01/09/2025
गुरूजी की प्रसादी टीम को सेवा भारती नानक मंडल द्वारा सम्मानित किया गया
‘गुरूजी की प्रसादी’ का उद्देश्य केवल प्रसादी वितरण कराना नहीं, बल्कि मानव सेवा और सहयोग की उस परंपरा को आगे बढ़ाना है, जो “सेवा ही सच्चा धर्म है” के भाव पर आधारित है। इसी कड़ी में अगस्त माह में आयोजित मासिक प्रसादी वितरण कार्यक्रम के दौरान एक विशेष क्षण आया, जब सेवा भारती नानक मंडल, भोपाल ने गुरूजी की प्रसादी टीम को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सेवा भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि गुरूजी की प्रसादी टीम द्वारा नियमित रूप से मासिक प्रसादी वितरण कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों, रोगियों और उनके परिजनों तक निःशुल्क भोजन पहुँचाना वास्तव में अनुकरणीय कार्य है। समाज में आत्मीय सहयोग पहुँचाने का यह प्रयास मानवता की सेवा का सशक्त उदाहरण है।
सम्मान में प्रसादी टीम के सदस्यों का स्वागत पुष्पमालाओं और गमछा औदाकार किया गया। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया कि प्रसादी वितरण के साथ-साथ टीम सेवा भाव, अपनापन और सकारात्मक ऊर्जा भी बाँटती है, जो रोगियों और परिजनों को मानसिक संबल प्रदान करती है।
गुरूजी की प्रसादी टीम ने इस सम्मान को केवल अपना नहीं, बल्कि उन सभी सहयोगियों का माना जो तन, मन और धन से इस सेवा कार्य में भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने सेवा भारती नानक मंडल, भोपाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान आगे और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ समाजसेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।
इस प्रकार, अगस्त माह का यह प्रसादी वितरण कार्यक्रम केवल प्रसादी वितरण का अवसर ही नहीं रहा, बल्कि सेवा और सम्मान का ऐसा संगम बन गया जिसने सभी उपस्थित जनों को यह संदेश दिया कि जब समाज एकजुट होकर सेवा करता है तो न केवल तृष्णा मिटती है, बल्कि विश्वास, आत्मीयता और मानवता भी पुष्ट होती है।
C R Sharma Gautam Jitendra Sharma Devendra M Sable Manish Joshi ज्योतिष वाक्यं