16/08/2026
सेवा से समर्पण तक — Mobile Veterinary Unit (MVU)
ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में पशुधन एवं पालतू पशुओं तक गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से Community Action Through Motivation Programme “CAMP” मध्य प्रदेश में Mobile Veterinary Unit (MVU) सेवा के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
CAMP के लिए यह केवल एक सेवा परियोजना नहीं, बल्कि पशुपालकों की आजीविका, पशु स्वास्थ्य और ग्रामीण समुदायों के कल्याण से जुड़ी जिम्मेदारी है।
हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद पशुपालकों तक समय पर चिकित्सा परामर्श, उपचार एवं आवश्यक पशु स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें और आधुनिक तकनीक के माध्यम से सेवा की पहुँच और प्रभावशीलता लगातार बेहतर हो।
CAMP — सेवा, समर्पण और सामाजिक प्रभाव की दिशा में एक निरंतर प्रयास।
#1962
घर-घर जाकर MVU बचा रही पशुओं की जान, जबलपुर में पिछले साल 9446 जानवरों की बचाई जान, टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन करते ही घर पहुंच.....