03/11/2022
मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2022 सम्मान समारोह एवं पॉजिटिव एटीट्यूड कार्यशाला का हुआ आयोजन:- तेरापंथ युवक परिषद् ,भुवनेश्वर
दिनांक 30 अक्टूबर 2022 तेरापंथ युवक परिषद् भुवनेश्वर द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2022 सम्मान समारोह विद्वान तपस्वी मुनि श्री ज्ञानेंद्र कुमार जी ठाणा 3 के सान्निध्य में तेरापंथ भवन मैं रखा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि श्री द्वारा नवकार महामंत्र से किया गया तत्पश्चात परिषद सदस्यों ने विजय गीत का संगान किया। तेरापंथ युवक परिषद् ,भुवनेश्वर अध्यक्ष श्रीमान विवेक जी बेताला ने उपस्थित सभी का स्वागत किया मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2022, अपने अनुभव और पूरी टीम की तरफ से उनके श्रम की जानकारी संक्षिप्त मे देते हुए कार्यक्रम को आरम्भ किया।
कार्यक्रम को 3 सत्र में रखा गया पहले सत्र में अहमदाबाद से आए श्रीमान आकाश जी शाह सी पी एस ट्रेनर ने पॉजिटिव एटीट्यूड पर विशेष कार्यशाला रखी आकर्षित और मनोरंजक प्रयोग भी किए एवं प्रोजेक्टर में वीडियो के मध्यम से कई मोटिवेशनल वीडियो दिखाए गए। दूसरे सत्र में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव संयोजक श्रीमान रतन जी मनोत ने अपने विचार व्यक्त किए कहा कि इस कार्य में मुश्किलें तो बहुत आई लेकिन देव गुरु धर्म की कृपा से और पूरी तेयुप टीम एवं समाज ने एकजुट होकर इस कार्य को सफल बनाया आगे उपस्थित सभी दानदाताओं संस्थाओं ब्लड बैंक के अफसरों और मीडिया सहकर्मियों को सम्मानित किया गया। उसके बाद अहमदाबाद से आई श्रीमती सुरभि सहा सीपीएस ट्रेनर ने पॉजिटिव एटीट्यूड कार्यशाला को आगे बढ़ाया और विभिन्न मनोरंजक प्रयोग भी बताएं और पॉजिटिव रहने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स सभी को बताए गए।
कार्यक्रम के संयोजक थे तेरापंथ युवक परिषद् संगठन मंत्री श्रीमान रोशन जी पुगलिया कार्यक्रम के संचालक परिषद् उपाध्यक्ष श्रीमान विशाल जी दुगड़।
अंत में परिषद मंत्री श्रीमान जितेंद्र जी बैद ने विराजित मुनि वृंद के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की और सभी रक्त दाताओं, कार्यकर्ताओं, दानदाताओं, संस्थाओं, ब्लड बैंक के अफसरों, मीडिया एवं अध्यक्ष महोदय का और मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव संयोजक श्रीमान रतन जी मनोत सहसंयोजक मोहित जी दुगड का कार्यक्रम के संचालक और संयोजक का अहमदाबाद से आए सीपीएस ट्रेनर का आभार व्यक्त किया और कई महत्वपूर्ण, रोचक अनुभव मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव 2022 के संदर्भ में सभी को जानकारी दी।
तेरापंथ सभा, युवक परिषद् ,महिला मंडल, किशोर मंडल, कन्या मंडल एवं सहभागी संस्थाओं की अच्छी उपस्थिति कार्यक्रम में रही। कार्यक्रम लगभग 3:30 घंटे चला मुनि श्री ने विशेष कृपा कराई कार्यक्रम के प्रारंभ से अंत तक मुनि श्री का कार्यक्रम में विराजणा हुआ।
मुनि श्री के मुखारविंद से मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम सानंद संपन्न हुआ।
ॐ अर्हम 🙏🏻
तेरापंथ युवक परिषद् ,
भुवनेश्वर
अध्यक्ष : विवेक बेताला
मंत्री : जितेन्द्र बैद