Ahirwar Samaj Sangh

Ahirwar Samaj Sangh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ahirwar Samaj Sangh, Community Organization, Bhopal.

अहिरवार समाज संघ भारत का 26 वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह दिनांक 14 जनवरी 2026 को समय सुबह 11:00 बजे स्थान सामुदायि...
13/01/2026

अहिरवार समाज संघ भारत का 26 वां स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह दिनांक 14 जनवरी 2026 को समय सुबह 11:00 बजे स्थान सामुदायिक भवन हिरनछिपा बीना जिला सागर में आयोजित किया गया। आप सभी सादर आमंत्रित है।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत #स्थापना_दिवस

युवा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संबंधी वर्चुअल मीटिंग 7 जनवरी 2026 दिन बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।वर्चुअल मीटिंग की अध्...
09/01/2026

युवा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संबंधी वर्चुअल मीटिंग 7 जनवरी 2026 दिन बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री इंजीनियर अजय अहीरवाल जी द्वारा की गई और संचालन मीडिया सेल प्रदेश प्रभारी श्री इंजीनियर अजय अहिरवार जी द्वारा किया गया।

आगामी माह में युवा प्रदेश स्तरीय भव्य सम्मेलन ‌मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किया जा रहा है, ‌युवा सम्मेलन के माध्यम से हमारे नव युवक साथियों में नई *व्यापारिक राजनीतिक और सामाजिक* ऊर्जा का संचार हो और हम हमारे संविधान में प्रदत्त हक एवं अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहे ।
वर्चुअल मीटिंग में उपस्थित सभी वरिष्ठ समाजसेवियों ,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने सुझाव दिए गए ।

वर्चुअल मीटिंग में मुख्य रूप से संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्यप्रदेश प्रभारी श्री हनुमंत सिंह बौद्ध जी , युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय प्रभारी श्री डॉ देवेंद्र सूर्यवंशी जी , पूर्व dsp व प्रदेश अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी, कार्यवाहक अध्यक्ष श्री नारायण सिंह वर्मा जी, वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व जेल अधीक्षक श्री राजेंद्र रंजन जी , वरिष्ठ समाजसेवी व भोपाल नगर निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी, मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग पूर्व सदस्य व मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार जी, वरिष्ठ समाजसेवी व पीडब्ल्यू इंजीनियर श्री ए आर सिंह जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मनोज राज जी , प्रदेश उपाध्यक्ष श्री किशन अहिरवार जी, प्रदेश सचिव श्री चंद्रप्रकाश बंटी अहिरवार जी , युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव इंजीनियर श्री राहुल सूर्यवंशी जी भोपाल ,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव श्री मिथिलेश कैमरे जी इंदौर, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा जी और संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे और सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया।
#अहिरवार_समाज_संघ_भारत #वर्चुअल_मीटिंग

Youth State-Level ConferenceVirtual Preparatory MeetingDate: Wednesday, 7 January 2026Time: 8:00 PM – 11:00 PMGreetingsA...
07/01/2026

Youth State-Level Conference
Virtual Preparatory Meeting
Date: Wednesday, 7 January 2026
Time: 8:00 PM – 11:00 PM
Greetings
A Grand Youth State-Level Conference is proposed to be organized next month in Bhopal, the capital of Madhya Pradesh.
This conference aims to empower the youth with fresh social, political, and entrepreneurial energy, while strengthening awareness about constitutional rights and responsibilities.
The preparatory virtual meeting will focus on:
Youth participation and leadership
Social awareness and unity
Economic and entrepreneurial thinking
Constitutional values and social justice
All youth companions are requested to actively participate and share their valuable thoughts and suggestions so that we may collectively build a progressive, aware, and developed society.
With Best Regards
Dr. Devendra Suryavanshi
National In-charge, Youth Wing
Er. Ajay Ahirwal
State President – Ahirwar samaj sangh,
Youth Wing (M.p) Er.Rahul Suryavanshi Founder & CEO R S CONSTRUCTION, State general secretary YOUTH WING, (A.S.S.M.P).

Er ajay ahirwar
State IT cell incharge madhya pradesh

https://meet.google.com/vct-mppy-hme

*युवा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन  संबंधी वर्चुअल मीटिंग 7 जनवरी 2026**दिनांक 7 जनवरी दिन बुधवार* *समय रात 8:00 pm से 11:00 pm...
07/01/2026

*युवा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन संबंधी वर्चुअल मीटिंग 7 जनवरी 2026*

*दिनांक 7 जनवरी दिन बुधवार*
*समय रात 8:00 pm से 11:00 pm बजे तक*

*वर्चुअल मीटिंग में जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें*
Google Meet joining info
Video call link: https://meet.google.com/vct-mppy-hme

मेरे सभी साथियों व आदरणीय को नमस्कार जय भीम

आगामी माह में युवा प्रदेश स्तरीय भव्य सम्मेलन ‌मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित किया जा रहा है, ‌युवा सम्मेलन के माध्यम से हमारे नव युवक साथियों में नई *व्यापारिक राजनीतिक और सामाजिक* ऊर्जा का संचार हो और हम हमारे संविधान में प्रदत्त हक एवं अधिकार के लिए हमेशा तत्पर रहे ।
आगामी सम्मेलन में आप सब साथियों से सहयोग की अपेक्षा है कि आप सब अपने-अपने विचार रख सकते हैं कि हमें सम्मेलन में क्या करना होगा जिससे हमारे समाज में नई चेतना नई ऊर्जा और एक नई उमंग के साथ हमारे युवा समाज को विकसित समाज की ओर ले जाएं। 🙏🙏

