19/09/2026
स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य प्रबोधन एवं स्वच्छता शपथ
आरम्भ शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अंतर्गत अभिज्ञान विद्यालय में स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई गई तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प कराया गया।
स्वस्थ विद्यार्थी • स्वच्छ विद्यालय • स्वस्थ समाज
#आरम्भशिक्षाएवंजनकल्याणसमिति #स्वास्थ्यजागरूकता #स्वास्थ्यअभियान #स्वच्छताअभियान #स्वच्छताशपथ #स्वस्थजीवनशैली #स्वस्थविद्यार्थी #स्वच्छविद्यालय #स्वस्थसमाज