11/07/2026
👉अतिथि विद्वानों के हितों के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति अन्य राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन करेगी। इसके आधार पर मध्यप्रदेश में बेहतर मॉडल लागू किया जाएगा।
आज भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन में विचार साझा किए। उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालयों में सेवाएं दे रहे अतिथि विद्वानों के लिए 13 आकस्मिक व 3 ऐच्छिक अवकाश की व्यवस्था की है। महिला अतिथि विद्वानों के लिए प्रसूति अवकाश भी सुनिश्चित किया गया है
नोट - यह जानकारी मोहन यादव जी के द्वारा जारी की गई है GUEST TEACHER HELP CENTER के माध्यम से आप तक पहुंचाई जा रही है कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने विवेक का उपयोग करे ।