AAGAZ

AAGAZ Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from AAGAZ, Youth Organization, Bhopal.

Aagaz -Voices for Child Protection ,is a initiative launched by UNICEF in Madhya Pradesh in partnership with GoMP and CSOs of Madhya Pradesh to create a protective environment for children.

.आज की कहानी है मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में रहने वाली आगाज़ इंटर्न साथी सुरभि किरार की। सुरभि विदिशा जिले के सेंट मैरी...
21/04/2026

.
आज की कहानी है मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में रहने वाली आगाज़ इंटर्न साथी सुरभि किरार की। सुरभि विदिशा जिले के सेंट मैरी पीजी कॉलेज से अपनी स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही है।

अपनी इंटर्नशिप के दौरान सुरभि ने दीवार लेखन को अपने नवाचार के रूप में चुना एवं अलग-अलग स्थानों पर पहले दीवार पर बाल मजदूरी से संबंधित अपनी पेंटिंग बनाती और उसके बाद गांव और बस्ती के लोगों को बाल मजदूरी के प्रति जागरूक करती।

सुरभि को कहानी हमें बताती है कि लोगों को जागरूक करने के लिए किसी बड़े मंच की जरूरत नहीं होती, बस एक दीवार, कुछ रंग भी काफी होते है बदलाव की पहल बनने में।

सुरभि अब तक कुल 15 जगहों पर दीवार लेखन कर लोगों को बाल श्रम उन्मूलन के लिए जागरूक कर चुकी है, सुरभि कहती है कि बाल मजदूरी हमारे नैतिक और सामाजिक मूल्यों पर एक गहरी चोट है और यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हमारे आसपास कोई भी बच्चा मजदूरी न करें।

इंटर्नशिप के दौरान सुरभि द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के प्रति किए जा रहे उनके प्रयासों से रुबरु करवाती हमारी आज की केस स्टडी। इसे जरूर पढ़िएगा और अपने मित्रों साथियों तथा अपने परिवार पड़ोस के लोगों के साथ जरूर साझा करिएगा।

आज की कहानी है मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में रहने वाले आगाज़ इंटर्न साथी खुशी राजपूत। खुशी जिले के नचिकेता महाविद्यालय स...
10/04/2026

आज की कहानी है मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में रहने वाले आगाज़ इंटर्न साथी खुशी राजपूत। खुशी जिले के नचिकेता महाविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई कर रही है।

अपनी इंटर्नशिप के दौरान खुशी ने कार्यशाला को अपने नवाचार के रूप में चुना एवं वे अलग-अलग जगहों पर स्कूलों में कार्यशाला सत्रों का आयोजन करती एवं लोगो को बाल मजदूरी अभिशाप है जैसे नारों के साथ जोड़ने का कार्य करती। वे साथ ही साथ बाल श्रम का अर्थ बहुत ही सरल और सहज तरीके से लोगो के बीच रखती ताकि उनको इसका सही मतलब अच्छे से समझ आ सकें। खुशी न सिर्फ बाल श्रम का अर्थ समझती बल्कि साथ ही साथ यह भी बताती कि कैसे बाल श्रम के कारण बच्चों से उनका बचपन छीन लिया जाता है, साथ ही साथ इससे बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों पर विपरीत असर पड़ता है।

खुशी अब तक कुल 12 कार्यशालाओं का आयोजन कर चुकी है। खुशी कहती है कि बाल मजदूरी न सिर्फ़ कानूनन अपराध है बल्कि यह उस बच्चे के साथ किया गया सबसे बड़ा अन्याय है, जो अभी इस दुनिया को समझना सीख रहा है।

इंटर्नशिप के दौरान खुशी द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के प्रति किए जा रहे उनके प्रयासों से रुबरु करवाती हमारी आज की केस स्टडी। इसे जरूर पढ़िएगा और अपने मित्रों, साथियों तथा अपने परिवार पड़ोस के लोगों के साथ जरूर साझा करिएगा।

Khushi rajput

.आज की कहानी है मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट में रहने वाले हमारे आगाज़ इंटर्न साथी हुसैन तोमर की। हुसैन जोबट के ...
09/04/2026

.
आज की कहानी है मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट में रहने वाले हमारे आगाज़ इंटर्न साथी हुसैन तोमर की। हुसैन जोबट के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अपनी पढ़ाई कर रहे है।

