Shirdi Sai Dham dharmarth sanstha, putlighar, Bhopal

Shirdi Sai Dham dharmarth sanstha, putlighar, Bhopal One of the oldest Sai Baba Temple in Bhopal, Madhya Pradesh.

भारत के महान संतों में से एक एवं श्री गुरु देव दत्त महाराज की दत्त संप्रदाय में से एक, शिर्डी के साई बाबा का 35 वर्षों से अधिक पुराना मंदिर है, शिर्डी साई धाम!

स्व श्री शरद शांडिल्य जी (संस्थापक) द्वारा वर्ष 1987 में शिर्डी साई धाम की स्थापना हुई, जिसके बाद भोपाल के साई भक्तों को अपनी शिर्डी यहीं मिल गयी।

आज शिर्डी साई धाम का संचालन शिर्डी साई धाम धर्मार्थ संस्था की देख-रेख में किया जा रहा हैं। श्री साई बाबा को समर्पित शिर्डी साई धाम धर्मार्थ संस्था अपने हर धर्मार्थ कार्य, साई बाबा के अमूल्य उपदेशों के अनुरूप ही करती है।

साई के अन्नदान की सीख का अनुकरण कर, संस्था द्वारा पिछले 15 वर्षों से भी अधिक समय से लगातार ज़रूरतमंदो तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। आज श्री साई बाबा के आशीर्वाद, व्यवस्थापिका श्रीमती सुमन लता शांडिल्य के संकल्प एवं साई भक्तों के सहयोग से हर दिन दो समय का भोजन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

अन्नदान में अपना योदान देने लिए आप मंदिर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं, या E-Banking व PayTM के माध्यम से ऑनलाइन सहयोग दे सकते हैं।

*Shirdi sai dham dharmarth sanstha*
*ICICI BANK,Hamida road branch, bhopal*
*A/c no.059001000424*
*IFSC-ICIC0000590*

PayTM Number- 9907079130

05/10/2026

🙏 साई बाबा और भगवद्गीता — क्या साई ने गीता भी समझाई थी? 🕉️

क्या आप जानते हैं कि साई सच्चरित्र के अध्याय 39 में बाबा और नाना चांदोरकर के बीच भगवद्गीता के श्लोक और उसके गहरे अर्थ पर संवाद मिलता है?

इससे साई बाबा की शिक्षाओं का एक अलग ही स्वरूप सामने आता है।
साई का मार्ग केवल चमत्कार या मन्नत पूरी होने तक सीमित नहीं था, बल्कि अज्ञान से ज्ञान और अहंकार से आत्मबोध की ओर बढ़ने का मार्ग था।

✨ इस वीडियो में जानिए—
• साई बाबा और भगवद्गीता के ज्ञान का संबंध
• बाबा ने गीता के श्लोक का अर्थ किस दृष्टि से समझाया
• क्रोध, अहंकार और लोभ को कम करने की शिक्षा
• गुरु पर विश्वास और जीवन को धर्ममय बनाने का संदेश
• क्यों साई को केवल समस्या हल करने वाला नहीं, बल्कि सद्गुरु के रूप में समझना चाहिए

🌺 आज मंदिर में बाबा से कुछ मांगने से पहले एक बार दिल से कहिए—
“साई, मुझे सही मार्ग दिखाइए।” 🙏

📖 साई की शिक्षा केवल सुनें नहीं… उसे अपने जीवन में उतारें।

#

04/10/2026

🌸 साईं अनुभव – जहाँ श्रद्धा मिलती है साईं की कृपा से! 🙏

हर भक्त की अपनी कहानी, हर दिल में साईं का नाम और हर अनुभव में बाबा के प्रति अटूट विश्वास।

कभी आँखों में खुशी के आँसू, तो कभी मन में एक अनोखी शांति। यही है साईं बाबा की भक्ति का सुंदर एहसास।

आइए, साईं अनुभव के माध्यम से जुड़ें भक्तों की सच्ची भावनाओं, श्रद्धा और विश्वास से।

🙏 सबका मालिक एक। ॐ साईं राम। 🌺

ShirdiSaiBaba SaiBlessings SaiDevotees

03/10/2026

🙏 ॐ साईं राम 🙏

शिरडी साईं राम पुतलीघर संस्था द्वारा मंदिर प्रांगण में वर्षों से आयोजित हो रहा है
🌺 श्री रामचरितमानस पंचम सोपान — सुंदरकांड का मंगलमय पाठ 🌺

🕢 समय: रात्रि 7:30 बजे से 9:30 बजे तक

आप सभी श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में पधारें और सुंदरकांड के पावन पाठ में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम एवं श्री साईंनाथ महाराज की कृपा प्राप्त करें। 🙏✨

🚩 जय श्री राम
🌼 ॐ साईं राम 🌼

JaiShriRam SaiBaba SaiBhakt SundarkandPath ShirdiSaiRam Bhakti SanatanDharma

03/10/2026

एक मेरा साईं… और मुझे क्या चाहिए। 🙏❤️
जहाँ भरोसा साईं पर हो, वहाँ हर मुश्किल में भी सुकून मिलता है। 🌸

ॐ साईं राम 🙏✨

SaiRam SaiDevotee SaiFaith

01/10/2026

🙏 रोहिल्ला की भक्ति और साई बाबा की अनोखी सीख!

जिस प्रार्थना से पूरा गाँव परेशान था, साई बाबा ने उसे रोकने से मना क्यों किया?

श्री साई सच्चरित्र के अध्याय 3 की यह कथा नामस्मरण का गहरा अर्थ समझाती है। बाबा ने रोहिल्ला की “झगड़ालू पत्नी” के माध्यम से मन के बुरे विचारों की ओर संकेत किया।

ईश्वर का स्मरण मन को सँवारने की साधना भी है। किसी की भक्ति को समझने के लिए उसके बाहरी रूप से आगे देखना जरूरी है।

पूरी कहानी और बाबा की अनमोल सीख जानने के लिए वीडियो अंत तक देखें।

ॐ साई राम। 🙏

#साईसच्चरित्र

साईं के खूबसूरत दर्शन 🙏❤️ॐ साईं राम 🌸✨
01/10/2026

साईं के खूबसूरत दर्शन 🙏❤️
ॐ साईं राम 🌸✨

30/09/2026

🙏 साईं आरती के पावन क्षण ✨
जहाँ भक्ति है, वहाँ साईं हैं… और जहाँ साईं हैं, वहाँ मन को शांति है। 🌸🪔

ॐ साईं राम 🙏❤️

SaiBhakti SaiDarshan SaiBlessings Spirituality

Address

Shirdi Sai Dham, Putlighar, Near Old Sindhi Colony, Berasia Road
Bhopal
462001

Telephone

0755-4000997

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shirdi Sai Dham dharmarth sanstha, putlighar, Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share