध्वी श्री लब्धियशा ने आचार्य श्री महाश्रमण जी के लाड़नू में दर्शन किये। इस अवसर पर तेरापंथी सभा गंगाशहर के कार्यकर्ताओ ने भी ने आचार्य प्रवर के दर्शन सेवा का लाभ लिया। महासभा संरक्षक जैन लूणकरण छाजेड़ व सभा अध्यक्ष नवरतन बोथरा ने गुरूदेव से गंगाशहर पधारने का निवेदन किया। मुख्य मुनि , साध्वी प्रमुखा श्री ,साधिवार्य जी , कमल मुनि , सुमति मुनि , राजकुमार जी , विश्रुत मुनि , रजनीश मुनि , सहित अनेक चरित्रात्माओं के दर्शन - सेवा का लाभ लिया।
मार्ग पैदल सेवा व गुरुकृपा के चुनिंदा फोटो।