अपनी इंटर्नशिप के दौरान हुसैन ने पोस्टर्स बनने को अपने नवाचार के रूप में चुना, वे अलग - अलग स्कूल, कॉलेज में जाते और बच्चों से बाल विवाह के विरुद्ध पोस्टर्स बनवाते और उन बने हुए पोस्टर्स के माध्यम से वे अलग अलग गांवों में जाते और बाल विवाह न करने के लिए ग्रामवासियों को समझाइश देते।

हुसैन अब तक अपने जिले के 5 गांवों के अलग अलग स्थानों पर अपनी प्रदर्शनी कर चुके है।

इंटर्नशिप के दौरान हुसैन द्वारा बाल विवाह उन्मूलन के लिए किए जा रहे प्रयास और इस दौरान उनके समक्ष आई चुनौतियों से रुबरु कराती हमारी आज की केस स्टडी। इसे जरूर पढ़िएगा और अपने मित्रों साथियों तथा अपने परिवार पड़ोस के लोगों के साथ जरूर साझा करिएगा।

Husain Tomar

आज की कहानी है मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की रहने वाली आगाज़ इंटर्न साथी महजबी अंसारी की। महजबी जिले के शासकीय स्नातकोत्...
08/04/2026

आज की कहानी है मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की रहने वाली आगाज़ इंटर्न साथी महजबी अंसारी की। महजबी जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अपनी स्नातक की पढ़ाई कर रही है।

अपनी इंटर्नशिप के दौरान महजबी ने टीकमगढ़ की दीवारों को बाल मज़दूरी के खिलाफ अपनी आवाज़ का कैनवास बनाया और थाना कोतवाली से लेकर पुलिस मेस, सर्किट हाउस, आंगनवाड़ी ऐसे कुल 15 जगहों पर की वॉल पेंटिंग कर लोगों तक बाल अधिकारों की बात पहुँचाई ।

इंटर्नशिप के दौरान महजबी द्वारा किए गए कार्यों को समेकित करती, और इस दौरान चुनौतियों से रुबरु कराती हमारी आज की केस स्टडी। इसे जरूर पढ़िएगा और अपने मित्रों साथियों तथा अपने परिवार पड़ोस के लोगों के साथ जरूर साझा करिएगा।

Mahjabi Ansari

आज की कहानी मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली आगाज़ इंटर्न साथी निशा सोनी की है। निशा जिले के माधवराव सिंधिया महाव...
07/04/2026

आज की कहानी मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की रहने वाली आगाज़ इंटर्न साथी निशा सोनी की है। निशा जिले के माधवराव सिंधिया महाविद्यालय से अपनी एम.एस.सी. की पढ़ाई कर रही हैं।

​अपनी इंटर्नशिप के दौरान निशा ने बच्चों के मध्य होने वाली मनोसामाजिक समस्याओं से संबंधित विषय पर कार्य किया। इस कार्य के लिए उन्होंने खेल को नवाचार के रूप में विकसित किया।

​निशा के द्वारा किए गए कार्य, उनकी इंटर्नशिप की यात्रा एवं चुनौतियों से संबंधित है, हमारी आज की केस स्टडी। इसे जरूर पढ़िएगा और अपने मित्रों, साथियों तथा परिजनों के साथ साझा करिएगा।

thenishasoni

.आज की कहानी है भिण्ड जिले से हमारी आगाज़ इंटर्न साथी सत्या तोमर की। सत्या ने अपनी इंटर्नशिप के दौरान बाल श्रम को अपना व...
18/03/2026

.
आज की कहानी है भिण्ड जिले से हमारी आगाज़ इंटर्न साथी सत्या तोमर की। सत्या ने अपनी इंटर्नशिप के दौरान बाल श्रम को अपना विषय चुना। वे इस दौरान बाल चौपाल का आयोजन करना मेहंदी आदि का आयोजन करती थी, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।

सत्या ने इस दौरान एक छोटा सर्वे कार्य भी किया जिससे वे यह जान सके जहां वह कार्य कर रही है वहां पर बाल श्रम या मजदूरी में कोई लिप्त तो नहीं है।

