17/09/2025
🌹 ार्यकर्ता_सम्मान 🌹
श्रद्धेय अटल जी की 100वीं जन्मशताब्दी वर्ष पर श्रद्धासुमन
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जन्मशताब्दी के अवसर पर, टीकमगढ़ के जतारा में “अटल कार्यकर्ता सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन और समाज के लिए निरंतर सक्रिय योगदान देने वाले वरिष्ठ नेताओं—
✨ श्री बाबूलाल जैन जी
✨ श्री पन्नालाल सोनी जी
✨ श्री छिदामी लाल रजक जी
का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
🙏 आपके समर्पण, संघर्ष और नेतृत्व की क्षमता असंख्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। अटल जी की विचारधारा और कर्मशीलता को जीवंत बनाए रखने में आपका योगदान अविस्मरणीय है।
🕉️ “यथा दीपो निवातस्थो नेङ्गते सोपमा स्मृता।
तथा योगी यतः चित्तं आत्मन्येवावधारयेत्॥”
अर्थ – जैसे निर्वात में दीपक की ज्योति अडिग रहती है, वैसे ही संगठन के लिए अडिग भाव रखने वाले कार्यकर्ता युगों-युगों तक प्रेरणा बनते हैं।
✍️ अटल जी की अमर वाणी :
“हार नहीं मानूँगा,
रार नहीं ठानूँगा,
काल के कपाल पर लिखता-मिटाता
गीत नया गाता हूँ…”
इन पंक्तियों की तरह हमारे कार्यकर्ताओं ने कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और राष्ट्र व संगठन के लिए सतत संघर्ष करते रहे।
✨ इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. संजय श्रीधर जी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रियंक यादव जी, मंडल अध्यक्ष आकाश यादव जी, श्री रानू चतुर्वेदी जी, श्री राजेश श्रीधर जी, जितेंद्र यादव जी, गुलशन यादव जी, अशोक विश्वकर्मा जी, बलवान सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
BJP Madhya Pradesh | Dr Mohan Yadav | Hemant Khandelwal | हितानन्द शर्मा
ार्यकर्ता_सम्मान_मध्यप्रदेश
ी_अमर_हैं
Dheeraj Pateriya