11/12/2023
बाल अधिकार अभियान का समापन कार्यक्रम- सिरपुर यूनिट
दिनांक 10/12/2023 को सिरपुर यूनिट के 9 गांवों के बच्चो के साथ मिलकर बाल अधिकार अभियान का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कुल प्रतिभागियों की संख्या 455 थी।
✍🏻 कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पवित्र आत्मा सेविका संघ (PASS) की अध्यक्ष सुश्री सिस्टर मंजू , विशिष्ट अतिथि मोना दफ्तरी (सदस्य,बाल कल्याण समिति), विशेष अतिथि श्रीमती पुष्पा ठाकुर (मलगांव सरपंच), आरिफ खान (मदनी उपसरपंच ), अतिथि फादर सज्जी, गणेश कनाडे सर (वरिष्ठ समाज सेवी ), उपसरपंच सिरपुर,सुभाष सर , प्रोग्राम मैनेजर सोनू सोलंकी, कोआर्डिनेटर खालिदा सैयद, डायरेक्टर सिस्टर अन्ना, सुपीरियर सिस्टर लुसिया, उदय स्टाफ ,बाल मित्र , स्कूल स्टाफ व गांव के गणमान्य लोगो की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
👉 कार्यक्रम की शुरुआत कोआर्डिनेटर खालिदा सैयद के द्वारा उदय संस्था कार्यों के बारे में एवं कार्यक्रम का उद्देश्य बताया गया, जिसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया।
👉 कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य (बाल आधिकार पर), नुक्कड़ नाटको की प्रस्तुतियां (घरेलू हिंसा व जैसी करनी वैसी भरनी, सफलता की कहानी- बालिका की कहानी बालिका की जुबानी, भाषण के माध्यम से प्रतिभागियों के द्वारा बाल सुरक्षा और अधिकारों के बारे में बताया गया।
बच्चों ने बताया की संस्था के साथ जुड़ने के बाद बहुत सकारात्मक बदलाव आए है जिसमे 1 बालिका ने बताया कि उसके पिता रोज शराब पीते एवं गाली-गलौज करते थे लेकिन समूह में सीखने के बाद उसने स्वयं अपने पिता को शराब नही पीने और गाली गलौज नही करने को लेकर समझाइश दी जिसके बाद शराबी पिता में भी सुधार आया, बालिका ने बताया ऐसे सभी बच्चों को घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूक होना है और अपने पिताओं को समझाना है जैसे मेरे पिता में बदलाव आया बाकी में भी आ सकता है।
👉नुक्कड़ नाटक के द्वारा लिंग आधारित भेद-भाव, बुजुर्ग माता-पिता का ध्यान रखना, बच्चो की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को लेकर जागरूक किया गया।
👉 सिस्टर मंजू ,समाज सेवक गणेश किनारे , सुभाष सर के द्वारा उदय संस्था के कार्यों को प्रगतिशील बताते हुए बच्चों की सराहना की गई बच्चों को अच्छा मागदर्शन दिया गया। सिस्टर मंजू के द्वारा कई उदाहरणों के माध्यम से बच्चो को सफल होने के बारे में बताया गया।
✍️ कार्यक्रम में बच्चो के प्रतिनिधि बाल लीडर गौतम के द्वारा बाल शिक्षा सहयोग केंद्र और जीवन में शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और सभी बच्चो को प्रोत्साहित किया गया।
👉🏻 बाल कल्याण समिति सदस्य मोना दफ्तरी के द्वारा बच्चो को UNCRC समझौता के तहत बच्चो के 4 अधिकारों के विषय मे चर्चा करते हुए अपनी बात रखी गई।
👉 प्रोग्राम मैनेजर सोनू सोलंकी के द्वारा बाल अधिकार अभियान 20 नवंबर से 11 दिसंबर UNCRC भारत द्वारा अंगीकार दिवस के तरह किये गए कार्यक्रम और उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की गई जिसमें उन्होंने बताया कि इस वर्ष 5000 बच्चो के साथ 3 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के समापन में साथी अतिथि, पालक, बच्चे, उदय स्टॉफ, शिक्षक, अन्य सिस्टर्स को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन खालिदा सैयद के द्वारा किया गया गया।