Lonare Kunbi Samaj Bhopal

Lonare Kunbi Samaj Bhopal Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Lonare Kunbi Samaj Bhopal, Non-Governmental Organization (NGO), Bhopal.

ग्राम जीन एवं बैतूल जिले का नाम किया रोशनहमारे छोटे से ग्राम जीन की प्रतिभाशाली बेटी कु. विशाखा धोटे, पिता आदरणीय डॉ. मु...
18/07/2026

ग्राम जीन एवं बैतूल जिले का नाम किया रोशन
हमारे छोटे से ग्राम जीन की प्रतिभाशाली बेटी कु. विशाखा धोटे, पिता आदरणीय डॉ. मुकुंदराव जी धोटे, ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में इतिहास विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होकर पूरे ग्राम, जिले, समाज एवं परिवार का गौरव बढ़ाया है।
आपकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके अथक परिश्रम, लगन एवं समर्पण ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
आपको असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित करें तथा अपने परिवार, समाज और जिले का नाम देशभर में रोशन करती रहें।
हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ। 🌹💐

"" आदरणीय हेमलता ताई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य बनने एवं सुनीता ताई को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त ...
14/07/2026

"" आदरणीय हेमलता ताई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य बनने एवं सुनीता ताई को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर समस्त कुंबी समाज की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई हमारी बहनें राजनीति में भी अपना परचम लहरा रही है.....🤝💐💐🤝🍫

*अनंत भगवंतराव गव्हाड़े का सुयश*श्री भगवंतराव गव्हाड़े (पूर्व असिस्टेंट इंजीनियर MPEB सारनी) व श्रीमती रेखा गव्हाड़े (ग्र...
14/07/2026

*अनंत भगवंतराव गव्हाड़े का सुयश*

श्री भगवंतराव गव्हाड़े (पूर्व असिस्टेंट इंजीनियर MPEB सारनी) व श्रीमती रेखा गव्हाड़े (ग्राम बाकुड़, हा.मु. भोपाल) के सुपुत्र *अनंत गव्हाड़े* को भारत सरकार के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) सूरतकल, कर्नाटक के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से Geotechnical Engineering में "Development of a Physics-Based & Machine Learning Framework for Factor of Safety Prediction, Geospatial Variability Assessment, & Slope Stability Zonation in the Western Ghats" विषय में एम. टेक. की उपाधि प्राप्त हुई है।

वे LNCT भोपाल से बीटेक (सिविल) हैं। अनंत स्कूल टाइम में बैडमिंटन के नेशनल प्लेयर रहे हैं व उन्होंने एमटेक के दौरान भी PG CUP ट्रॉफी जीती है। एमटेक के दौरान अनंत का प्रतिष्ठित IISCs बैंगलोर की कांफ्रेंस में रिसर्च पेपर भी पब्लिश हुआ है।

NIT से उनका प्लेसमेंट KEC International Ltd कंस्ट्रक्शन कंपनी में हो गया है। उनकी बहन प्रज्ञा गव्हाड़े भी MANIT भोपाल से PHD हैं। इससे समस्त कुनबी समाज गौरवान्वित है, समस्त कुनबी समाज संगठन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं बधाई🌹💐💐

शिक्षा है तो कल है, कारवाँ यूँ ही चलता रहे👍🏼

बहुत-बहुत बधाई कुनबी समाज की महिला शक्ति का गौरव बढ़ाने सम्मान बढ़ाने आत्मविश्वास बढ़ाने वाली सुनीता ताई देशमुख जी 🙏 आपक...
11/07/2026

बहुत-बहुत बधाई कुनबी समाज की महिला शक्ति का गौरव बढ़ाने
सम्मान बढ़ाने
आत्मविश्वास बढ़ाने
वाली
सुनीता ताई देशमुख जी 🙏 आपको बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं💐 समाज से देश की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी के संगठन में जिला अध्यक्ष बनना बड़ी उपलब्धि है आपकी इस मेहनत से हम सभी बहुत खुश हैं आप ऐसे ही आगे बढ़ती रहे स्वस्थ रहें अपने दायित्व को पूरा करते हुए अपने समाज और देश का नाम रोशन करें 🙏🏻🎉🙏💐

विजय ग्राम के मुल निवासी वर्तमान में भोपाल निवासरत श्रीं किशोर महाले एवं श्रीमती सरोज महाले जी की सुपुत्री दक्षता को अपन...
06/07/2026

विजय ग्राम के मुल निवासी वर्तमान में भोपाल निवासरत श्रीं किशोर महाले एवं श्रीमती सरोज महाले जी की सुपुत्री दक्षता को अपनी मेहनत और लगन से IIM बोधगया विश्व विद्यालय में MBA में दाखिला मिला ।OBC श्रेणी में का फायदा मिलने से मनपसंद स्ट्रीम मिलीं।महाले परिवार और दक्षता को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई हो 💐 बिटिया के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई हो 💐