सत्या के साथ उनकी इस संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान के अनुभव और चुनौतियों के साथ पेश है हमारी आज की केस स्टडी, इसे जरूर पढ़िए और अपने मित्र साथियों के साथ साझा जरूर करे।

आज की कहानी है बालाघाट जिले से हमारी आगाज इंटर्न साथी प्रगति शिंदे की। प्रगति ने अपनी इंटर्नशिप के दौरान बच्चों के मध्य ...
17/03/2026

आज की कहानी है बालाघाट जिले से हमारी आगाज इंटर्न साथी प्रगति शिंदे की। प्रगति ने अपनी इंटर्नशिप के दौरान बच्चों के मध्य सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श को अपने विषय के रूप में चुना था। उन्होंने नवाचार के रूप में इस संवेदनशील विषय के ऊपर बच्चो के बीच ऑडियो कहानी प्रस्तुत करने का निर्णय लिया जिससे बच्चो के साथ बेझिझक होकर अपनी बात रख पाए और उन्हें सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श से रूबरू करवाया सकें। प्रगति जिले के अलग-अलग स्कूलों में जाती और अपने ऑडियो कहानी के संग सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श पर बच्चों के मध्य सत्र लेती।

उनके नवाचार की कहानी और इस संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान आए चुनौती को समाहित करती हुई हमारी आज की केस स्टडी, जरूर पढ़े और अपने मित्र, साथियों के बीच भी इसे साझा जरूर करें। अंत में हमने उनके द्वारा बनाई गई ऑडियो कहानी भी इसमें साझा की है उसे भी साथ में जरूर सुने।

आज की कहानी है खरगोन जिले से हमारी आगाज इंटर्न साथी आंचल की। आंचल ने इंटर्नशिप के दौरान नुक्कड़ नाटक को अपने नवाचार के र...
16/03/2026

आज की कहानी है खरगोन जिले से हमारी आगाज इंटर्न साथी आंचल की। आंचल ने इंटर्नशिप के दौरान नुक्कड़ नाटक को अपने नवाचार के रूप में चुना था, उन्होंने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल विवाह जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अपनी आवाज उठाई। उन्होंने बाल विवाह के विरुद्ध जनजागरूकता करते हुए जिले के अलग अलग स्थानों पर आंचल एवं उनकी टीम के साथी जिले के अलग-अलग जगह जाते और वहां जाकर नुक्कड़ नाटक करते।

आंचल और उनके नवाचार के इर्द गिर्द बनी यह केस स्टडी जरूर पढ़े एवं अपने साथियों और अन्य सभी मित्रों आदि के बीच इसे शेयर कर उनका उत्साहवर्धन करे।

बच्चों के विरुद्ध अपराध में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर। मध्यप्रदेश ने कुल 28395 भिखारियों में से 50 फीसदी से अधिक...
02/03/2026

बच्चों के विरुद्ध अपराध में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर। मध्यप्रदेश ने कुल 28395 भिखारियों में से 50 फीसदी से अधिक बच्चे।

आज आप सभी के साथ साझा कर रहे है कहानी ग्वालियर जिले के साथी खुशहाल की जो अपनी ट्रेन यात्रा के दौरान एक भीख मांगते हुए बच्चे को देखते है और उसकी मदद करने का निर्णय लेते है। खुशहाल बाकियों की तरह उस बच्चे को अनदेखा नहीं करते है बल्कि तत्काल बच्चे की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर देते है।

बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन में सुपुर्दगी करना, बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करना, स्पॉन्सरशिप जैसी स्कीम से जोड़ना इसके इर्द गिर्द बुनी आज की हमारी केस स्टडी को जरूर पढ़िएगा।

आप भी बदलाव का हिस्सा बन सकते है, यदि किसी संदिग्ध स्थिति में आपको कोई बच्चा दिखे तो चुप न रहे बाल संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। Child Line 1098 पर तुरंत सूचना दें।

यह मध्यप्रदेश की कहानी है यहां हर दिन लगभग 32 बच्चे लापता हो जाते है और इनमें से 9 कभी वापस अपने घर नहीं पहुंच पाते। राज...
26/02/2026

