ABVP Bhopal

ABVP Bhopal Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad is an all India student Organization, working in the field of education with a wider perspective of National Reconstruction.

ABVP bhopal
This is the official page of the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad Bhopal, Madhya Pradesh (ABVP) — The World’s Largest Student Organisation ABVP works with a faith in the collective existence of the educational community, a firm belief in constructive work and a nationalist approach which stays above partisan politics.

Breaking: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तीन सीटों पर ऐतिहासिक जीत!अध्यक्ष पद ...
19/09/2026

Breaking: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तीन सीटों पर ऐतिहासिक जीत!

अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और सह-सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने प्राप्त की शानदार विजय।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भोपाल महानगर व जिज्ञासा के संयुक्त तत्वाधान में  आज पं. खुशीलाल शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्य...
18/09/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भोपाल महानगर व जिज्ञासा के संयुक्त तत्वाधान में आज पं. खुशीलाल शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में राउंड टेबल डिस्कशन आयोजित किया गया।

जिसमें आयुष विद्यार्थियों के लिए स्टाइपेंड वृद्धि सहित विद्यार्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।

राउंड टेबल डिस्कशन में स्टाइपेंड वृद्धि, इमरजेंसी मेडिसिन, स्कॉलरशिप की समस्याओं सहित विद्यार्थियों की आवश्यकताओं एवं विभिन्न सुझावों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में अभाविप के प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी जी, जिज्ञासा के प्रांत संयोजक श्री अतुल पटले जी सहित बड़ी संख्या में AYUSH छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।

छात्र हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं AYUSH के सशक्त भविष्य की दिशा में यह राउंड टेबल डिस्कशन एक महत्वपूर्ण पहल रही।

भोपाल में मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप जी से अभाविप मध्यभारत के प्रतिनिधिमंडल ने भें...
16/09/2026

भोपाल में मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप जी से अभाविप मध्यभारत के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर चयनित प्राथमिक, जनजातीय एवं स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों से जुड़े विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रांत मंत्री श्री केतन चतुर्वेदी जी भी उपस्थित रहे।

इस दौरान छात्रहित एवं शैक्षिक परिवार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतमंत्री श्री केतन चतुर्वेदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के उच्च शिक...
14/09/2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतमंत्री श्री केतन चतुर्वेदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार से भेंट कर प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अविलंब छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा ।

साथ ही साथ शासकीय महाविद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अभाविप द्वारा चलाए जा रहे विद्यार्थी हुंकार अभियान के निमित्त किए गए प्रदेश के सभी जिला केन्द्रों पर प्रदर्शन को उल्लेखित करते हुए , इन व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु अभाविप की मांग अनुसार त्वरित सरकार द्वारा एडिशनल बजट जारी करने की भी मांग रखी ।

🚩 “हम विजय की ओर बढ़ते जा रहे हैं…” 🚩अभाविप भोपाल महानगर में  ‘अधिकतम महाविद्यालय सदस्यता दिवस’ के ऐतिहासिक अवसर पर 64,2...
11/09/2026

🚩 “हम विजय की ओर बढ़ते जा रहे हैं…” 🚩

अभाविप भोपाल महानगर में ‘अधिकतम महाविद्यालय सदस्यता दिवस’ के ऐतिहासिक अवसर पर 64,282 छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

यह संख्या केवल सदस्यता का आंकड़ा नहीं, बल्कि छात्रशक्ति के बढ़ते विश्वास, संगठन की लोकप्रियता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का सशक्त प्रमाण है।

आज जहां देश में नेतृत्व के खोखले दावों की राजनीति कर छात्रों को भ्रमित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ऐसे समय में भी देश का छात्र अपने विश्वास को लेकर स्पष्ट है।

वन्दे मातरम्!🚩

MBBS इंटर्न्स की स्टाइफंड राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विगत दो माह से जारी अभाविप एवं विद्यार्थियों के चरणबद्ध आंदोल...
09/09/2026

MBBS इंटर्न्स की स्टाइफंड राशि में बढ़ोतरी की मांग को लेकर विगत दो माह से जारी अभाविप एवं विद्यार्थियों के चरणबद्ध आंदोलन की आज सार्थक परिणीति हुई।

अभाविप एवं विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट एवं चर्चा के पश्चात मध्यप्रदेश सरकार द्वारा MBBS इंटर्न्स की स्टाइफंड राशि को ₹14,337 से बढ़ाकर ₹21,500 प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया।

यह निर्णय अभाविप के सतत संघर्ष एवं विद्यार्थियों की आवाज़ की सार्थक परिणीति है।

शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न्स पर लाठीचार्ज एवं वाटर कैनन का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण — ABVP
07/09/2026

शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे एमबीबीएस इंटर्न्स पर लाठीचार्ज एवं वाटर कैनन का प्रयोग दुर्भाग्यपूर्ण — ABVP

MBBS इंटर्न्स छात्रों की स्टाइपेंड बढ़ोतरी की जायज मांगों को सुनने और समाधान करने के बजाय पुलिस-प्रशासन द्वारा उन पर वॉट...
07/09/2026

MBBS इंटर्न्स छात्रों की स्टाइपेंड बढ़ोतरी की जायज मांगों को सुनने और समाधान करने के बजाय पुलिस-प्रशासन द्वारा उन पर वॉटर कैनन एवं बल प्रयोग किया जाना अत्यंत असंवेदनशील एवं निंदनीय है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस दमनात्मक कार्रवाई का कड़ा विरोध करती है। विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक एवं जायज मांगों को बलपूर्वक दबाने के बजाय शासन-प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का तत्काल एवं न्यायसंगत समाधान करना चाहिए।

Address

भारतमाता चौक
Bhopal

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ABVP Bhopal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ABVP Bhopal:

Shortcuts

Share