Goat & Sheep Farmers Welfare Association of India

Goat & Sheep Farmers Welfare Association of India Goat & Sheep Farmers Welfare Association of India is a Non profit organization registered under the Societies Act of India.

12/07/2026
दिनांक: 30 जनवरीमाननीय पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल जी का गोटवाला फार्म भ्रमणबकरी पालन, जीरो वेस्टेज मॉडल एवं ग्रामीण उद...
31/01/2026

दिनांक: 30 जनवरी
माननीय पशुपालन मंत्री श्री लखन पटेल जी का गोटवाला फार्म भ्रमण
बकरी पालन, जीरो वेस्टेज मॉडल एवं ग्रामीण उद्यमिता को मिली नई दिशा 🌷
ग्राम सुंदरैल, जिला धार (म.प्र.) स्थित गोटवाला फार्म — जो मध्य प्रदेश की सबसे पुरानी बकरी पालन एवं प्रजनन केंद्र इकाई है — का आज मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) के माननीय मंत्री श्री लखन पटेल जी द्वारा भ्रमण किया गया।
इस अवसर पर गोटवाला फार्म के संस्थापक एवं गोट एंड शीप फार्मर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्री दीपक पाटीदार द्वारा विकसित उन्नत नस्लों की इकाइयों का मंत्री महोदय ने अवलोकन किया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश में बकरी पालन की व्यापक संभावनाओं, इसके विस्तार, उद्यमिता विकास तथा शासन एवं प्रगतिशील उद्यमियों के संयुक्त सहयोग से पीपीपी मॉडल विकसित करने पर गंभीर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में जिले के उपसंचालक पशुपालन, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
माननीय मंत्री श्री लखन पटेल जी ने श्री दीपक पाटीदार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
साथ ही गोट एंड शीप फार्मर वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पीपीपी मॉडल के माध्यम से बकरी पालन में उद्यमिता विकास, उन्नत नस्लों का संवर्धन एवं पारंपरिक पालकों तक आधुनिक तकनीक पहुँचाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।
इसी क्रम में संगठन की ओर से तैयार किया गया कॉन्सेप्ट नोट एवं प्रस्तावित ड्राफ्ट मंत्री महोदय को सौंपा गया।
मध्य प्रदेश में शीघ्र ही एक वृहद बकरी पालन आयोजन कराने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे मंत्री महोदय ने सहर्ष स्वीकार किया।

https://www.facebook.com/share/p/1CDsqZKv91/

Address

C/o Gokul Agronomics And Livestock Bishankhedi Suraj Nagar Bhadbhada Road
Bhopal
462042

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+918607138999

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Goat & Sheep Farmers Welfare Association of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Goat & Sheep Farmers Welfare Association of India:

Shortcuts

Share