यह मध्यप्रदेश की कहानी है यहां हर दिन लगभग 32 बच्चे लापता हो जाते है और इनमें से 9 कभी वापस अपने घर नहीं पहुंच पाते। राज(परिवर्तित नाम) जैसे और कितने ही बालक ऐसे है जो अक्सर अपने घर से डर या गुस्से में भाग जाते है और कई बार वे गलत हाथों का शिकार हो जाते है, लेकिन रचिन(परिवर्तित नाम) जैसे युवा एनएसएस वालंटियर ऐसे भूले साथियों की आवाज बनते है वे यह जानते है कि कैसे त्वरित कार्रवाई कर बच्चों को बचाया जा सकता है।

रचिन, राज, एनएसएस और समर्थ ट्रेनिंग के इर्द गिर्द बुनी हमारी इस केस स्टडी को जरूर पढ़े।

.राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी 2026) के अवसर पर बाल संरक्षण क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण क...
16/02/2026

.
राष्ट्रीय बालिका दिवस (24 जनवरी 2026) के अवसर पर बाल संरक्षण क्लब द्वारा आयोजित एक दिवसीय मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम............................................................................................................................................................................................

मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित बाल संरक्षण क्लबों द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर अपने-अपने महाविद्यालय, गोद ग्राम/गोद बस्ती में जाकर लोगों को बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 125 महाविद्यालयों में संचालित बाल संरक्षण क्लब के 7169 से अधिक साथियों ने सक्रिय सहभागिता की, एवं शपथ ग्रहण और मानव श्रृंखला जैसे सामूहिक आयोजनों के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह के विरुद्ध एक आम नागरिक की भूमिका आदि से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

यह अभियान केवल जागरूक करने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि एक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को समझने का माध्यम भी बना। शपथ के माध्यम से लोगों ने यह संकल्प लिया की वे बाल विवाह की सूचना छिपाएंगे नहीं, बल्कि उसे संबंधित संस्थाओं तक पहुंचाएंगे एवं अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय में बाल विवाह उन्मूलन के प्रति संवाद स्थापित करेंगे एवं सामाजिक दवाब के बावजूद बाल अधिकारों के पक्ष में खड़े रहेंगे।

.Let's talk on Mental Health Series Episode 3साथियों लंबे गैप के बाद एक बार पुनः आपका इस सीरीज में स्वागत है। आज हम बात ...
22/11/2025

.
Let's talk on Mental Health Series Episode 3

साथियों लंबे गैप के बाद एक बार पुनः आपका इस सीरीज में स्वागत है।

आज हम बात करने जा रहे है नीमच जिले से हमारे आगाज़ इंटर्न साथी समीर मंसूरी की जिन्होंने पिछले माह विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अपने जिले के गांव हादी पिपलिया में पूरे एक सप्ताह तक 6-10 अक्टूबर तक अपने गांव की महिलाओं के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया जो कि मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गए था।

समीर ने गांव की महिलाओं के साथ उनके जीवन की कहानियां सुनना, प्रेरक बातचीत करना और रोल प्ले जैसे गतिविधियां आयोजित की। इन सभी के दौरान समीर ने पाया की हमारे आसपास की महिलाओं में घरेलू काम का बोझ, आर्थिक असुरक्षा, और पारिवारिक दवाब कही न कही महिलाओं में तनाव के कारण बढता जा रहा है।

उन्होंने महिलाओं को समझाया की मानसिक स्वास्थ्य का अर्थ केवल बीमारी का न होना नहीं है। शांत, सकारात्मक और आत्मविश्वासी मन होना मानसिक रूप से स्वस्थ होने की निशानी है।

तनाव प्रबंधन के लिए - अपने दैनिक जीवन से खुद के लिए कुछ समय निकालना, अपने विचारों को अपने समूह के साथ साझा करना, योग और ध्यान का अभ्यास करना, सकारात्मक सोच रखना है। यदि फिर भी आप तनाव महसूस करते है तो टेलीमानस हेल्पलाइन नंबर पर परामर्श लेना है। इस पूरे एक सप्ताह तक कार्यशाला के दौरान समीर लगभग 269 महिलाओं तक अपनी बात पहुंचा पाने में कामयाब रहें। उनका कहना है कि उन्होंने पहली बार यह महसूस किया कि महिलाएं खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पाई।

Address

Bhopal

Telephone

+919425026331

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AAGAZ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to AAGAZ:

Share