*Dr Bhavna Baraskar MD का सुयश*  *क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भोपाल की बेटी डाक्टर भावना बारस्कर (USA) ने हाल  ही वर्जिनि...
05/07/2026

*Dr Bhavna Baraskar MD का सुयश*
*क्षत्रिय लोणारी कुनबी समाज भोपाल की बेटी डाक्टर भावना बारस्कर (USA) ने हाल ही वर्जिनिया के प्रतिष्ठित संस्थान,मेरी वाशिंगटन हास्पिटल फेडरिक्शबर्ग से इन्टरनेट मेडिसिन में एम डी की उपाधि प्राप्त कर*,*उसके आधार पर टेक्सास के सुप्रसिद्ध अस्पताल में विशेषज्ञ के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई*।
*यहां यह उल्लेखनीय है कि डाक्टर भावना वरिष्ठ समाज सेवी श्री आर एन बारस्कर एवं पुष्पलता बारस्कर की पुत्री तथा श्री तरूण एवं आशीष बारसकर (USA)की बहन है*।
निःसंदेह उनकी यह उपलब्धि उनके,परिवार के साथ ही समाज के लिए भी प्रसन्नता एवं गर्व का क्षण है। *सभी समाज बंधुओं की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई हो*।💐💐

हमारे समाज के लिए बहुत गर्व की बात है।अनुष्का चढ़ोकार  की इस असाधारण प्रतिभा के लिए अनुष्का और पूरे परिवार को बहुत बहुत ...
18/06/2026

हमारे समाज के लिए बहुत गर्व की बात है।अनुष्का चढ़ोकार की इस असाधारण प्रतिभा के लिए अनुष्का और पूरे परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं और बधाई हो 💐🎉अब हमारी बेटियां आसमान भी छु रही है।

➡️ बैतूल की स्वाति बनीं मिसाल, कच्ची घानी यूनिट से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना➡️ 10 लाख के लोन से शुरू किए कारोबार से...
16/06/2026

➡️ बैतूल की स्वाति बनीं मिसाल, कच्ची घानी यूनिट से साकार हुआ आत्मनिर्भरता का सपना

➡️ 10 लाख के लोन से शुरू किए कारोबार से अब हर महीने 60 हजार की हो रही आमदनी, 8 युवाओं को मिला रोजगार

शासन की योजनाएं यदि सही मार्गदर्शन और मेहनत के साथ जुड़ जाएं तो स्वरोजगार के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। इसका उत्कृष्ट उदाहरण बैतूल के देशबंधु वार्ड निवासी श्रीमती स्वाति बारस्कर हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना के तहत कच्ची घानी तेल इकाई स्थापित कर अपनी आय बढ़ाने के साथ- साथ स्थानीय युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराया है।

श्रीमती स्वाति बारस्कर ने बताया कि लॉकडाउन के बाद उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने पीएमएफएमई योजना के तहत 10 लाख रुपए का ऋण प्राप्त कर लकड़ी की कच्ची घानी तेल यूनिट शुरू की। इस परियोजना में उन्हें स्वीकृत ऋण पर 35 प्रतिशत अनुदान के रूप में 2.60 लाख रुपए की सहायता भी मिली। वर्तमान में उनकी इकाई में सरसों तेल, जगनी तेल, सूरजमुखी तेल, नारियल तेल, सेफ फ्लावर तेल सहित विभिन्न प्रकार के शुद्ध खाद्य तेलों का उत्पादन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तेल निर्माण के लिए किसानों से सीधे कच्चा माल खरीदा जाता है। पारंपरिक लकड़ी घानी तकनीक से तेल निकालकर उसकी पैकेजिंग की जाती है और फिर बाजार में बिक्री की जाती है। बैतूल के गंज क्षेत्र में उनका स्वयं का आउटलेट भी संचालित है, जहां से उत्पादों की मार्केटिंग की जाती है। इसके अलावा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों तथा जिले के बाहर भी उनके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। श्रीमती बारस्कर ने बताया कि इस व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह लगभग 50 से 60 हजार रुपए की आय प्राप्त हो रही है। साथ ही उनकी यूनिट के माध्यम से लगभग 8 स्थानीय युवाओं को रोजगार मिला है।

➡️ अवशेष खल्ली की पशु आहार के रूप में बिक्री

श्री रविन्द्र बारस्कर ने बताया कि लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण तेल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह इकाई स्थापित की गई है। किसानों से प्राप्त तिलहन और फल्लीदाने को लकड़ी घानी मशीन से क्रश कर तेल तैयार किया जाता है। तेल निकालने के बाद बचने वाले अवशेषों खल्ली की पशु आहार के रूप में बिक्री की जाती है, जिससे अतिरिक्त आय प्राप्त होती है। श्रीमती स्वाति बारस्कर ने पीएमएफएमई योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का आभार व्यक्त किया है।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Horticulture, Madhya Pradesh

#बैतूल

Address

Bhopal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Lonare Kunbi Samaj Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share