युवा सम्मेलन के google meeting ‌ से जुड़कर अब आप सभी साथी
1- कार्यक्रम को कैसे सफल बनाएं
2-किस जगह कार्यक्रम होना चाहिए
3-किन लोगों को हमें मुख्य अतिथि विशेष अतिथि आमंत्रित करना है
4-कार्यक्रम के उद्देश्य पूर्ति के मुख्य बिंदु राजनीतिक सामाजिक और व्यापारिक मुद्दों पर हमें किन-किन वक्ताओं को आमंत्रित करना है
और भी जो बिंदु रहेंगे हम सब बिंदुओं पर विचार करके कल गूगल मीटिंग के माध्यम से आप सभी अपने-अपने विचार व्यक्त करें मुझे आशा है कि आप ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़कर अपने विचारों को हम तक पहुंचाएंगे 🙏🙏🙏

30/12/2025

प्रांतीय अधिवेशन में युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अजय अहिरवाल जी

अहिरवार समाज संघ भारत के प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पचोर जिला राजगढ़ में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के मंत्री माननीय श्री गौतम टेटवाल जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संघ संस्थापक डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी ने की।

30/12/2025

अहिरवार समाज संघ भारत के प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पचोर जिला राजगढ़ में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के मंत्री माननीय श्री गौतम टेटवाल जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संघ संस्थापक डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी ने की।

अहिरवार समाज संघ भारत के प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पचोर जिला राजगढ़ में सम्पन्न हुआ।  मुख्य अतिथि  मध्यप्...
30/12/2025

अहिरवार समाज संघ भारत के प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पचोर जिला राजगढ़ में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के मंत्री माननीय श्री गौतम टेटवाल जी व कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संघ संस्थापक डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी ने की।
तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हनुमंत बौद्ध जी, प्रांतीय अध्यक्ष श्री एम एल वर्मा जी, राष्ट्रीय प्रभारी युवा प्रकोष्ठ डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी जी , प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बड़े भैया इंजी अजय अहीरवाल जी । कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण वर्मा जी ने किया।
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी इंजीनियर अजय अहिरवार , प्रांतीय संगठक एम एल बघेल जी, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष पर्वत सिंह अहिरवार जी ,टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष अशोक अहिरवार जी ,अशोकनगर जिला प्रभारी रवि मोहने जी, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष एडवोकेट गुमान मांडले जी, श्रीमती लीलाबाई ठेकेदार जी, रायसेन जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद चौधरी जी ,महेश सूर्यवंशी जी,आनंद अहिरवार जी, भोपाल संभाग अध्यक्ष महाराज सिंह सूर्यवंशी जी नरसिंहपुर प्रदीप अहिरवार जी आदि मुख्य रूप से शामिल हुए।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश व राजस्थान से हजारों की संख्या में अहिरवार समाज के लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी के प्रति प्रांतीय महासचिव अम्बाराम अहिरवार ने आभार व्यक्त किया।

डा कैलाश नारायण अहिरवार जी जिला अध्यक्ष राजगढ़ एवं समस्त टीम को कार्यक्रम के सफलतम आयोजन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

अहिरवार समाज संघ जिला नीमच के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 21 दिसंबर दिन रविवार समय सुबह 11:00 बजे स्थान जीरन...
16/12/2025

अहिरवार समाज संघ जिला नीमच के तत्वाधान में प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 21 दिसंबर दिन रविवार समय सुबह 11:00 बजे स्थान जीरन,जय प्रकाश नगर जिला नीमच में आयोजित किया गया जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है.

अहिरवार समाज संघ भारत का मध्यप्रदेश प्रांतीय अधिवेशन 2025 28 दिसंबर 2025 दिन रविवार समय सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे त...
16/12/2025

अहिरवार समाज संघ भारत का मध्यप्रदेश प्रांतीय अधिवेशन 2025 28 दिसंबर 2025 दिन रविवार समय सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्थान उत्सव वाटिका पचोर जिला राजगढ़ में किया जा रहा है जिसमें आप सभी सामाजिक बंधु सादर आमंत्रित है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान सांची विधायक , अहिरवार समाज संघ के संरक्षक आदरणीय डॉ प्रभुराम चौधरी जी की पूज्य माता श्री...
01/11/2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान सांची विधायक , अहिरवार समाज संघ के संरक्षक आदरणीय डॉ प्रभुराम चौधरी जी की पूज्य माता श्रीमती सुमित्रा देवी चौधरी जी के अंत्येष्टि संस्कार उनके गृह ग्राम बैरखेडी बैगमगंज में किया। जिसमें संघ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ जगदीश सूर्यवंशी जी एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित सम्मिलित होकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
Prabhuram Choudhary DrJagdish Suryavanshi

Address

Bhopal
462022

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ahirwar Samaj Sangh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share