04/05/2026
बैतूल जिले के भीमपुर तहसील के ग्राम बर्राढाना में हुई भीषण आगजनी की घटना में 24 परिवारों के घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस कठिन समय में ये सभी परिवार अत्यंत संकट पूर्ण स्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं उनकी वास्तविक स्थिति से आज भारतीय मजदूर संघ बैतूल के कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और इस संकट की घड़ी में उनका मनोबल बढ़ाया
साथ ही भारतीय मजदूर संघ बैतूल के कार्यकर्ताओं ने ग्राम बर्राढाना के पीड़ितों से मुलाकात की व उन्हें आवश्यक सामग्री भेंट की
सामग्री में 24 परिवारों के लिए 24 किट बनाए गए जिसमे चटाई,चादर,कंबल,टॉवल,साड़ी, जैसी आवश्यक सामग्री थी इस अवसर पर विभाग प्रमुख विनय डोंगरे जिलामंत्री पंजाबराव गायकवाड सहमंत्री गोविंद साहू भैसदेही तहसील के राहुल चढ़ोकार भीमपुर ब्लॉक के गोविंद सायेरे जी उपस्थित थे
भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं का छोटा सा प्रयास आप सबके सहयोग से पूरा हुवा इस पुनीत कार्य के लिए भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री आदरणीय मधुकर सांबले जी ने हम कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया
भारत माता की जय
भारतीय मजदूर संघ अमर रहे